Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर राजनांदगांव के नवीन कृषि उपज मंडी परिसर बसंतपुर में जनादेश परब के उपलक्ष्य में कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मेलन सह कृषि मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश, “विष्णु की पाती”, किसानों को भेंट की गई, जिसे पाकर किसानों ने प्रसन्नता जताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की हितैषी है।…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज शनिवार को नगर निगम क्षेत्र कोरबा अंतर्गत दर्री जोन के वार्ड क्रमांक 45 सियाहीमुड़ी में चार वार्डों के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन कर शिलापट्टी का अनावरण किया। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विष्णुदेव सरकार नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। शहरों के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होगी. जनभावना के अनुरूप तमाम विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा की शासन द्वारा सुगम, सुचिता और सुशासन के साथ नैतिक…

Read More

तात्कालिक और लम्बे समय तक मिल सकता है होम्योपैथी का लाभ: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल publicuwatch24.-रायपुर। सैकड़ो किताबें पढ़ने से जो ज्ञान नहीं मिल पाता वो विशेषज्ञों के वक्तव्य से मिल जाता है। जिन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी चिकित्सा के क्षेत्र को समर्पित कर दिया, रोगों को समझने में अपना बहुमूल्य समय दिया और रोगियों के उपचार में जिनका जीवन व्यतीत हुआ, सेमिनार के जरिए उनका अनुभव सुनने को मिलता है। लोगों के बीच भ्रांति है कि होम्योपैथी जल्दी असर नहीं करती, लेकिन ऐसा नहीं है। होम्योपैथी लोगों की रोग प्रतिरोधक…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। जीवन में आगे बढ़ने के लिए सीखना जरूरी है और सीखने के लिए सदैव एक सतत् इच्छा होनी चाहिए। ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती है और सीखने की कोई उम्र नहीं होती। अच्छे इंसान बनें क्योंकि अच्छे व्यक्ति ही बेहतर समाज का निर्माण करते हैं। यह उद्गार राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज यह विचार आईसीएफएआई विश्वविद्यालय रायपुर के दूसरे दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 21 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 18 विद्यार्थियों को रजत पदक सहित 362…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर के एक निजी स्कूल के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। ऐसे आयोजन से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है। इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होता है। मंच पर सबके सामने प्रस्तुति देने से बच्चों के अंदर की झिझक दूर होती है व रचनात्मकता के…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। कोयला तस्करी स्कैम गैंग का एक सदस्य निखिल चंद्राकर जो खुद अपराधियों का एक गैंग चलाता हैं जिसका सरगना निखिल चंद्राकर है। निखिल चंद्राकर के निर्देश पर उसके गैंग के दो सदस्यों नीलेश सरवय्या उर्फ मोंटी औऱ गणेश वर्मा उर्फ गोलू द्वारा मिलकर पीड़िता युवती जो कि निखिल द्वारा पीड़िता पर किये गए धारा 376 औऱ 377 का शिकार थी,के अपराध के मेडिकल रिकॉर्ड के सबूत मिटाने औऱ युवती के मार्कशीट आदि गायब करने की नीयत से ताकि वह कहीं नौकरी के लिए एप्लाई भी ना कर सके पीड़िता की अनुपस्थिती में मास्टर चाबी से ताला खोलकर…

Read More

publicuwatch24.-रायगढ़। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जिले में कच्चे माल, उत्पाद, अपशिष्ट परिवहन करने वाले वाहनों के द्वारा नियमों के पालन की जांच हेतु संयुक्त जांच दल गठित की गई है जिनके माध्यम से लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में गत दिवस संयुक्त दल द्वारा जांच करने पर विभिन्न उद्योगों के 17 वाहनों पर परिवहन नियमों के उल्लंघन करते पाए जाने पर कार्यवाही करते हुए 3 लाख रूपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है। इसी तरह परिवहन विभाग द्वारा जांच के दौरान बिना तारपोलिन के परिवहन, ओव्हर लोडिंग एवं ट्राली से ऊंचाई तक परिवहन…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर/राजस्थान। छग के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज भारत सरकार के बजट पूर्व चर्चा और काउंसिल बैठक में भाग लेने राजस्थान के जैसलमेर पहुंचे है. बता दें कि आज से जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक आयोजित की जाएगी. यह बैठक दो सत्रों में आयोजित की जाएगी, जिसमें पहला सत्र सुबह से 1.45 बजे तक और दूसरा सत्र 4.30 बजे तक चलेगा. इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगीं. इसमें बड़ी संख्या में जीएसटी काउंसिल के सदस्य हिस्सा लेंगे. जीएसटी काउंसिल की इस बैठक को कई तरह से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस बैठक में जीएसटी…

Read More

publicuwatch24.-जांजगीर-चांपा. जिले के नवागढ़ में आज सुबह ट्रक और यात्री बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. बताया जा रहा है कि बस यात्रियों को लेकर केरा से जांजगीर की ओर जा रही थी. इसी बीच राछाभाटा के पास बस और ट्रक के बीच टक्कर हुई. घटना से यात्रीयों में हड़कंप मच गया है. इस हादसे में बस में सवार दर्जनभर यात्री घायल हो गए हैं. घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, शुक्ला ट्रेवल्स की बस आज सुबह यात्रियों को लेकर केरा से जांजगीर जा रही थी. बस में 60 से 70 लोग सवार थे. इस…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई), देहरादून चैप्टर ने रायपुर में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का सम्मान किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री को केदारनाथ का प्रतीक चिन्ह, ब्रह्मकमल की टोपी, और उत्तराखंड के विकास पर आधारित पुस्तिका भेंट की गई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 20 से 23 दिसंबर तक पीआरएसआई का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। देहरादून चैप्टर के सदस्य भी इस अधिवेशन में प्रतिभाग कर रहे हैं। पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारणियां, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, उपाध्यक्ष ए एम त्रिपाठी ने उप मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। उन्हें बताया…

Read More