Author: admin

publicuwatch24.-दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में आज जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग के यूथ रेडक्रास सोसायटी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत महाविद्यालय के टीचर एवं स्टाफ द्वारा 7 यूनिट रक्तदान किया गया। इस शिविर में कलेक्टर सुश्री चौधरी ने भी रक्तदान किया। सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी, मलेरिया नोडल अधिकारी डॉ. सीबीएस बंजारे, सीएस डॉ. हेमंत साहू, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार नायक, डीपीएम डा. भूमिका वर्मा, हॉस्पिटल कंसलटेंट डॉ. ओपी वर्मा, मैट्रन चित्ररेखा बोरकर, नर्सिंग इंचार्ज मंजू राय, देव जनिक शिवहरे, ब्लड बैंक के नोडल…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 18 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे भिलाई के खुर्सीपार स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित ‘क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024‘ में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय दोपहर 1.40 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.55 बजे दुर्ग जिले के भिलाई-3 हेलीपेड पहुंचेंगे। साय दोपहर 2 बजे अग्रसेन भवन खुर्सीपार में आयोजित क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय अपरान्ह 3.05 बजे भिलाई-3 से रवाना होकर 3.20 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को संकल्प कॉन्सेप्ट्स के विद्यालय रूपांतरण का शुभारंभ किया। विद्यालय रूपांतरण कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी स्कूलों की आधारभूत संरचना और बुनियादी सुविधाओं का विस्तृत विश्लेषण कर उन्हें मानकीकरण और उन्नयन के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करना है। इसके अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं जैसे सुरक्षित कक्षाएं, पेयजल, शौचालय और अन्य शिक्षण संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों के लिए एक उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण का निर्माण हो सके। शुभारंभ के अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने नई तकनीकों के साथ आज की आवश्यकताओं को पूरा करने वाली आधारभूत सुविधाओं पर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ DMF घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई जारी है. जेल में बंद निलंबित IAS रानू साहू को ईडी ने आज कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने रानू साहू को 22 अक्टूबर तक ईडी रिमांड पर सौंपा. इस दौरान रोजाना सुबह 10 से 5 बजे तक ईडी रानू साहू से पूछताछ करेगी. कोर्ट ने स्वजनों को एक दिन छोड़कर मिलने देने का आदेश भी दिया है। रानू साहू जून 2021 से जून 2022 तक कोरबा में कलेक्टर थीं। इसके बाद फरवरी 2023 तक वह रायगढ़ की भी कलेक्टर रहीं. इस दौरान माया वारियर भी कोरबा में पदस्थ…

Read More

publicuwatch24.-भिलाईनगर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना में से एक मोर संगवारी सेवा योजना की शुरूवात की गई है। नागरिक पहले कोई भी दस्तावेज या प्रमाण पत्र बनाने इधर-उधर घूमते रहते थे। जिससे उनका किमती समय बर्बाद होता था। मोर संगवारी सेवा योजना लागू होने से नागरिको को आफिसो तक जाने की आवश्यकता नहीं है। कागज को इकट्ठा करना क्या कागज लगेगा क्या नहीं लगेगा इसकी जानकारी देना इस सब की परेशानी से अब बचाव हो रहा है। आप संगवारी को बुलाए वह सब जानकारी देगा। नागरिक अपना कागज तैयार तैयार करके रखेंगे वह घर आकर ले जाएगा। सब प्रकार…

Read More

publicuwatch24.-अंबिकापुर । हसदेव अरण्य में अडानी के एमडीओ वाले परसा कोल ब्लॉक के लिए पेड़ों की कटाई शुरु हो गई है। इसी बीच पेड़ कटाई का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया है। जिससे 4 पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। वहीं पुलिस के हमले से एक ग्रामीण भी घायल हो गया है। राजस्थान कोल ब्लॉक के लिए पेड़ों की कटाई की जा रही है। इसी दौरान ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। इसी बीच ग्रामीणों और पुलिस के बीच तनावपूर्व हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस पर तीर के साथ पत्थर और डंडे से हमला कर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । राजधानी रायपुर के मुजगहन इलाके में 20 लाख रुपये की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना वेंकट हॉस्पिटल के सामने हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक युवक से 20 लाख रुपये लूट लिए। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक अपने काम से जा रहा था, तभी बदमाशों ने उसे घेरकर रुपये लूट लिए। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। मुजगहन थाना क्षेत्र की क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य के आधी आबादी महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए गठित राज्य महिला आयोग में महिला सदस्यों की नियुक्ति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 26 सितम्बर 2024 को की गई। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के रिक्त 05 पद पर सदस्यों की नियुक्ति की गई। बलौदाबाजार की श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने 7 अक्टूबर को ही आयोग कार्यालय आकर पदभार ग्रहण कर ली थी। आज महिला आयोग कार्यालय में सदस्यगण जशपुर की प्रियंवदा सिंह जूदेव, महासमुन्द की श्रीमती सरला कोसरिया, दंतेवाड़ा की श्रीमती ओजस्वी मंडावी और सुकमा की दीपिका सोरी ने आज आयोग कार्यालय में…

Read More

publicuwatch24.-कांकेर. जिले के कोरर थाना क्षेत्र के बांसकुण्ड गांव से जादू-टोने के शक में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने बुजुर्ग की मौत के बाद मामले की जांच की और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों को शक था कि बुजुर्ग ने जादू-टोना कर उनके पिता की जान ले ली. इसी शक के चलते आरोपियों ने योजना बना कर बुजुर्ग की जान ले ली. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1) के अतिरिक्त, अलग से बीएनएस की धारा 238,61 (2), 3(5) के तहत कार्रवाई की है. इस पूरे मामले का…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । रायपुर दक्षिण उप चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई जिसमे स्वास्थ मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बैठक ली। इस बैठक में पूर्व सांसद सुनील सोनी बीजेपी जिला अध्यक्ष जयंती पटेल जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ महामंत्री रमेश ठाकुर बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति अंजय शुक्ला सुभाष तिवारी बीजेपी मंडल अध्यक्ष मुकेश पंजवानी महामंत्री बॉबी खनूजा मनोज राजपूत उपस्थिति थे। बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव 13 नवंबर को होगा। इस सीट पर किसी भी प्रत्याशी की जीत में महिलाओं की भूमिका काफी अहम होगी क्योंकि यहां पर पुरूषों की तुलना में महिला वोटर्स की संख्या अधिक…

Read More