Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी की आज चौथी पुण्यतिथि हैं। लम्बे समय तक बीमार रहने के बाद 29 मई 2024 को अजीत जोगी का निधन हो गया था। वही सड़क दुर्घटना में घायल होने बाद से वह व्हीलचेयर पर थे। आज उनकी चौथी बरसी पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और उनके समर्थकों के द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही हैं। वही चौथी पुण्यतिथि पर आज गौरेला -पेंड्रा स्थित जोगी समाधि (पावर हॉउस के सामने) जोगी परिवार की तरफ से सर्वधर्मं प्रार्थना सभा और भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा हैं। पापा की पुण्यतिथि पर…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार सुशासन को ध्येय मानकर लोगों के हित के काम करने में जोर-शोर से जुटी है। इसका परिणाम है कि सरकार के काम का सकारात्मक असर भी दिख रहा है। जिसका उदाहरण है गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड का छिंदौला गांव। जहाँ रहने वाली विशेष पिछड़ी कमार जनजाति ने आजादी के 75 वर्षों के बाद बिजली की रौशनी के दर्शन किये। गांव के कमार बस्ती में पहली बार बिजली पहुंची है, जिससे ग्रामीण बेहद खुश हैं। इसके लिए ग्रामीणों ने न केवल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया वरन् मीडिया के…
publicuwatch24.-सुकमा। जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि, हार्डकोर नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान मौके के लिए निकले थे। सुबह करीब 20 मिनट तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई है। मुठभेड़ रुकने के बाद जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोगुंडा की पहाड़ी पर नक्सली कमांडर जगदीश समेत भारी संख्या में हथियारबंद नक्सली हैं। इसी सूचना के आधार पर सुकमा से DRG के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। जवान जब इलाके में पहुंचे तो…
publicuwatch24.-रायपुर। संजीवनी वृद्धाश्रम में बच्चों ने जन्मदिवस मनाया। संस्कारित परिवार के बच्चों को नैतिक मूल्यों का ज्ञान विरासत में मिलता है,ये साबित करके दिखाया है,मध्यानी परिवार के बच्चों नें। जिन्होनें अपनी पॉकिट मनी से 30 बुजुर्ग माता पिताओं को दैनिक वस्तुओं की किट उपहार स्वरूप प्रदान करने के साथ बढ़ते कदम संस्था द्वारा संचालित संजीवनी वृद्धाश्रम में अपने जन्मदिन को मनाने का निर्णय लिया। सभी समाज के सभी वर्गविशेष को प्रेरित करने वाले और मानवता का संदेश देने वाले निर्णय के लिए मध्यानी परिवार के दोनों बच्चों को सभी बुजुर्ग माता पिताओं का बहुँत प्यार और आशीर्वाद मिला। आज…
publicuwatch24.-हमीरपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़सर में रोड शो किया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहे। भ्रष्टाचार को लेकर बार-बार बात करने वाली भाजपा पिछले 10 वर्षों में ही विश्व की सबसे अमीर पार्टी कैसे बन गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भी देश में 55 साल राज किया, लेकिन उनकी पार्टी कभी इतनी अमीर नहीं बन पाई। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी ने चंदे के नाम पर हजारों करोड़ बना डाले हैं। उन्होंने…
publicuwatch24.-रायपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर की जयंती पर आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने वीर सावरकर को महान राष्ट्रभक्त और भारत का वीर सपूत बताया। साय ने कहा कि – वीर सावरकर भारत के एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी, विचारक, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता थे, जिन्होंने राष्ट्रहित के लिए अनेकों क्रांतिकारियों को प्रेरित किया। वीर सावरकर के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जो युवाओं को राष्ट्रहित सर्वोपरि के मंत्र का पालन करना सिखाते हैं। गौरतलब है कि भारत की स्वतंत्रता के लिए सावरकर की अटूट प्रतिबद्धता के…
publicuwatch24.-रायगढ़। घरेलू झगड़े में पति ने साड़ी और तकिये से पत्नी का नाक और मुंह दबाकर हत्या किया था। 23/05/2024 को थाना कापू क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेंदोपानी में रहने वाली सावित्री नगेसिया (उम्र 26 साल) के फांसी लगाकर मौत की सूचना थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम को प्राप्त हुई । तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । जहां पंचनामा कार्यवाही कर शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया । घटना के संबंध में थाना कापू में मर्ग क्रमांक 36/2024 धारा 174 सीआरपीसी के तहत कायम कर थाना प्रभारी द्वारा संपूर्ण वस्तुस्थिति से पुलिस…
publicuwatch24.-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में इन दिनों जवान एक्शन मोड में हैं। नक्सल क्षेत्रों में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत आज फिर गुमलनार गांव से 15 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं, साथ ही एक IED भी बरामद की गई है। DRG बस्तर और गीदम थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। बता दें कि बीते सोमवार को बीजापुर से भी पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उस वक्त पुलिस थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत पेददागेलुर, चिन्नागेलुर, गुण्डम की ओर डीआरजी बीजापुर एवं थाना तर्रेम का संयुक्त बल गश्त सर्चिंग पर निकली थी, इस दौरानपेद्दागेलुर से 2 माओवादियों को पकड़ा…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो बड़े कारोबारियों को मारने आए लॉरेंस-अमन गैंग के 4 शूटर को गिरफ्तार कर रायपुर पुलिस ने एक बहुत बड़े षड़यंत्र का पर्दाफाश किया है। जिससे कि राजधानी रायपुर में होने वाली एक बड़ी अनहोनी टल गई। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर पुलिस की पीठ थपथपाई है। साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि हम बधाई देना चाहेंगे हमारे पुलिस के जवानों को, जिन्होंने एक अनहोनी घटना घटने वाली थी, उसका समय रहते पर्दाफाश कर दिया। जब से प्रदेश में हमारी सरकार आई है, तब से सब कुछ ठीक चल रहा…
publicuwatch24.-बीजापुर। जिले में सोमवार रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। नेशनल हाईवे के किनारे कचरे में लगाई गई आग के कारण वहां लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। दरअसल, बीजापुर गोंडवाना भवन के पास नेशनल हाईवे के किनारे रखे कचरे में व्यापारियों ने आग लगा दी, जिससे पास लगे बिजली ट्रांसफार्मर में आग भड़क उठी। सूचना पर पहुंची दलकल, बिजली विभाग और कोतवाली पेट्रोलिंग की टीम, ने मौके पर पहुंच कर समय रहते आग पर काबू पाया। राहत की बात ये है कि इस दौरान किसी प्रकार की जन-हानि नहीं हुई। समय रहते अगर आग पर काबू…