Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में ‘सावन क्वींस 2026’ का हुआ भव्य आयोजन, ग्रीन कोड थीम पर मनमोहक प्रस्तुतियों से महिलाओं ने बिखेरा जलवा
- छात्रहित में लिया गया फैसला- मंत्री टंक राम वर्मा
- भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा
- जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन
- ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनीं ‘लखपति दीदी’
- मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती
- असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ की बड़ी पहल: सीएम विष्णु देव साय ने राज्यपाल को सौंपा 5 करोड़ का चेक
Author: admin
publicuwatch24.-गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मैनपुर थाना क्षेत्र के भालू डिग्गी जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई है। यह सामग्री प्रतिबंधित माओवादी संगठन एसडीके एरिया कमेटी द्वारा पुलिस और ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने तथा क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से डंप की गई थी। स्थानीय सूचना तंत्रों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 17 अक्टूबर को संयुक्त अभियान शुरू किया। इस अभियान में…
publicuwatch24.-नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और प्रशासनिक प्रतिबद्धता से पहचान बनाई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में “आदि कर्मयोगी अभियान” और “प्रधानमंत्री जनमन योजना” के सफल क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया। राज्य की ओर से यह पुरस्कार प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ग्रहण किया। इस अवसर पर देशभर के विभिन्न राज्यों और जिलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। राष्ट्रपति द्वारा दिए गए इस सम्मान को छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिसने जनजातीय…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका कोटा स्थित डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। उन्होंने 195 विद्यार्थियों को पीएचडी को उपाधि और 189 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया। उन्होंने इस दौरान विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित दीक्षांत स्मारिका सहित अन्य प्रकाशनों का विमोचन किया। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम को जीवन का मूल मंत्र बताते हुए सफलता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भाषा ज्ञान का माध्यम है, बाधा नहीं। केवल अंग्रेजी जानने से कोई ज्ञानी नहीं बन जाता। भाषा ज्ञान प्राप्त करने का…
panchayattantra24.-रायपुर/कांकेर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग समाज के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह बात शनिवार को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में आयोजित सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के 13वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज भवन के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया तथा जिले में 90 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले 14 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 12 पूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज राज्य के सामाजिक ताने-बाने की एक मजबूत कड़ी है,…
publicuwatch24.-बलौदाबाजार। दीपावली पर्व नजदीक है और रोशनी व आतिशबाजी के इस त्यौहार को सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में बलौदाबाजार जिले के दशहरा मैदान में लगाए जा रहे फटाका दुकानों के अस्थायी बाजार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को कलेक्टर दीपक सोनी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि दीपावली के दौरान जिले में विभिन्न स्थानों पर पटाखों की दुकानें लगाई गई हैं, जहां प्रतिदिन सैकड़ों…
publicuwatch24.-भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शुक्रवार को भानुप्रतापपुर (कांकेर) के हाई स्कूल मैदान में आयोजित सर्व पिछड़ा वर्ग समाज, छत्तीसगढ़ के 13वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार पिछड़ा वर्ग समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है। शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में राज्य सरकार लगातार योजनाएं लागू कर रही है ताकि समाज के हर वर्ग को समान अवसर मिल सके। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विश्वरंजन ताम्रकार के नेतृत्व में…
publicuwatch24.-रायपुर। आज का दिन केवल बस्तर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए ऐतिहासिक है। वर्षों तक हिंसा और भय की छाया में जी रहे 210 माओवादी कैडरों ने आज “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” कार्यक्रम के अंतर्गत बंदूक छोड़कर संविधान को अपनाने का निर्णय लिया है। यह छत्तीसगढ़ में शांति, विश्वास और विकास के नए युग का शुभारंभ है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जगदलपुर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव और विजय शर्मा उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जो युवा…
publicuwatch24.-दुर्ग। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, अंबिकापुर में 13 से 15 अक्टूबर तक सीएसवीटीयू राज्यस्तरीय वॉलीबॉल स्पर्धा का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) भिलाई के तत्वावधान में हुई इस प्रतियोगिता में दुर्ग जोन का दबदबा रहा, जिसमें बीआईटी दुर्ग और शासकीय पॉलिटेक्निक दुर्ग विजेता बनीं। इसमें राज्यभर से 22 पुरुष और 9 महिला टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दुर्ग जोन का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। महिला वर्ग में शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, दुर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, रायपुर द्वितीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में बीआईटी महाविद्यालय, दुर्ग विजेता बनी और रूंगटा फार्मेसी…
कांग्रेस के संगठन चुनाव में फ़र्ज़ी कांग्रेसियों की बाढ़, रसूखदारों को तवज्जों दी जा रही बिल्डर, भू माफ़िया, सट्टा, फार्म हाउस औऱ नंगी पार्टी कराने वाले माफ़िया बढ़ा रहे है कांग्रेस का फंड कांग्रेस की राति नीति को फर्जी कांग्रेसियों ने कर लिया है हाईजेक कांग्रेस की लुटिया डुबाने वाले, कांग्रेस के बन गए है खैरख्वाह publicuwatch24.-रायपुर। देश में कांग्रेस प्रचार करती है, वोट चोरी हो रहा है, कभी EVM में गड़बड़ी कभी चुनाव हाईजेक हो गया तरह तरह के चुनाव पर सवाल विभिन्न माध्यमों से करते आ रही है, लेकिन अपना ही आंतरिक चुनाव पूरी तरीके से फर्जी बेबुनियाद…
publicuwatch24.-सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड के सरकारी स्कूलों में साइकिलों की बदहाली देखकर विधायक रामकुमार टोप्पो ने वितरण करने से मना कर दिया। साइकिलों की सही तरीके से फिटिंग नहीं की गई थी। अधिकांश साइकिलों के टायरों में हवा भी नहीं था। गुणवत्ता भी तय मानकों के अनुरूप नहीं थी। साइकिलों की स्थिति देखकर विधायक ने न सिर्फ वितरण से मना कर दिया बल्कि सरकारी साइकिलों के लिए निर्धारित मानकों के दस्तावेज भी मंगवाए। विधायक ने कहा कि तय मानक के अनुरूप साइकिल है या नहीं इसका भी परीक्षण करा रहे हैं। राज्य सरकार की सरस्वती साइकिल योजना…