Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
- छत्तीसगढ़ में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’
- छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
- विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
- छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। बस्तर मड़ई और क्षेत्रीय सरस मेला के अवसर पर लालबाग मैदान, बस्तर में गुरुवार की शाम भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मशहूर भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने अपनी सुरमयी प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। हंसराज रघुवंशी, जिनकी गाथा गीतों और भजनों के लिए विशेष पहचान है, ने अपनी धुनों और भक्ति रस से सराबोर गीतों से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने अपनी प्रसिद्ध गीत “मेरा भोला है भंडारी” के साथ एक के बाद एक लोकप्रिय भजन…
publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर दक्षिण सीट के लिए उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद से राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार आज से रायपुर दक्षिण सीट से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं दूसरी ओर उम्मीदवारों के नाम के लिए राजनीतिक दलों ने बैठक का दौर शुरू कर दिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि रायपुर दक्षिण सीट पर पैराशूट प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारे जाने की खबर सुनते ही पार्टी में हंगामा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार…
publicuwatch24.-रायपुर । चालू त्यौहारी सीजन में रायपुर पुलिस ने दूसरी बार सराफा बाजार पर कार्रवाई की है। मौदहापारा के बाद आज टिकरापारा में करोड़ों रुपए की सोने की बरामदगी की खबर मिली है। पुलिस के आला अफसर थाने के भीतर जांच कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि यह पूरा सोना गहनों और बिस्किट के रूप में मिला है। इसकी कीमत 10 करोड़ रूपए बताई जा रही है। यह सोना जगदलपुर से आ रही बस में सवार तीन कारोबारी लेकर आ रहे थे। ये तीनों कारोबारी राजधानी के ही बताए गए हैं। यह सोना अलग-अलग पर्स में छिपाकर ला…
publicuwatch24.-रायगढ़। सुबह सुबह बोईरदादर स्टेडियम, चक्रधरनगर के सामने करीब तीन साल की बच्ची रोते हुए सब्जी विक्रेताओं को मिली। सब्जी विक्रेताओं ने तत्काल डॉयल 112 और चक्रधरनगर थाना प्रभारी को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने डॉयल 112 के स्टाफ आरक्षक शांति कुमार मिरी को बच्ची की वस्तुस्थिति का पता लगाने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंची डॉयल 112 की टीम ने बच्ची से बातचीत की, जहां बच्ची ने तोतली आवाज में अपना नाम ‘नब्बू’ और पिता का नाम ‘राजकुमार’ बताया, लेकिन घर का पता नहीं बता सकी। स्थानीय सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि…
publicuwatch24.-दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा मे हुए नक्सली मुठभेड़ में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मुठभेड़ में 38 नक्सलियों की मारे जाने की पुष्टि हुई है। SP गौरव रॉय ने इस खबर की पुष्टि की है। मारे गए नक्सलियों में सभी नक्सलियों पर 2 करोड़ 62 लाख का इनाम था। आपको बता दें कि हाल ही में 4 अक्टूबर को अबूझमाड़ क्षेत्र में बड़ा नक्सली मुठभेड़ हुआ था। जिसमें 31 नक्सलियों की मारे जाने की खबर आई थी। ये जवानों को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली थी। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने जवानों की इस मुठभेड़ को सबसे बड़ी…
publicuwatch24.-रायपुर । लोक निर्माण विभाग के एक सब इंजीनियर से 8.86 लाख की ठगी हो गई। नवा रायपुर में रहने वाले चमन लाल साहू ने बताया कि 24 सितंबर को सुबह 10 बजे अचानक उसके मोबाइल में लगे जियो सिम का नेटवर्क गायब हो गया। नया सिम कार्ड लेने गया तो आधार कार्ड मांगा गया। जब उसने आधार कार्ड दिया तो तो पता चला कि उसका आधार बायोमैट्रिक भी लॉक हो गया है लॉक खुलवाने वह 26 सितंबर को तहसील ऑफिस गया। उसे कहा गया कि आधार का लॉक 10 दिन बाद खुलेगा। 10 अक्टूबर को उसका आधार अनलॉक…
publicuwatch24.-बिलासपुर । चौक के बीचोंबीच तलवार, चाकू लहराकर दोस्त की बर्थडे पार्टी मना रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 4 चाकू और मौके से 14 बाइक जप्त किया गया है. सिरगिट्टी क्षेत्र के फदहाखार स्थित मैट्रिक चौक के बीच में खड़े होकर 15 से 20 युवक अपने दोस्त का बर्थडे मना रहे थे. इस दौरान हाथ में चाकू तलवार लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे थे. इसी दौरान सिरगिट्टी पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, जिनमें से चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
publicuwatch24.-धमतरी। यातायात उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में यातायात स्टॉफ द्वारा स्कूली छात्र- छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 17.10.24 को वन्देमातरम इंग्लिश स्कूल धमतरी में पहुंचकर यातायात पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उनि. खेमराज साहू एवं यातायात स्टॉफ द्वारा उपस्थित 200 छात्र- छात्राओं व शिक्षकों को यातायात जागरूकता संबंधी बैनर, पोस्टर व पाम्पलेट दिखाकर यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बतायें। की हमेशा बांये दिशा में चलना चाहिए, एक के पीछे एक होकर चले, झुंड में नही चलना चाहिए, दो पाहिया वाहन में तीन सवारी ना चले, बिना हेलमेट के…
publicuwatch24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ कांग्रेस बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावार है, तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी का पोस्टर वार जारी है। बीजेपी लगातार कार्टून पोस्टर जारी कर कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं। इसी बीच बीजेपी ने एक बार फिर पोस्टर जारी किया है। जिसमें कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। आपको बता दें कि इस समय बीजेपी ने कांग्रेस और अपराध का एक पोस्टर जारी किया है। बीजेपी ने इस पोस्टर में लिखा है कि प्रदेश में अब गुंडो का राज नहीं चलेगा। अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है। इसके साथ ही बीजेपी ने पोस्टर…
publicuwatch24.-कोरबा। चरित्र संदेह को लेकर पत्नी से विवाद करने के बाद डंडा से पीट कर हत्या कर दी। विवेचना कर पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया था। सुनवाई के बाद तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला लेमरू थाना अंतर्गत 12 जुलाई 2023 का है। ग्राम गढ़ उपरोड़ा खालपारा निवासी पुरान सिंह कंवर अपनी पत्नी विश्वा बाई के साथ निवास करता था। पुरान अक्सर अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। 12 जुलाई को इसी बात को लेकर दोनों के मध्य विवाद हुआ, तब पुरान सिंह ने डंडा…