Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। साप्रवि ने राम वन गमन. पथ निर्माण की जांच के लिए सोशल आडिट कमेटी का गठन किया है। कांग्रेस शासन काल में हुए इस निर्माण की गड़बड़ी को भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने उठाया था। एक वर्ष पहले बजट सत्र में दिए आश्वासन पर अब अगले सत्र के पहले सरकार ने यह कमेटी बनाई है।इसमें अध्यक्ष विधायक अजय चंद्राकर समेत 7 सदस्य लिए गए हैं।इनमें तीन पुरातत्ववेत्ता भी हैं।
publicuwatch24.-रायपुर। गणतंत्र दिवस परेड की फ़ाइनल रिहर्सल पर अश्वारोही दल का एक जवान अचाानक घोड़े के उपर से गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। करतब दिखाते समय अचानक बैलेंस बिगड़ा और जवान नीचे गिर गया। और फिर उठ नहीं पाया। गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड का लाइव प्रसारण किया जाता है। इसका लाइव प्रसारण टीवी पर ‘दूरदर्शन’ पर होता है। जबकि ऐसे ही आप इसका लाइव प्रसारण यूट्यूब पर भी देख सकते हैं। यहां पर आप 26 जनवरी को होने वाली परेड बिल्कुल लाइव नजर आने वाली है। परेड सुबह…
publicuwatch24.-राजनांदगांव। राजनांदगांव-खैरागढ़ जाने वाले ओवरब्रिज में शुक्रवार दोपहर को एक सडक़ हादसे में कॉलेज छात्र की मौत हो गई। हादसे के चलते ओवरब्रिज में काफी देर तक जाम लग गया। पुलिस की मदद से यातायात को बहाल किया गया। छात्र स्थानीय दिग्विजय कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष में अध्ययनरत था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक घुमका क्षेत्र के मासूल गांव का रहने वाला थानेश्वर वर्मा रोज की तरह बाइक में सवार होकर कॉलेज जा रहा था। ओवरब्रिज में भारी वाहन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है…
publicuwatch24.-महासमुंद। गणतंत्र दिवस के लिए आज कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक और उप पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। पूर्वाभ्यास में रक्षित निरीक्षक दीप्ति कश्यप के नेतृत्व में पुलिस, नगर सैनिक, एनसीसी एनएसएस की कुल 11 टुकड़ियों ने परेड की सलामी दी। रिहर्सल स्थानीय मिनी स्टेडियम में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे। मिनी स्टेडियम में रिहर्सल सुबह 9.00 बजे शुरू हुई। आज फुल ड्रेस रिहर्सल में 6 स्कूलों द्वारा राष्ट्रीय भावना से…
publicuwatch24.-रायपुर। CM साय ने सरायपाली सड़क हादसे पर दुःख जताया है। x हैंडल में सीएम ने लिखा, महासमुंद जिले के सरायपाली में यात्री बस और ट्रक के बीच हुई सड़क दुर्घटना में एक बच्ची के निधन और 43 लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है। घायलों का इलाज जारी है। प्रशासन को बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से दिवंगत बच्ची की आत्मा की शांति एवं उनके शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों के जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।
publicuwatch24.-गरियाबंद। पहली बार गरियाबंद जिले में 80 घंटे से ज्यादा समय तक पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चली, जिसमें कई बड़े नक्सली लीडर भी ढेर हुए. मारे गए 16 में से 12 की पुष्टि पुलिस ने की है. अब तक 3 करोड़ 16 लाख के इनामी चेहरे सामने आए हैं. नुआपड़ा गरियाबंद धमतरी जिले में आतंक का पर्याय बन चुके डिविजन चीफ सत्यम गावड़े भी मुठभेड़ में मारा गया है. नक्सल प्रभावित नारायणपुर, सुकमा जिले में 24 महीने काम करने का अनुभव रखने वाले एसपी IPS निखिल राखेचा की रणनीति के चलते जनवरी में ही 17 नक्सली मारे गए हैं.…
publicuwatch24.-महासमुंद। सरायपाली के घंटेश्वरी मंदिर के समीप नेशनल हाइवे 53 पर आज अलसुबह यात्री बस खड़े ट्रक से जा टकराई. दुर्घटना में बस में सवार एक बच्ची की मौत हो गई, वहीं 43 यात्रियों को चोट आई है, जिनमें से 19 लोगों की हालत गंभीर है. जानकारी के अनुसार, बस क्रमामक CG 23 N 2400 दुर्ग से पुरी जा रही थी. रास्ते में सुबह करीबन चार बजे सरायपाली के घंटेश्वरी मंदिर से करीबन 200 मीटर की दूरी पर खड़े ट्रक से बस जा भिड़ी. दुर्घटना के तुरंत बाद यात्रियों की चीख-पुकार शुरू हो गई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही…
publicuwatch24.-दंतेवाड़ा। जिले के गीदम में स्थित 30 बिस्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन और ट्रामा सेंटर के लिए 4 करोड़ 90 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इसमें 150 करोड़ रुपए तो सिर्फ ट्रामा सेंटर के नाम से खर्च हुए हैं। अस्पताल के उन्नयन काम में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। फिर भी इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वो सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं जो मॉडल अस्पताल और ट्रामा सेंटर में होनी चाहिए। हालांकि, 4 करोड़ 90 लाख रुपए में लगभग 200 से 250 बेड का नया अस्पताल बन जाता। अस्पताल का डेकोरेशन, बिजली, पानी और फर्नीचर का काम…
publicuwatch24.-मुंबई: मुख्यमंत्री साय से आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष कुमारमंगलम बिड़ला ने मुंबई में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट के दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। छत्तीसगढ़ में निवेशकों के लिए बिछाया रेड कारपेट: विष्णुदेव साय मुंबई में हाल ही में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में छत्तीसगढ़ के लिए विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) के रास्ते खुल गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंबई में अमेरिकी कॉन्सल जनरल और रशिया कॉन्सल जनरल से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताते हुए राज्य के अनुकूल कारोबारी माहौल की सराहना की। मुख्यमंत्री साय ने बताया…
publicuwatch24.-रायपुर। रेंज की पुलिस और साइबर टीमों ने छत्तीसगढ़ समेत 3 राज्यों में पिछले दो दिन में छापेमारी कर 62 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें साइबर ठगों के साथ कमीशन के बदले अपने खाते ठगों को देने वाले भी हैं। तीन राज्यों में से छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव और महासमुंद में छापे मारे गए हैं। आरोपियों को बस में भरकर कोर्ट में पेश किया है। इन आरोपियों ने लोगों से 84 करोड़ रुपए से ज्यादा की साइबर ठगी की है। सिर्फ यही नहीं, इनके खिलाफ देशभर में 14 सौ से ज्यादा एफआईआर दर्ज हैं। इनमें तीन नाइजीरियाई…