
publicuwatch24.-रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व RDA अध्यक्ष ललित तिवारी उम्र 83 का निधन आज दोपहर साढ़े बारह बजे महामाया मंदिर में पूजा के दरम्यान हो गया। ग़ौरतलब है कि ललित तिवारी पूर्व मंत्री स्व. शारदा चरण तिवारी के भतीजे और स्व. श्यामाचरण तिवारी जी के पुत्र थे। बता दें कि ललित तिवारी का अंतिम संस्कार कल मारवाड़ी श्मशान घाट में की जाएगी। अंतिम यात्रा को लेकर सम्पूर्ण जानकारी अपडेट की जा रही है।