Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। यूपी के राज्यमंत्री राकेश कुमार राठौड़ रायपुर प्रवास पर आये हुए है। इस दौरान उन्होंने छग के डिप्टी सीएम अरुण साव से मुलाकात की। X में डिप्टी सीएम ने मुलाकात की जानकारी देते बताया कि आज निवास कार्यालय रायपुर में उत्तर प्रदेश शासन के राज्यमंत्री राकेश कुमार राठौड़ जी से सौजन्य भेंट हुई।

Read More

publicuwatch24.-बस्तर। माओवाद को खत्म करने के लिए जवान लगातार जंगलों में घूम रहे हैं और लगातार सफलता भी मिल रहा है। वहीं माओवादी लगातार मिल रहे नुकसान से बौखलाए हुए हैं और हमेशा ये रणनीति बनाने के की फिराक में रहते हैं कि जवानों को कैसे नुकसान पहुंचाया जाए। वहीं कुछ जगहों पर नक्सली ग्रामीणों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया है। मिली…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर परियोजना ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल का स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और भारत के नेशनल सेफ्टी काउंसिल का सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा पुरस्कार प्राप्त किया है। यह सम्मान उच्च सुरक्षा मानकों, उत्कृष्ट इंजीनियरिंग, और सटीक योजना का प्रतीक है, जो इस परियोजना की अद्वितीयता को दर्शाता है। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की यह उपलब्धि न केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का एक उदाहरण है, बल्कि विश्वस्तरीय निर्माण क्षेत्र में नए मानक भी स्थापित करती है। मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, यह सफलता हर राम भक्त और प्रत्येक भारतीय…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में आज आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की खूबियों को साझा करते हुए इसे निवेशकों के लिए बेहद अनुकूल बताया। कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ सरकार को 15184 करोड़ के निवेश प्रस्ताव भी प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ निवेश के लिए असीम संभावनाओं वाला राज्य है। हमारी नई औद्योगिक नीति उद्योगों को कर, भूमि, और बिजली में छूट के साथ-साथ…

Read More

publicuwatch24.-जगदलपुर। भाजपा संगठन चुनाव को लेकर जारी खंदक का संघर्ष अब सतह पर आने लगा है । संगठन इस समय मंडल अध्यक्ष के चुनाव करा रहा है। इसे लेकर जिलों में वर्तमान और पूर्व विधायक सांसदों में खींचतान मची हुई है। आज जगदलपुर में पूर्व विधायक के समर्थकों ने जिला भाजपा कार्यालय में तालेबंदी कर दी है। पूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप और समर्थक लोहांडीगुड़ा मंडल में अपना अध्यक्ष चाहते थे। उन लोगों ने चंद्रभान कश्यप का नाम आगे बढ़ाया था। रायशुमारी में सहमति भी बन गई थी। उसके बाद नयी नियुक्ति करने से नाराज कार्यकर्ताओं ने…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहचान और देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का एम्स में इलाज शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीजन बाई की बीमारी की जानकारी मिलते ही उनके समुचित और बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनसे मिलने भी पहुंचे थे और पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करायी थी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया था कि तीजन बाई के…

Read More

publicuwatch24.-नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘रोजगार मेला’ के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित 71,000 से अधिक कर्मियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, “आज आपके जीवन की नई शुरुआत हो रही है। आपकी वर्षों की मेहनत सफल हुई है। 2024 का ये साल आपको और आपके परिजनों को नई खुशियां देकर जा रहा है। मैं आप सभी को बधाई देता हूं। पिछले दस सालों से सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संस्थाओं में सरकारी नौकरी देने का अभियान चल रहा है। आज भी 71,000 से अधिक…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार शर्मा के निधन पर शोक जताया है। दुःख जताते हुए सीएम साय ने कहा, उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी। उनका निधन पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति! बता दें कि सुंदरनगर, अभियंता चौक निवासी वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार शर्मा (भदरालीवाले) का आज 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे रघुनंदन प्रसाद शर्मा के छोटे भाई, रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की रिटायर्ड प्रोफेसर सरला शर्मा के…

Read More

publicuwatch24.-महासमुंद। आज सोमवार की पहट से मुडिय़ाडीह रेत घाट का रास्ता रोककर ग्रामीण बैठे हुए हैं। उनका कहना है कि इस रेत घाट का ठेका किसी और को मिला है लेकिन एक ठेकेदार बीते 10-12 दिनों से रेत निकाल रहा है। रात भर रेत का अवैध परिवहन होता है। न तो इसकी जानकारी पंच-सरपंच को दी गई है और न ही इसकी रायल्टी पंचायत को मिल रही है। अत: एकराय होकर गांव वालों ने रेत भर जा रहे हाइवा वाहनों को गांव में तथा खाली हाइवा वाहनों को नदी के रास्ते रोक लिया है। मशीन भी नदी के भीतर…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर में हाईकोर्ट रोड स्थित छतौना मोड़ के पास चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई. हादसे के दौरान स्कूटी पर एक युवक और दो बच्चे सवार थे. मौके पर तीनों ने मुश्किल से जान बचाई है. घटना चकरभाटा पुलिस थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम छतौना मोड़ स्थित सुरजीत ट्रांसपोर्ट ऑफिस के सामने एक स्कूटी में आग लग गई. जिसमें दो बच्चे और एक युवक सवार होकर जा रहे थे. इस दौरान स्कूटी में अचानक शॉर्ट सर्किट के बाद स्कूटी से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग लग गई.…

Read More