Author: admin

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत जीत से करने वाली भारतीय टीम को सिडनी टेस्ट मैच में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई जहां भारत ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 295 रन से जीत दर्ज कर दौरे का धमाकेदार आगाज किया। लेकिन इसके बाद टीम जीत की पटरी से उतर गई और एडिलेड में खेले गए दूसरा टेस्ट 10 विकेट से हार गई।इसके बाद भारत के लिए तीसरा टेस्ट बेहद अहम था जो गाबा में खेला गया लेकिन ब्रिस्बेन में खेला गया यह…

Read More

इस साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। लोग मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त देखकर स्नान-दान और पूजा-पाठ करते हैं। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है। सूर्य देवता को जल से अर्घ्य देते हैं। गुड़, तिल, चावल, अनाज आदि दान किया जाता है। कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन किसी जरूरतमंद को दान करने से सभी पाप धुलते हैं। सुख-समृद्धि, पुण्य की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं मकर संक्रांति पर किन-किन चीजों को दान करने से होता है शुभ। मकर संक्रांति का स्नान-दान 14 जनवरी को आप पूरे दिन कर सकते हैं।…

Read More

कब्ज-गैस को कर देता है छूमंतर नई दिल्ली। आयुर्वेद में हरीतकी को औषधीय गुणों का खजाना माना गया है। इसे हरण या हर्र भी कहते हैं। हरीतकी में विटामिन सी, विटामिन के, मैग्नीशियम, अमीनो एसिड, फ्लेवेनॉएड और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने, पाचन सुधारने और इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक है। हरीतकी चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ लेने से पेट से जुड़ी समस्याएं, कब्ज और एसिडिटी में राहत मिलती है। इसे रोजाना लेने से शरीर डिटॉक्स होता है और एनर्जी बनी रहती है। हरीतकी का नियमित सेवन कई बीमारियों के लिए रामबाण साबित होता…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार की हत्या कर दी गई। रिपोर्टर मुकेश चंद्राकर की लाश रिश्तेदार के बैडमिंटन कोर्ट कैंपस में बने सेप्टिक टैंक में मिली है। लाश को छिपाने के बाद टैंक को 4 इंच कंक्रीट से ढलाई कर पैक कर दिया गया था। शनिवार को मुकेश चंद्राकर का अंतिम संस्कार किया गया। जांच में पता चला कि, मुकेश चंद्राकर का पहले गला घोंटा गया। बाद में सिर पर कुल्हाड़ी मारी। इस हमले से मुकेश के सिर पर ढाई इंच गड्ढा हो गया। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रिश्तेदार सुरेश चंद्राकर के ठिकाने पर…

Read More

publicuwatch24.-मरवाही। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने बड़ा बयान जारी किया है. उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अपराधियों के साथ सांठ-गांठ करना, उनको बचाना, कांग्रेस की संस्कृति रही है. यह उनकी प्रवित्ति है. सरकार उस पर जांच कर रही है. कांग्रेस ने समय रहते ही नक्सलियों को कुचल दिया होता, तो नक्सली नहीं पनप सकते थेबता दें, कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने साल 2023 के अंतिम दिनों में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के खिलाफ सड़क निर्माण में करोड़ों के भ्रष्टाचार की रिपोर्ट की थी. इसके बाद…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकार वार्ता की. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में प्रशासन ने आरोपी सुरेश चंद्राकार के ठिकानों पर जेसीबी से कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रशासन अवैध निर्माण पर जेसीबी से कार्रवाई कर रहा है. मुकेश चंद्राकर का शव 3 जनवरी को ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की प्रॉपर्टी पर स्थित सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ था. मुकेश 1 जनवरी से लापता थे. पुलिस ने मुकेश की तलाश के लिए सुरेश चंद्राकर के घर पर छापा मारा. जांच के दौरान वहां सेप्टिक टैंक से…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। धमतरी के गंगरेल और मुरूमसिल्ली बांध की खूबसूरती लुभा रही पर्यटकों कोछत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी महानदी और उसके सहायक नदी सिलयारी नदी पर धमतरी जिले में बने रविशंकर जलाशय (गंगरेल बांध) और मुरूमसिल्ली बांध की खूबसूरती सभी को लुभाती है। इसी वजह से लाखों लोग यहां आते हैं। महानदी अत्यंत विशाल नदी है, जिसका उद्गम धमतरी जिले के सिहावा पर्वत से होता है और यह नदी अपने उद्गम के बाद उत्तर-पूर्व दिशा में प्रवाहित होती है। इस नदी पर बड़े-बड़े बांधों का निर्माण किया गया है, जिनमें से प्रमुख हैं रुद्री बांध, गंगरेल या रविशंकर बांध और उड़ीसा में…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। माननीय न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अभय मनोहर सप्रे की अध्यक्षता तथा मुख्य सचिव अमिताभ जैन की उपस्थिति में न्यू सर्किट हाउस रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य के सडक सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा द्वारा समग्र सड़क सुरक्षा परिदृश्य, सडक दुर्घटनाओं के कारण, नियंत्रण के उपाय-लक्ष्य, सडक सुरक्षा अंकेक्षण तथा प्रवर्तन, अंभियांत्रिकीय, शिक्षा, आकस्मिक उपचार आदि की भावी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी श्री सप्रे ने बैठक में ब्लैक स्पॉट्स के चिन्हाकन के पश्चात् यथा शीघ्र सुधारात्मक उपायों,…

Read More

publicuwatch24.-धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य के बड़े बांधों में से धमतरी जिले के गंगरेल में महानदी पर बने रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध की खूबसूरती सभी को लुभाती है। इसी वजह से लाखों लोग यहां आते हैं। महानदी अत्यंत विशाल नदी है, जिसका उद्गम धमतरी जिले के सिहावा पर्वत से होता है और यह नदी अपने उद्गम के बाद उत्तर-पूर्व दिशा में प्रवाहित होती है। इस नदी पर बड़े-बड़े बांधों का निर्माण किया गया है, जिनमें से प्रमुख हैं रुद्री बांध, गंगरेल या रविशंकर बांध और उड़ीसा में निर्मित हीराकुंड बांध छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा बांध गंगरेल या रविशंकर बांध इसी नदी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक, कलाकार एवं पटकथा लेखक श्री प्रकाश झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री प्रकाश झा के छत्तीसगढ़ आगमन पर उन्हें शाल और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्मों के निर्माण और फिल्म उद्योग के विकास की संभावनाओं के सम्बन्ध में चर्चा की। प्रकाश झा ने कहा कि छत्तीसगढ़ पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रकाश…

Read More