Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर/बिहार। पटना में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिहार विधानसभा चुनाव पर कहा, “बिहार में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। आज हम तीन विधानसभाओं की नामांकन रैली के लिए छत्तीसगढ़ से आए हैं। बांकीपुर विधानसभा से हमारे संगठन के प्रभारी नितिन नबिन आज नामांकन दर्ज करेंगे। तारापुर से बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी अपना नामांकन दर्ज करेंगे और फिर हम मुंगेर जाएंगे। यहां पर NDA का बहुत अच्छा प्रभाव है… लगातार नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद भी बिहार को लगातार मिल रहा है। NDA को यहां भारी…

Read More

publicuwatch24.-जांजगीर। नगर पंचायत शिवरीनारायण के बस स्टैंड के पास सरकारी जमीन पर वर्षों से संचालित मदरसा और गौ औषधालय पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। नगर पंचायत ने उस सरकारी जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने का निर्णय लिया है जिसके बाद यह कार्रवाई हुई। इस दौरान मौके पर ASP, SDM, SDOP, तहसीलदार सहित भारी पुलिस बल मौजूद था। शिवरीनारायण में कई वर्षों से सरकारी जमीन पर मदरसा और गौ औषधालय संचालित हो रहे थे। पिछले महीने मदरसा के लिए जमीन आवंटन के आवेदन मिलने के बाद तहसीलदार ने सार्वजनिक सूचना जारी की थी। इसके बाद हिंदू…

Read More

publicuwatch24.-पखांजूर। उत्तर बस्तर के कोयलीबेड़ा एरिया के बड़े नक्सली नेता राजू सलाम, नक्सल कमांडर प्रसाद और मीना समेत बड़ी संख्या में नक्सलियों के BSF कैम्प कामतेड़ा में आत्मसमर्पण करने की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, इस सरेंडर में 100 से 150 नक्सली शामिल थे, जो हथियारों के साथ बस से सरेंडर के लिए पहुंचे। सरेंडर की खबर मिलते ही बीएसएफ ने कैम्प के आसपास सख्त सुरक्षा और बैरिकेडिंग की, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। हालांकि, मीडिया को अभी तक अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। नक्सली संगठन के प्रवक्ता रूपेश के सरेंडर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ज्यूडिशियल रिमांड 29 अक्टूबर तक यानी 14 दिनों तक बढ़ा दी है। चैतन्य बघेल की दिवाली जेल में ही मनेगी। चैतन्य बघेल मनी लॉन्ड्रिंग केस में 18 जुलाई 2025 से जेल में हैं। EOW ने पहले 13 अक्टूबर को चार्जशीट पेश करने के लिए समय मांगा था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई थी। कोर्ट ने चार्जशीट पेश करने के लिए 2 दिन यानी 15 अक्टूबर का समय दिया था, लेकिन ईओडब्ल्यू टीम अभी तक चार्जशीट पेश नहीं कर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। यातायात जागरूकता अभियान की कड़ी में कचहरी चौक स्थित राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को 10.10.2025 को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी थी। आज शास्त्री चौक में राष्ट्रीय विद्यालय के 60 छात्र-छात्राओं द्वारा अपने खेल शिक्षक व यातायात पुलिस के प्रशिक्षक टीकेलाल भोई एवं आरक्षक सहदेव वर्मा के साथ यातायात नियम लिखे तख्ती लेकर शास्त्री चौक पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने सड़क पर उतरे। सिगनल में रूकने वाले वाहन चालकों को यातायात नियम दिखाकर पालन करने की समझाईश दी गयी। बच्चों ने दोपहिया चालकों से हेलमेट लगाने व चारपहिया चालकों से सीट…

Read More

publicuwatch24.- बलरामपुर। मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे श्रमिक के पुत्र बिट्टू कुशवाहा ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे जिले के नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना ने श्रमिक परिवारों के सपनों को नई दिशा दी है। बिट्टू कुशवाहा ने कक्षा 10 वीं के परीक्षा में राज्य में टॉप 10 में अपनी जगह बनाई तथा नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत बिट्टू कुशवाहा लाभान्वित हुआ। बिट्टू कुशवाहा को मिला नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड कुसमी के ग्राम नवाडीह निवासी श्री कमलेश…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। विस अध्यक्ष रमन सिंह से मिलकर मंत्री ओपी चौधरी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। आगे उन्होंने कहा, हम सबके मार्गदर्शक, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय डॉ. रमन सिंह जी से उनके रायपुर निवास पर आत्मीय भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनायें दीं। आपकी सादगी, संवेदनशीलता और जनता के प्रति सेवा-भाव पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सुयश की कामना करता हूं। रामानुजगंज में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन मनाया गया। ग्राम आरागाही में कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना…

Read More

publicuwatch24.- भिलाई। पुरखा के सुरता जन कल्याण समिति की ओर से 70 के दशक की ख्याति प्राप्त महिला पंथी कलाकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिनीमाता सम्मान प्राप्त अमृता बारले की द्वितीय पुण्यतिथि पर राज्य स्तरीय सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह ग्राम मोरिद भिलाई तीन में आयोजित किया गया। इस दौरान अतिथियों ने पंथी के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को मुखरता प्रदान करने वाली स्व. अमृता बारले के योगदान का स्मरण किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाडा और विशिष्ट अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सहित तमाम अतिथियों ने शुरुआत में गुरु बाबा…

Read More

publicuwatch24.-महासमुंद। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य शासन के निर्णयानुसार कृषि विभाग एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के समन्वय से किसानों का पंजीयन एग्रीस्टेक पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। शासन द्वारा जारी आदेश अनुसार सभी जिलों के कृषक, जो समर्थन मूल्य पर धान बेचने के पात्र हैं, उन्हें निर्धारित समयावधि में पंजीयन कराना आवश्यक होगा। शासन ने निर्देश दिए हैं कि वर्ष…

Read More

publicuwatch24.-जांजगीर। चांपा पुलिस ने दूसरे की ज़मीन को अपना बताकर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने के मामले में कोसमंदा के पूर्व सरपंच गौतम राठौर और उनकी पत्नी, जनपद सदस्य शारदा राठौर के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। गौतम राठौर के खिलाफ पहले से ही एक अन्य मामले में चांपा थाना में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज है और आरोपी गौतम राठौर फ़रार है। ज़मीन के मामले में 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज होने के बाद उनकी पत्नी शारदा राठौर भी फ़रार हो गई हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है, लेकिन दोनों आरोपी…

Read More