Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर में प्रदेश में बढ़ते अपराध के मामलों को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सितंबर से पुलिस महकमे में एक बड़ी पहल की जाएगी. इसके तहत सभी रेंज के एसपी ऑफिस में बैठकें की जाएंगी, जिनमें एसपी और थानेदारों के की-परफॉरमेंस तय की जाएगी. उपमुख्यमंत्री ने बताया कि 2021 से 2023 तक के आंकड़ों की तुलना में 2024 के जनवरी से जून तक अपराधों की संख्या कम है, लेकिन यह संतुष्टि का विषय नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कम अपराध भी सरकार और समाज के लिए चिंता का विषय हैं, और…

Read More

publicuwatch24.-रायगढ़ । थाना कापू क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कदमडोढ़ी (मुडाटिकरा) में कल 25 अगस्त के भोर में पति-पत्नी के बीच गंभीर मारपीट की घटना हुई । घटना में संजय लकड़ा ने अपनी पत्नी मरियम लकड़ा (28 साल) पर चरित्र शंका के चलते सब्जी काटने वाले चाकू से जानलेवा हमला किया। घटना के समय मरियम ने बचाव के लिए तालाब में छलांग लगा दी, आस-पड़ोस के लोग आये तो बाहर निकली और घटना बताई । मरियम ने बताया कि रात्रि अपने पति और चार बच्चों के साथ सोई थी, भोर करीब 04.00 बजे संजय लकड़ा ने चरित्र शंका पर चाकू से पेट…

Read More

publicuwatch24.- रायपुर । छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप्प घोटाले की जांच CBI को सौंप दी गई है। इसको लेकर बाकायदा सीबीआई द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया है। इस मामले को लेकर सूबे के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, सभी थानों में दर्ज 70 केसों को CBI को सौंपा गया है। इस मामले में अब कठोरता के साथ कार्यवाही की जाएगी और विदेशो में जो लोग है उनको लाने की कोशिश होगी। बिरनपुर और CG PSC स्कैम के बाद ये तीसरा मामला होगा, जो साय सरकार CBI को सौंपने जा रही है। ED के मुताबिक केस में प्रदेश के कई सीनियर…

Read More

publicuwatch24.-भिलाई । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सेक्टर 7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग उत्साह के साथ मनाया गया। श्री कृष्ण के बाल लीलाओं से लेकर महाभारत युद्ध में अर्जुन को गीता ज्ञान देते हुए लाइट एंड साउंड, पानी के झरनों से सुसज्जित भव्य एवं सुंदर मनोहारी झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। झांकी में दिव्यता की शक्ति से विकारों पर विजय के साथ संस्कार मिलन की रास, मईया यशोदा को श्री कृष्ण को पेड़ से बाँधने का भाव विभोर करने वाला दृश्य सभी को संदेश…

Read More

panchayattantra24.-बलरामपुर । जिले से हैरतअंगेज मामला सामने आया है. पिपराही गांव में एक बुजुर्ग महिला की घर में जिंदा जलकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला अपने घर में अकेली खाट पर सो रही थी, तभी आग लगने से यह घटना घटी. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र का है. बलरामपुर थाना अंतर्गत संतोषी नगर पिपराही ग्राम निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पुष्पा मंडल अकेली रविवार की रात घर में अकेली सो रही थी. आज सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । छत्‍तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू ने स्वास्थ विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बीमारी से विगत 15 दिनों में छह लोगों की मौत हुई है। इसमें बिलासपुर के चार तथा राजनांदगांव के दो शामिल हैं। माहभर में 60 से ज्यादा केस सामने आए हैं। इसमें रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव के मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बीमारी के बढ़ते मामले को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। सभी मेडिकल कॉलेजों के डीन और सीएमएचओ को तत्काल वॉयरोलाजी लैबों में एन1एच1 वायरस की जांच के लिए तैयार करने कहा है। लैब में टेक्नीशियन नहीं होने पर तत्काल भर्ती करने के निर्देश…

Read More

publicuwatch24.-सूरजपुर । जिले में अनैतिक कामों में संलिप्त लोगों के हौसलें बुलंद हैं। बेखौफ होकर गलत कामों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर रही है। इसी बीच अब पुलिस ने जुआ फड़ में दबिश देकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात तो यह है कि इसमें एंटीकरप्शन ब्यूरो का प्रधान आरक्षक व नेता शामिल है। पुलिस ने जुआरियों की नकदी 83 हजार के साथ 2 कार और 5 बाइक बरामद किया है। बिश्रामपुर व करंजी की संयुक्त पुलिस टीम ने ये कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को खोपा…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर । न्यायधानी के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. खबर ये है कि जल्द ही बिलासपुर से मुंबई और हैदराबाद के लिए नई फ्लाइट शुरू होने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक इसके लिए एलाइंस एयर कंपनी ने अपनी तैयारी कर ली है. इसके लिए कराए गए सर्वे में भी कंपनी को मुंबई और हैदराबाद के लिए काफी संख्या में यात्री मिलने की उम्मीद है. एलाइंस एयर कंपनी द्वारा बिलासपुर से संचालित सभी हवाई सेवा को मिल रहे अच्छे प्रतिसाद से उत्साहित होकर बिलासपुर से मुंबई और हैदराबाद मार्ग पर नई उड़ान प्रारंभ करने की संभावना को टटोला…

Read More

P. U. रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के टिकरापारा थाना इलाके के बोरियाखुर्द में एक घर में लंबे समय से चल रहे सैक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 6 महिलाओं और 1 पुरुष को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और इस अवैध गतिविधि पर रोक लगाई। इस मामले में स्थानीय लोगों की जागरूकता और तत्परता से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टिकरापारा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच…

Read More

P. U. रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भाजपा सदस्यता वार रूम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि जिला और मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित की गई है और सदस्यता अभियान की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान की शुरुआत 1 सितंबर से होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहले सदस्य बनेंगे। इसके बाद पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता सदस्य बनेंगे और पुराने सदस्य भी सदस्य बनेंगे, साथ ही नए लोगों को जोड़ने का अभियान चलेगा। नितिन…

Read More