Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: admin
publicuwatch24.-अंबिकापुर। अंबिकापुर के पूर्व विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने अंबिकापुर नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव ने महापौर का चेहरा बदले जाने की संभावना जताई है। एक वीडियो बयान में उन्होंने कहा कि महापौर और वार्डों के लिए भी बेहतर और योग्य उम्मीदवार की तलाश की जा रही है। डॉक्टर साहब संभावित उम्मीदवार हैं। अंबिकापुर नगर निगम में पिछले 10 साल से डॉ. अजय तिर्की महापौर हैं। कांग्रेस से महापौर उम्मीदवार के लिए नया चेहरा तलाश करने, जिला से लेकर ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी को…
publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर-बिलासपुर रोड पर धनेली में मां-बेटी की हत्या मामले में पुलिस ने आसपास के आधा दर्जन युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। उनसे सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान एक युवक ने हत्या करना कबूल किया। उसने पूरी घटना भी बताई कि कैसे उसने दोनों का मर्डर किया, लेकिन शुक्रवार सुबह वह अपने बयान से पलट गया। उसने हत्या करने से इंकार कर दिया। वह अब बयान दे रहा है कि डरकर उसने हत्या करना कुबूल किया था। उसके बयान बदलने से पुलिस की जांच उलझ गई है। पुलिस अब नए सिरे से हत्यारे…
publicuwatch24.-कोरबा: कोरबा में बेलगाम दौड़ रही गाड़ियां सड़क हादसे का शिकार हो गई. दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है. घायलों को पुलिस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है. पहली घटना बांगो थाना अंतर्गत मदनपुर घाटी के पास घटी, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. घटना में 35 वर्षीय गणेश प्रजापति और 35 वर्षीय रुद्रेश्वर गोड दोनों एसईसीएल कर्मियों की मौके पर मौत हो गई. वहीं दो घायल बिहारी प्रजापति और श्यामलाल प्रजापति में से श्याम लाल की…
publicuwatch24.-रायपुर: मोवा ओवरब्रिज की मरम्मत करने शुक्रवार की सुबह 9 बजे आवाजाही बंद कर काम चालू किया गया और थोड़ी ही देर में वहां ट्रैफिक सिस्टम ध्वस्त हो गया। मोवा-सड्डू की ओर से शहर और पंडरी से विधानसभा की ओर जाने वाले लोग अपनी कार और बाइक लेकर अंडरब्रिज में घुसे और वहीं फंस गए। अंडरब्रिज की चौड़ाई इतनी कम है कि बड़ी मुश्किल से दो कारें एक साथ गुजर सकती हैं। ऐसे में दोनों ओर से जैसे जैसे गाड़ियां घुस रही थीं, वैसे वैसे फंस रही थीं। केवल 400 मीटर का अंडरब्रिज पार करने में एक-एक घंटे लगे।…
publicuwatch24.-बीजापुर। वन मंत्री केदार कश्यप ने शनिवार को सुबह बीजापुर में दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके परिजनों को ढाँढस बंधाया। उन्होंने कहा कि पत्रकार मुकेश चंद्रकारजी के नृशंस हत्या की घटना से मन व्यथित है। भारी मन से उनके परिवार जनों से मिलकर ढांढस बंधाया और अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दुःखद क्षण में पूरा भाजपा परिवार मुकेश चंद्राकरजी के परिवार के साथ खड़ा है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। इससे परे पत्रकार को श्रद्धांजलि देने मीडिया कर्मियों और आम लोगों का तांता लगा रहा।
publicuwatch24.-रायपुर: रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पावर कंपनी द्वारा राजधानी शहर रायपुर के अनेक विभिन्न प्रमुख मार्गो को अंडर ग्राउंड कैबलिंग का कार्य कर एवं आकर्षक लाइटिंग करते हुए संवारने का कार्य तेज गति से निरंतर प्रगति पर है. रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से मालवीय रोड, सदर बाजार रोड, पुरानी बस्ती मार्ग, जयस्तम्भ चौक, फाफाडीह चौक, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पावर कंपनी द्वारा सिटी कोतवाली चौक से बूढ़ापारा बिजली ऑफिस होकर बूढ़ातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर गंगाराम शर्मा मार्ग होकर ऐतिहासिक बूढ़ेश्वर मन्दिर तक, लाखेनगर चौक से आगे मुख्य मार्ग में और जीई मार्ग में आमापारा…
publicuwatch24.-बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर की पुलिस तलाश कर रही है. दावा है उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी. बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने आरोपियों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है. फूटा पत्रकारों का गुस्सा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद बस्तर के पत्रकारों का गुस्सा फूट पड़ा है. नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर पत्रकार हत्या के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. चक्काजाम की वजह से नेशनल हाइवे पर वाहनों…
रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का समाचार अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है।मुकेश जी का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी…
रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त की राशि जारी कर दी गई है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रदेश की पात्र माताओं एवं बहनों को नववर्ष पर लगभग 70 लाख माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि राज्य शासन द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में 01 जनवरी 2025 को अंतरित कर दी है। इस योजना में मार्च 2024 से लेकर जनवरी 2025 तक हितग्राही महिलाओं को 11 मासिक किश्तों में 7181 करोड़ 94 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जा…
रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में अवैध मदिरा के विनिर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस विभाग के समन्वय से कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश आबकारी विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के सीमावर्ती जिलों में स्थापित आबकारी चेक पोस्ट को क्रियाशील रखें। राज्य में स्थित आसवनियों, बॉटलिंग इकाईयों, होटल, बार, क्लब की नियमित सघन जांच सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आबकारी विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य में देशी मदिरा…