Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर: राजधानी शहर रायपुर में अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व अवसर पर प्रथम पूज्य देव विघ्नहर्ता श्रीगणेश की मूर्तियों का श्रद्धापूर्वक विसर्जन करने महादेवघाट के समीप नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा दी गयी विसर्जन कुण्ड की व्यवस्था के अंतर्गत मूर्ति विसर्जन करने श्रीगणेश भक्तों का मेला सुबह से लग गया. भक्तजन श्रीगणेश की घरों एवं पंडालों में बिठायी मूर्तियों को लाकर नगर निगम के विसर्जन कुण्ड में उपलब्ध क्रेन एवं रोलिंग मशीन की सहायता से पूजा – अर्चना, आरती के बाद नम आँखों से गणपति बप्पा को दस दिवसीय श्री गणेशोत्सव पर्व के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी पर्व पर बिदाई…
publicuwatch24.-रायपुर। विष्णुदेव सरकार गठन के नौ माह बाद आखिरकार अब निगम, मंडल, आयोग और प्राधिकरणों में नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक नियुक्तियों का भाजपा नेताओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। निगम, मंडल, बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष पद के लिए पार्टी पदाधिकारियों में सहमति बन गई है। बीजेपी सूत्रों के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में लिस्ट जारी होगी। पहली लिस्ट में प्रवक्ता, पूर्व मंत्री, वरिष्ठ पदाधिकारी सहित कई नाम लगभग तय हैं। इनके अलावा संजय श्रीवास्तव और केदार गुप्ता में से किसी एक को निगम या मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने…
publicuwatch24.-सरगुजा: सरगुजा में नेशनल हाइवे के सब इंजीनियर से युवक ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 35 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठगी करने वाले युवक ने खुद को हिंदुस्तान पेट्रोलियम का अधिकारी बताया। ठगी करने वाले युवक ने अंबिकापुर एवं जशपुर में अन्य लोगों से भी इसी प्रकार की ठगी की है। इसकी जानकारी सब इंजीनियर को हुई तो उसने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाइवे 43 संभाग कार्यालय अंबिकापुर में पदस्थ…
publicuwatch24.-रायपुर: देश के हवाई यात्रियों को 1 अक्टूबर से अहमदाबाद के लिए रोजाना सीधी फ्लाइट की सौगात मिलेने वाली है. कंपनी ने शेड्यूल जारी कर टिकटों की बुकिंग करनी अभी से शुरू कर दी है. अब तक अहमदाबाद-रायपुर-अहमदाबाद सेक्टर में सप्ताह में तीन दिन ही फ्लाइट का संचालन किया जाता था. बजट एयरलाइन्स इंडिगो को डायरेक्टर जनरल आफ सिविल एविशन से अहमदाबाद- रायपुर-अहमदाबाद सेक्टर में संचालित फ्लाइट के रोजाना संचालन की अनुमति मिल गई है. इसके साथ ही कंपनी ने प्रस्तावित शेड्यूल के साथ टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है. इस फ्लाइट से एक अक्टूबर को अहमदाबाद…
publicuwatch24.-राजनांदगांव। देशभर में झांकी विसर्जन को लेकर प्रख्यात राजनंदगांव में इस वर्ष भी अनंत चतुर्दशी के अवसर पर धूमधाम से विसर्जन झांकी निकली। तीन दर्जन से अधिक मनमोहक झांकियां इस बार समितियों की ओर से निकाली गई। झांकी को लेकर लोगों में उत्साह रहा। बड़ी संख्या में लोग श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ झांकियों को देखने पहुंचे। लगभग 700 से अधिक जवानों की सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई। 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई। बड़ी संख्या में लोग झांकी देखने पहुचे। जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसपी मोहित गर्ग झांकी देखने पहुंचे।
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना के 5 लाख 11 हजार हितग्राहियों को 2044 करोड़ की पहली किश्त की राशि उनके खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्बोधन में कहा की प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। लाभार्थियों का हमने पांव धोकर स्वागत किया है। पीएम आवास की स्वीकृति के लिए आप सभी को बधाई। आप सभी की तरफ से मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। आज जिन हितग्राहियों का गृह प्रवेश हो रहा है उन्हे भी बहुत बहुत-बधाई।
रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के तेलीबांधा तालाब परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम में नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और तेलीबांधा तालाब परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। उन्होंने स्वच्छता दीदियों तथा शहर को स्वच्छ बनाने में सहभागिता देने वाले सामाजिक संस्थाओं ग्रीन आर्मी, बंच ऑफ फूल्स, कुछ फर्ज हमारा भी और एवेंजर्स ग्रुप के साथ ही समाज सेविका शुभांगी आप्टे को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के शुभारंभ पर आयोजित स्वच्छता मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने नए…
रायपुर l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देशभर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़ा की भी शुरुआत की, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की। यह पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1077.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 16 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2280.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 569.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 570.7 मिमी, सूरजपुर…
publicuwatch24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुजरात मे आयोजित चौथे ‘ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो’ में शामिल हुए. गौरतलब है कि पहला री-इन्वेस्ट इंडिया साल 2015 में, दूसरा 2018 में और तीसरा री-इन्वेस्ट इंडिया साल 2020 में आयोजित किया गया था. यह चौथी री-इन्वेस्ट समिट है, इसमें 40 से अधिक सत्र आयोजित किए जाएंगे. हजारों प्रतिनिधि-मंडल इसका हिस्सा बनेंगे. री-इन्वेस्ट 2024 की थीम ‘मिशन 500 गीगावॉट’ है. बता दें कि री-इन्वेस्ट समिट दुनिया को भारत की अक्षय ऊर्जा क्षमता को प्रदर्शित करने और बहुपक्षीय वार्ता शुरू करके क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए भारत सरकार का…