Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में संभागीय रेलवे प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे (एसईसीआर) रायपुर श्री संजीव कुमार ने सौजन्य भेंट की।
यूनिटी मॉल से स्थानीय उत्पादों और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा राज्य में ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) मॉडल को प्रोत्साहित करने एवं स्थानीय उत्पादों के विक्रय को बढ़ावा देने के लिए यूनिटी मॉल की स्थापना की जा रही है। यूनिटी मॉल की स्थापना से स्थानीय हस्तशिल्पियों, बुनकरों और स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन मिलेगा और नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। मॉल में उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय होने से हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा राज्य के छोटे उद्यमियों, शिल्पकारों एवं बुनकरों को लाभ मिलेगा। यह स्थानीय उत्पादों…
आयुष्मान योजना कक्ष का विस्तार, आईपीडी मरीजों के लिए अलग से पर्ची कटवाने की आवश्यकता नहीं, फीडबैक के लिए लगाई गयी सुझाव पेटी publicuwatch24.-रायपुर । रायगढ़ मेडिकल कालेज 35मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर शासकीय अस्पतालों में आम नागरिकों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर नए वर्ष की शुरूआत में ही चिकित्सा सुविधाओं की सभी लोगों को सुगम एवं सहज उपलब्धता सुनिश्चित हो सके, यह प्रयास किया जा रहा है। स्व.श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु…
अगमधाम-खंडवा मल्टी-विलेज योजना से 50 गांवों में पहुंचेगा पेयजल, 75 करोड़ की लागत से शिवनाथ नदी का पानी पहुंचाया जाएगा publicuwatch24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव जल जीवन मिशन के कार्यों को गति देने आज नए साल के पहले ही दिन फील्ड पर उतरे। वे आज राजधानी रायपुर से करीब 75 किलोमीटर दूर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अगमधाम-खंडवा मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना का काम देखने पहुंचे। उन्होंने दामाखेड़ा के पास ग्राम तोरा में शिवनाथ नदी के चक्रवाय एनीकट पर योजना के लिए तैयार हो रहे इंटेकवेल और ग्राम किरवई में निर्माणाधीन…
publicuwatch24.-सुकमा। जिले के पेंटा धान खरीदी केंद्र में बारदाना खत्म हो गया है। वहीं धान बेचने पिछले कुछ दिनों से किसान लगातार खरीदी केंद्र आ रहे हैं, फिर लौट रहे। वहीं इसी बात से आक्रोशित होकर आज नेशनल हाइवे 30 पर किसानों ने ट्रैक्टर खड़ा कर सड़क जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक जाम रहा। जिसके बाद पुलिस की टीम ने जाम खुलवा दिया है। किसानों के सड़क जाम करने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही दोरनापाल थाना प्रभारी समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। किसानों को…
publicuwatch24.-रायपुर। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेश के बाद डीएड अभ्यर्थियों की नियुक्ति के साथ राज्य सरकार द्वारा बीएड धारी सहायक शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी करते ही बवाल मच गया है. अमान्य किए गए बीएड के सहायक शिक्षक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सुबह से हंगामा मचा रहे हैं. बीएड धारी सहायक शिक्षक इस बात पर अड़े हुए हैं कि जब तक आदेश रद्द नहीं होता, तब तक धरने पर बैठे रहेंगे. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेश पर सहायक शिक्षक के 2855 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए आदेश दिए…
publicuwatch24.-बिलासपुर. हाईकोर्ट ने बिलासपुर की दुष्कर्म पीड़िता गर्भवती युवती के गर्भपात की अनुमति को लेकर लगाई गई याचिका पर सुनवाई की. कोर्ट ने मामले को गंभीरता लेते हुए रायगढ़ कलेक्टर को तत्काल मेडिकल बोर्ड का गठन करके पीड़िता की जांच कर 2 जनवरी को रिपोर्ट पेश करने आदेश दिया है. इससे पहले जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की विशेष कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद बिलासपुर कलेक्टर को मेडिकल बोर्ड गठन कर जांच के निर्देश दिए थे. इस मामले की सुनवाई के लिए जस्टिस विभु दत्त गुरू ने शीतकालीन अवकाश के बाद भी विशेष कोर्ट लगाई गई. कोर्ट…
publicuwatch24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने वीडियो शेयर कर कहा, आप सभी को नव वर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं! यह नया साल आपके जीवन में खुशहाली और तरक्की लेकर आए। पिछले वर्ष हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने का संकल्प लिया था और हर वर्ग को लाभ पहुंचाने में सफलता पाई। इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती को “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में मनाएंगे और प्रदेश को अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में आगे ले जाएंगे ल आइए, नए साल में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें। छत्तीसगढ़ महतारी को समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने…
publicuwatch24.-डोंगरगढ़। नए साल 2025 के पहले दिन छत्तीसगढ़ के मंदिरों में भारी भीड़ है। डोंगरगढ़ के बम्लेश्वरी मंदिर में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे हैं। 31 दिसंबर की रात से ही लोग कतार में खड़े हैं। दंतेवाड़ा स्थित दंतेश्वरी मंदिर में भी सुबह से भक्त पहुंच रहे हैं। यहां आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा समेत अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मनोकामना लेकर माता के दरबार पहुंचे हैं। इससे पहले नए साल 2025 का वेलकम ग्रैंड सेलिब्रेशन से हुआ। 31st की देर रात तक लोग जश्न में डूबे रहे। साल के पहले दिन यानी आज…
publicuwatch24.-जांजगीर चांपा। पुलिस पर धीवर समाज ने शराब बिक्री का झूठा मामला दर्ज कर जेल भेजने और 50 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से भी की है। धीवर समाज का आरोप है कि बनारी गांव के रहने वाले पंचराम धीवर को पुलिस ने शराब बिक्री के झूठे मामले में जेल भेज दिया। धीवर समाज के लोगों परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया गया। एसपी विवेक शुक्ला को आवेदन देकर जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है। मामला सिटी कोतवाली थाना की है। दअरसल, सिटी…