Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.-सक्ति। सक्ती जिले में पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई सामने आई हैं। जिले की एसपी अंकिता शर्मा ने जिले के अलग-अलग थानों में पदस्थ चार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की हैं। एसपी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक सभी को लाइन अटैच कर दिया गया हैं। इनमें एक टीआई, एक एसआई रैंक के अफसर भी शामिल हैं। एसपी की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कम, मचा हुआ है। आदेश के मुताबिक एसपी शर्मा ने हसौद थाने के थाना प्रभारी सुनील कुजूर, सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार शुक्ला, प्रधान आरक्षक अजय प्रताप कुर्रे और आरक्षक मनोज लहरे को…
publicuwatch24.-बिलासपुर। बिलासपुर जिले के करगी रोड सेक्शन में एक ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने के मामले में लोको पायलट और सहायक पायलट को संरक्षा प्रहरी के रूप में पुरस्कृत किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने दोनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दरअसल, संरक्षित रेल परिचालन बिलासपुर मंडल की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए नियमित रूप से संरक्षा से संबंधित विभिन्न जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। पिछले दिनों कलमीटार-करगी रोड सेक्शन में ट्रेन के परिचालन के दौरान पेंड्रा रोड के लोको पायलट नंदलाल प्रसाद और बिलासपुर के सहायक लोको पायलट धीरज कुमार ने…
publicuwatch24.-महासमुंद। शहर में सफाई व्यवस्था की मॉनीटरिंग के लिए नगर पालिका का अमला मंगलवार की सुबह निकला। इस दौरान कौशिक कॉलोनी में नालियों की सफाई नहीं होने की वजह से सड़क पर गंदा पानी भरा हुआ मिला। सीएमओ टॉमसन रात्रे ने मौके पर ही कर्मचारियों की फटकार लगाई बाद नालियों की सफाई कराई। इधर सीएमओ ने स्वच्छता टीम के साथ कालेज रोड का भी निरीक्षण किया। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका की टीम हर रोज सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करती है। इसी के तहत सीएमओ टॉमसन रात्रे सहित नगर पालिका का अमला सफाई…
publicuwatch24.-रायपुर। वनमंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी को हारने की आदत है। 4 जून को उनके इंडी गठबंधन का अंत होगा। इस बार भाजपा 400 पार सीट के साथ देश में पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी काबिज होगी। बस्तर और कांकेर भी भारी मतों से जीत रहे हैं। वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस के नेताओं के लिए और राहुल गांधी के लिए यह कोई पहली हार नही हैं। उनको हारने की आदत सी हो गई…
publicuwatch24.-अंबिकापुर। अंबिकापुर का ऐतिहासिक कालेज मैदान शराबखोरी का अड्डा बनता जा रहा है। एनसीसी के पूर्व छात्र सैनिकों ने बुधवार सुबह यहां अभियान चलाया तो कुछ ही घंटों में यहां शराब की बोतलों से 22 बोरे भर गए। शराब की बोतलों से भरे बोरियों को एनसीसी के पूर्व छात्र सैनिकों को नवापारा स्थित ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलआरएम) केंद्र में पहुंचा दिया। एनसीसी के पूर्व छात्र सैनिकों ने उम्मीद जताई है कि कालेज मैदान में खुलेआम शराबखोरी के विरुद्ध पुलिस अब प्रभावी कार्रवाई करेगी। दरअसल कालेज मैदान में पैदल घूमने वाले पिछले कुछ समय से परेशान थे। वाकिंग ट्रैक…
publicuwatch24.-भिलाई। कम समय में रकम को दोगुने से ज्यादा करने की लालसा में बीएसपी का पूर्व अधिकारी और चंदूलाल मेडिकल कॉलेज में नेत्र विभाग की एचओडी कुल 1.84 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम गवां बैठे। भिलाई नगर थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. लिपी चक्रवर्ती क्रिप्टो करंसी में निवेश के झांसे में आई थी। साइबर ठगों के कहने पर उनके खाते में अलग-अलग माध्यम से 58 लाख 43 हजार 900 रुपए की रकम ट्रांसफर कर दी। जबकि सुपेला थाना अंतर्गत रहने वाले रिटायर्ड बीएसपी अधिकारी प्रलेस शांति बसू महीनेभर में आरोपियों को 1 करोड़ 26 लाख…
publicuwatch24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव के बाद साय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल को लेकर अटकलें तेज हो गई है। मंत्रिमंडल में जिन विधायकों को शामिल किए जाने की चर्चा है उनमें पूर्व मंत्री और विधायक अमर अग्रवाल, राजेश मूणत व रायपुर उत्तर से पहली बार विधायक बने पुरंदर मिश्रा प्रमुख हैं। विभागों में बंटवारे में भी हो सकता है बदलाव – दो नए मंत्री बनाने के बाद मंत्रियों के विभागों में भी नए सिरे से बंटवारा हो सकता है। बृजमोहन के अलावा अन्य मंत्रियों में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पास अभी सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन…
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में इस समय भीषण गर्मी की वजह से लोगों की हालत खराब हो गई है। साथ ही राजधानी में भीषण गर्मी की वजह से लू चल रही है। दूसरी ओर गर्मी के महीने में आग लगने की घटनाओं में भी अचानक से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि राजधानी रायपुर स्थिति गोदवारा के फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना में दो महिलाओं की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई…
publicuwatch24.-रायपुर। “अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन @ 2047” डॉक्यूमेंट तैयार करने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर गठित वर्किंग समिति की बैठक राज्य नीति आयोग अटल नगर नया रायपुर के सभा कक्ष में आज आयोजित की गई। गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित लक्ष्य, चुनौतियां एवं सामर्थ्य विषय पर विस्तार से चर्चा की गई तथा वर्किंग समिति के सदस्यों द्वारा सुझाव दिए गए। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने अपने विभाग के लक्ष्य ,चुनौतियां एवं सामर्थ्य का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। राज्य में मृत्युदर कम करने,…
publicuwatch24.-रायपुर। किर्गिस्तान से छात्रा प्रियांजली सिंह सकुशल रायपुर लौट आई है। बीजेपी विधायक ने ट्विटर पर जानकारी देते बताया कि रायपुरा निवासी बेटी प्रियांजली सिंह सुरक्षित घर लौट आई है। वह किर्गिस्तान के बिश्केक में फंसे भारतीय छात्रों में एक थी। प्रियांजली ने घर लौटकर अपने अनुभव मुझसे साझा किए। भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति धन्यवाद जताया। चिंता नही करना। हमे अपने बच्चों की फिक्र सदा रहती है। बता दें कि किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक और आसपास के इलाकों में भारतीय, पाकिस्तानी और बांग्लादेशी स्टूडेंट्स को खासतौर पर निशाना बनाया जा रहा है। भारत से कई स्टूडेंट्स…