Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टर कान्फ्रेंस में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस को लेकर सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए थे। मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार को लेकर कड़ाई जमीनी स्तर पर भी उतनी ही सख्त नजर आ रही है। इसकी बानगी एक बार फिर सरकार की त्वरित कार्रवाई से दिखती है। बीते दिनों छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई शैक्षणिक सत्र 2024-25 की नई किताबों को कबाड़ में बेचे जाने का मामला सामने आया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिलयारी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । उपमुख्यमंत्री अरुण साव अमेरिका दौरे से राजधानी रायपुर लौटे. प्रदेश आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया. अरुण साव एशियन डेवलपमेंट बैंक के आमंत्रण पर लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह के साथ 9 सितम्बर को अमेरिका के लिए रवाना हुए थे. इस अध्ययन यात्रा के अनुभव को उन्होंने साझा किया. इसके साथ ही डिप्टी सीएम साव ने कवर्धा के लोहराडीह में हुए हिंसा पर कहा, मामला संज्ञान में है. सभी को आश्वस्त करता हूं जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. …

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित युवा उत्सव में शामिल हो रहे हैं। युवाओं के सशक्तिकरण के लिए कौशल उन्नयन और राइजिंग भारत 2047 पर युवा उत्सव केंद्रित है। राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में एक दिवसीय युवा उत्सव 3.0 का आयोजन हो रहा है।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2 अक्टूबर को प्रदेश भर की शराब दुकान बंद रहेगी। गांधी जयंती के अवसर पर आबकारी विभाग ने पत्र जारी कर शुष्क दिवस घोषित किया है। छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार “गांधी जयंती“ 02 अक्टूबर 2024 के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस क्रम में शुष्क दिवस पर सभी जिले में स्थित समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकानें, संलग्न अहाता, एफ.एल.8 एवं मद्य भाण्डागार को 02 अक्टूबर 2024 बुधवार को बंद रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः बंद…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के लगभग 70 नक्सल पीड़ितों का एक दल आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मिला। नक्सल हिंसा से प्रभावित इन लोगों ने अपनी व्यथा साझा की और न्याय व पुनर्वास की मांग की। इस दल का नेतृत्व बस्तर शांति समिति ने किया, जो राज्य में नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति और विकास के लिए काम कर रही है।इनमें से कई लोगों ने नक्सलियों के हाथों अपने परिवार के सदस्यों को खोया है, कुछ ने अपने अंग गंवाए हैं, और कुछ पूरी तरह से अपाहिज हो गए हैं। इस दल का…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी की सड़कों पर गणेश की झांकियां निकलनी शुरू हो गयी है। गणपति विसर्जन के अवसर पर आज शहर में 100 से अधिक झांकियों के निकलने की उमीद है। गणेशोत्सव समितियां रामकुंड बस्ती, राजनांदगांव, आरंग व दलदलसिवनी से झांकियां लाकर तैयारियों में जुटी हैं। झांकियों में सृष्टि की रचना से लेकर कुंभकरण वध तक के दृश्य शामिल हैं। श्रीकृष्ण बाल समाज गणेशोत्सव समिति गोवर्धन चौक पुरानी बस्ती की झांकी में इस बार ’सृष्टि की रचना और अंत’ दिखाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष नितिन यदु ने बताया कि दो जीपों पर आधारित इस झांकी में पहली जीप पर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक पत्र लिखा है. इस मामले को लेकर अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने राहुल गांधी की बयानबाजी पर सख्त प्रतिक्रिया व्यक्त की है. किरण सिंहदेव ने कहा कि देश के सबसे लोकप्रिय नेता के खिलाफ राहुल गांधी की बयानबाजी पूरी देश जानता है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपने ही देश के प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं. कभी “चौकीदार चोर” तो कभी “मौत का सौदागर” कहकर उनकी जाति को लेकर भी टिप्पणियाँ की गई हैं. देश के लोग इस तरह…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. “वन नेशन वन इलेक्शन” को लेकर बिल शीतकालीन सत्र में संसद में पेश किया जाएगा. देश में एक साथ चुनाव कराए जाने के इस फैसले के बाद सियासत भी गरमा गई है. विपक्ष राजनीतिक दल सरकार पर हमलावर हो गए हैं. इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है. सीएम साय ने “वन नेशन वन इलेक्शन” को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । मुख्यमंत्री जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को रायपुर के गुढ़ियारी के रमण मंदिर वार्ड से आए रोशन साहू ने बेटे के इलाज के संबंध में आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा 8 साल का लक्ष्य एस्ट्रॉफी ऑफ़ ब्लैडर बीमारी से पीड़ित हैl इसके इलाज के लिए वह हर जगह गए। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है लेकिन उन्होंने इलाज की पूरी कोशिश की। जब इस बात की जानकारी मिली कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल में ऑस्ट्रेलिया फाउंडेशन द्वारा इस बीमारी का मुफ्त इलाज होता है तो वे वहां भी गए लेकिन वहां बताया गया कि अहमदाबाद…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । शहर में गणेश झांकी प्रदर्शनी विसर्जन चल समारोह का मुख्य कार्यक्रम आज रात्रि में होना प्रस्तावित है। चल समारोह कार्यक्रम के दौरान आयोजको द्वारा आकर्षक झांकियों के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हर्षोल्लास के साथ किया जाता है। चल समारोह को देखने के लिए रायपुर शहर से तथा आस पास के ग्रामीण जन लाखों की संख्या में एकत्रित होते है। आज शाम से गणेश प्रतिमाओं व झांकियॉं शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आकर राठौर चौक में एकत्रित होना प्रारंभ हो जाती है जो नवीन मार्केट/गुरुनानक चौक-शारदा चौक-जयस्तंभ चौक-मालवीय रोड-चिकनी मंदिर-कोतवाली चौक-सदर बाजार-सद्दाणी चौक – सत्तीबाजार-कंकाली तालाब- पुरानी…

Read More