Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में रायपुर उत्तर क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा और धरसींवा क्षेत्र के विधायक अनुज शर्मा ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल श्री डेका को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। श्री डेका ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज परिवहन कार्यालय, कबीरधाम में राज्य का पहला सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह कक्ष मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की एक कड़ी है। उन्होंने कहा कि कबीरधाम जिला प्रदेश का पहला जिला है जहां इस प्रकार का अनुभव कक्ष स्थापित किया गया है। इस उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कक्ष के सभी पहलुओं का अवलोकन किया और इसकी कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी ली। सड़क सुरक्षा अनुभव…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी से लगे धनेली में बीते दो दिन में मां और बेटी की अलग-अलग जगह से लाश मिली है. बीते दिन 1 जनवरी को रायपुर-बिलासपुर रोड किनारे नाली में एक किशोरी की लाश मिली थी. वहीं आज किशोरी की मां भी घर में मृत पाई गई. मां-बेटी की मौत को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है. आशंका जताई जा रही है कि मां-बेटी की एक ही जगह पर हत्या कर दोनों के शव को अलग-अलग फेंका गया है. पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र है. जानकारी के मुताबिक, मृत महिला का नाम हामिद बेगम है. सूचना मिलने पर…

Read More

publicuwatch24.-बस्तर। जिले को सीएम साय ने आज बड़ी सौगात दी और बच्चों से बात किया और कहा, बस्तर के ये प्यारे बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, अधिकारी बनकर देश-प्रदेश की सेवा करना चाहते हैं। जगदलपुर में स्कूली बच्चों से स्नेहिल संवाद के दौरान ऐसे जवाब प्राप्त हुए, जिसे सुनकर बस्तर संभाग के उज्ज्वल भविष्य हेतु आश्वस्त हूँ। हमारी सरकार बस्तर में बेहतर शिक्षा व्यवस्था हेतु संकल्पित है। बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में 356 करोड़ से अधिक की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जिलेवासियों को समर्पित किया। इस राशि से बस्तर के विकास को और गति मिलेगी,…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने विधायक पुन्नूलाल मोहले को जन्मदिन की बधाई दी। सीएम ने कहा, मां महामाया से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूँ। पुन्नूलाल मोहले (जन्म 2 जनवरी 1952) छत्तीसगढ़ के एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वे मुंगेली से छत्तीसगढ़ विधान सभा के सदस्य हैं । वे छत्तीसगढ़ सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण मंत्री थे। मंत्री बनने से पहले, उन्होंने लोकसभा में बिलासपुर का भी प्रतिनिधित्व किया और मध्य प्रदेश विधान सभा में विधायक रहे। मध्य प्रदेश विधानसभा में विधायक बनने के बाद वे कभी कोई…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव बीते 5 दिनों से राजधानी के DKS अस्पताल में भर्ती हैं. बलौदाबाजार हिंसा मामले में वे जेल में बंद थे, इस दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राथमिक उपचार होने के बाद आज उनके ऑपरेशन किये जाने की तैयारी चल रही है. विधायक यादव को हर्निया और हाइड्रोसील बीमारी के इलाज के लिए सेंट्रल जेल से दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. ऑपरेशन से पहले उनके मेडिकल फिटनेस को लिए उन्हें दो दिन पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल भेजा गया था. जहां सारे जांच…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मंत्री ओपी चौधरी ने राज्यपाल ओम माथुर को जन्मदिन की बधाई दी। आगे उन्होंने कहा, ईश्वर आपको सुदीर्घ, स्वस्थ और यशस्वी जीवन प्रदान करें, यही मंगलकामना है। ओम प्रकाश माथुर (जन्म 2 जनवरी 1952) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो वर्तमान में सिक्किम के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं। वे भारत में राजस्थान राज्य से राज्यसभा के पूर्व सदस्य हैं और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं । शुरुआत में उन्हें भैरों सिंह शेखावत ने प्रशिक्षित किया था लेकिन बाद में वे भाजपा में अपने दम पर नेता बन गए। वे आरएसएस के प्रचारक थे और बाद…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान देते हुए कहा कि देर जरूर होगी, लेकिन टलेगा नहीं. उन्होंने कहा कि देरी के चलते नगरीय निकायों में प्रशासक बैठना पड़ा है. जगदलपुर के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि लोकार्पण और भूमिपूजन का कार्यक्रम है. 350 करोड़ से ज्यादा लागत के विकास कार्य होंगे. बस्तर के विकास को लेकर मांझी समाज से सरकार सलाह लेगी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर के विकास के लिए सरकार वचनबद्ध है. एक साल में बस्तर में…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। बेटी के बाद अब मां की लाश मिली है। मामला धनेली का है। बता दें कि धनेली ओवरब्रिज के किनारे नाली में बुधवार दोपहर एक नाबालिग का शव मिला था। पुलिस को शक है कि नाबालिग लड़की की कहीं और हत्या की गई। फिर शव को नाली में फेंक दिया गया। शव को कंबल से ढक दिया गया है। पुलिस ने आसपास मृतक के संबंध में पतासाजी की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।

Read More

publicuwatch24.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के दो होनहार युवाओं, संस्कार मिश्रा और दिव्यांश सिंह चौहान ने अपनी उपलब्धियों से जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने उन्हें सम्मानित कर प्रेरित किया। इस सम्मान समारोह का उद्देश्य उनकी मेहनत को सराहना और अन्य युवाओं को प्रेरित करना था। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के छोटे से गांव से निकलकर संस्कार मिश्रा ने अपनी कबड्डी प्रतिभा से हरियाणा स्टीलर्स टीम का हिस्सा बनते हुए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन में जीत दर्ज की। उसका प्रो कबड्डी लीग में 9 लाख रुपये के बेस प्राइस पर चयन हुआ है। वह छत्तीसगढ़…

Read More