Author: admin

publicuwatch24.-रायगढ़। मंत्री OP चौधरी ने रायगढ़ विधायक कार्यालय में आम जनों से मुलाकात की। X पर मंत्री ने बताया कि आज रायगढ़ स्थित विधायक कार्यालय में आम जनों से मुलाकात की। उनकी समस्याओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और समाधान के प्रयास किए। बीजेपी की खबर – छत्तीसगढ़ में भाजपा का सदस्यता अभियान तीन सितंबर से शुरु होने जा रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ भाजपा का पहला सदस्य बनाएंगे। इसके बाद छह सितंबर से सभी बूथों में विधिवत सदस्यता अभियान शुरू हो जाएगा। बताया गया है कि 15 अक्टूबर तक चलने…

Read More

publicuwatch24.-जशपुर । कोतबा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार में तस्कर भारी मात्रा में गांजा लेकर कोतबा की ओर रवाना हुए है। सूचना पर एसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कोतबा पुलिस पीठाआम्बा गांव के पास नाकाबंदी लगा कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान लैलूंगा की ओर से आ रही कार सीजी 13 एडब्लू 4063 को पुलिस के जवानों ने रूकने का संकेत किया। पुलिस की नाकाबंदी को देख कर कार चालक वाहन को खड़े कर दरवाजा खोल कर भाग गया। पुलिस के जवानों ने तत्काल कार की घेरा…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव की ​न्यायिक रिमांड आज खत्म हो रही है। जिसके बाद आज फिर से देवेंद्र यादव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्या में आज सुनवाई हो सकती है। इसके पहले 20 अगस्त को उनकी पेशी सुरक्षा कारणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई थी।आपको बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें 7 दिनों के न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था। जिसके बाद आज उनकी न्यायिक रिमांड खत्म हो रही है। देवेंद्र यादव के वकील अपनी दलील में चालान पेश…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। यही वजह है कि साय सरकार को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिल रही है। साय सरकार के आने के बाद बड़ी संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर किया है। वहीं कई खूंखार नक्सली जवानों की जवाबी कार्रवाई में ढेर हुए हैं। इसी बीच अब नक्सल प्रभावित इलाकों में शिक्षा की अलख जगाने के लिए साय सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। नक्सल प्रभावित इलाकों के छात्रों को अब रोबोटिक और ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की शिक्षा देगी। प्रदेश के गृहमंत्री…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाक़ात की. इस दौरान छतीसगढ़ के खिलाड़ियों को अलंकरण प्रदान करने के साथ उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन के लिए समिति गठित किए जाने पर आभार जताया. मुलाकात के दौरान छतीसगढ़ में खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए राज्य खेल महोत्सव आयोजित करने का आग्रह किया. प्रतिनिधि मंडल में छतीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय, प्रांत उपाध्यक्ष नीता डुमरे, हर्षा साहू, छगन सोनवानी, सौरव सोनी और सतीश यादव उपस्थित रहे.

Read More

publicuwatch24.-बलौदाबाजार । जिले के बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल और हनी ट्रैप मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी शिरीष पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को पुलिस ने राजधानी रायपुर के चंगोरा भांठा से गिरफ्तार किया है। आरोपी शिरीष पांडे पिछले 5 महीने से फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले में कई अहम खुलासे कर सकती है। बता दें कि आरोपी शिरीष पांडे जेसीसीजे से पूर्व विधायक का प्रतिनिधि भी था। मिली जानकारी के अनुसार सेक्स स्कैंडल और हनी ट्रैप मामले को…

Read More

publicuwatch24.-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार हिंसा केस में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड 27 अगस्त को खत्म हो जाएगी। देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार में मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इसके पहले उनकी पेशी सुरक्षा कारणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई थी। देवेंद्र के वकील अपनी दलील में चालान पेश कराने को लेकर जोर देंगे, क्योंकि इसके बाद ही वे जमानत याचिका दायर करेंगे। देवेंद्र यादव को 17 अगस्त को भिलाई से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने 20 अगस्त तक रिमांड पर भेजा दिया था। इस बार देवेंद्र के वकील वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग । भिलाई के सुपेला अंडरब्रिज के ऊपर रेलवे ट्रैक पर आज एक शख्स का शरीर दो भागों में कटा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह घटना सोमवार दोपहर लगभग 12 से 12:30 बजे के बीच की है. पुलिस मृतक की शिनाख्ती करने में जुटी है.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही एक मालगाड़ी ट्रैक पर आता दिखा युवक पटरी पर लेट गया, जिसके बाद उसका शरीर दो भागों में बंट गया. वहीं हादसे के बाद लगभग 2 घंटे तक शव ट्रैक पर ही पड़ा रहा. इस दौरान डाउन ट्रैक पर कई ट्रेनें युवक के शव के ऊपर से…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । वन विभाग के कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज 16वां दिन है. छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के बैनर तले हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों का आज कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भी धरना जारी है. इस दौरान कर्मचारी धरना स्थल पर ही कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मना रहे हैं.कर्मचारियों ने सरकार से अपनी मांगों की पूर्ति को लेकर भगवान कृष्ण से भजन-कीर्तन करते हुए मनोकामना की. इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने धरना स्थल में ही मटकी फोड़ का आयोजन किया, जिसमें महिला-पुरुष सभी ने मटकी फोड़ी. वहीं भजन मंडली के कृष्ण भजन, छोहर गीत में हजारों…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर . स्पीकर हाउस में सोमवार को हरि ठाकुर स्मारक संस्थान की ओर से पुस्तक विमोचन का आयोजन किया गया. रायपुर नामक दस्तावेजी किताब का विमोचन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया. किताब का लेखन वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार आशीष ठाकुर ने किया है. विमोचन के मौके पर विशेष रूप से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे. वहीं इतिहासकार, साहित्यकार, रंगकर्मी और पत्रकार भी बड़ी संख्या में शामिल हुए. डॉ. रमन सिंह ने किताब के लेखक को बधाई देते हुए कहा कि रायपुर नगर के इतिहास पर आशीष सिंह ने जी ने बड़ा काम किया है. रायपुर प्राचीनकाल से ही…

Read More