Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर से भिन्न सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिला मुख्यालयों में 5 नवम्बर को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विकास विभागों की विभागीय प्रदर्शनी में उपलब्धियों, महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित की जाएगी। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा 5 नवम्बर को एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह एक नवम्बर से 6 नवम्बर तक जिला मुख्यालयों के समस्त शासकीय भवनों में…
publicuwatch24.-रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व RDA अध्यक्ष ललित तिवारी उम्र 83 का निधन आज दोपहर साढ़े बारह बजे महामाया मंदिर में पूजा के दरम्यान हो गया। ग़ौरतलब है कि ललित तिवारी पूर्व मंत्री स्व. शारदा चरण तिवारी के भतीजे और स्व. श्यामाचरण तिवारी जी के पुत्र थे। बता दें कि ललित तिवारी का अंतिम संस्कार कल मारवाड़ी श्मशान घाट में की जाएगी। अंतिम यात्रा को लेकर सम्पूर्ण जानकारी अपडेट की जा रही है।
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री साय के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वन मंत्री केदार कश्यप ने भी मां दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग के सदस्य ओजस्वी मण्डावी सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि एवं डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसपी गौरव राय समेत जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
publicuwatch24.-बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज स्थित राजेश ज्वेलर्स में 11 सितंबर को दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर हुई करोड़ों की लूट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने डकैती करने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मुख्य आरोपी और उसकी गर्लफ्रेंड भी शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल, दो बाइक और एक बोलेरो वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया है. वहीं लूट के रकम समेत लगभग दो करोड़ 40 लख रुपये के जेवरात को भी बरामद किया है. इस डकैती गैंग को छत्तीसगढ़ और सीमावर्ती राज्यों में खतरनाक माना जाता रहा…
publicuwatch24.-रायपुर। कोरबा जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास मद की राशि से विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। नीट, जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बच्चों की उच्च शिक्षण संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग और उच्च शिक्षा हेतु महाविद्यालय, विश्वविद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई के लिए डीएमएफ मद से सहयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीते दिनों जिले के सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास मद से 114 स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय (पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर) के…
publicuwatch24.-डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ की पहाड़ी पर स्थित शक्तिरूपा मां बम्लेश्वरी देवी का विख्यात मंदिर आस्था का केंद्र है, यह मंदिर 1,600 फीट ऊंची पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। बड़ी बम्लेश्वरी के समतल पर स्थित मंदिर छोटी बम्लेश्वरी के नाम से प्रसिद्ध है। मां बम्लेश्वरी शक्तिपीठ का इतिहास करीब 2000 वर्ष पुराना है। डोंगरगढ़ का इतिहास मध्य प्रदेश के उज्जैन से जुड़ा है। इसे वैभवशाली कामाख्या नगरी के रूप में जाना जाता था। मां बम्लेश्वरी को मध्य प्रदेश के उज्जयनी के प्रतापी राजा विक्रमादित्य की कुलदेवी भी कहा जाता है। इतिहासकारों ने इस क्षेत्र को कल्चूरी काल…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के एक दिवसीय दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा आगमन पर स्थानीय कारली पुलिस लाईन हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय के साथ में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वन मंत्री केदार कश्यप भी पहुंचे। इस दौरान सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग के सदस्य ओजस्वी मण्डावी सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, डीआईजी कमल लोचन कश्यप, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसपी गौरव राय एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया।
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस जवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस लाइन में पदस्थ जवान ऋषभ आनंद के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट की। जानकारी के अनुसार, जवान ऋषभ आनंद जब अपनी बाइक पर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक की एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद विवाद उत्पन्न हुआ, जिसके चलते चार अज्ञात व्यक्तियों ने जवान पर हमला कर दिया। विवाद के दौरान, अज्ञात हमलावरों ने जवान के साथ मारपीट की और उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद घायल जवान ने…
publicuwatch24.-सरगुजा। सरगुजा संभाग की रसोइया संघ ने 3 दिवसीय हड़ताल शुरू कर दिया है। उनकी मांग है कि उनके मानदेय में वृद्धि की जाये। रसोइया संघ की महिआलों का आरोप है कि उनके जिम्मे देश के भविष्य को संभालने की जिम्मेदारी है और मध्यान्ह भोजन का जिम्मा वो संभालती है। मगर उन्हें मानदेय के रूप में सिर्फ 2 हजार रुपये दिया जाता है। जिससे उनका गुजारा नहीं हो पाता। आज से देशभर में शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्र शुरू हो गया है और महिलाओं को देवी का स्वरूप माना जाता है। मगर सरगुजा में महिला शक्ति ही शासन…
publicuwatch24.-रायपुर । रायपुर नगर पालिक निगम में सामान्य सम्मिलन की बैठक का आयोजन आज सुबह 11 बजे होगा, जो नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित सामान्य सभा सभागार में आयोजित की जाएगी. यह बैठक नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे के अध्यक्षता में होगी. बैठक की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसमें प्रारंभ के एक घंटे के दौरान नियमानुसार प्रश्नों पर चर्चा की जाएगी. इसके बाद एजेंडा में निर्धारित विषयों पर विचार-विमर्श होगा. इस संबंध में जानकारी नगर निगम के अपर आयुक्त एवं निगम सचिव विनोद पाण्डेय ने दी है. बताया जा रहा यही…