Author: admin

publicuwatch24.com-रायपुर। निकाय चुनाव में बड़ी जीत का दावा करते सीएम साय ने कहा, हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के सभी बड़े वादों को प्राथमिकता से पूरा किया है, जिससे नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अच्छी सफलता मिलेगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ भाजपा ने 10 नगर निगम के लिए मेयर कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें रायपुर से मीनल चौबे, राजनांदगांव से मधुसूदन यादव, कोरबा से संजूदेवी राजपूत, बिलासपुर से पूजा विधानी, रायगढ़ से जीव वर्धन चौहान, जगदलपुर से संजय पांडे और दुर्ग से अलका वाघमार को टिकट मिला है। बीजेपी ने…

Read More

मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर अंबिकापुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और संविधान निर्माताओं के योगदान को किया याद publicuwatch24.com-अंबिकापुर। विष्णु देव साय ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर आम जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री साय ने गणतंत्र दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हम सबके लिए अत्यंत गौरवशाली है। आज हम देश…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर: रायपुर शहर की माना नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है.भाजपा ने माना नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए संजय यादव को प्रत्याशी बनाया है. वहीं अन्य 15 वार्डों के लिए भी पार्षद प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है.

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रायपुर में बीजेपी की अहम बैठक हुई। इसके बाद रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर बीजेपी की एक और अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में रायपुर नगर निगम और माना नगर पंचायत के महापौर व पार्षद पदों के लिए नामों पर मंथन किया गया। बैठक को लेकर बीजेपी नेता अग्रवाल ने कहा कि चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी कार्यकर्ताओं के नामों पर विस्तार से चर्चा की गई। हर पद के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया गया है। महापौर पद के लिए आए सभी नाम…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और संविधान निर्माताओं को याद किया और कहा कि इन्हीं की बदौलत हमें आजादी हासिल हुई है और गणतंत्र मिला है। राज्यपाल डेका ने कहा कि हमे अपने देश की विरासत पर गर्व करते हुए स्वर्णिम भारत के सपने को साकार करने के लिए एक जुट होकर कार्य करना है। गणतंत्र और आजादी कायम रहे. इसका भार देश के युवाओं पर भी…

Read More

publicuwatch24.-गरियाबंद । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में इस वर्ष भी 25 जनवरी को 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य इस समारोह के द्वारा 17-18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले लोगों में पंजीयन हेतु जागरूकता पैदा करना है। उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर वन विभाग के ऑक्शन हॉल में आज दोपहर 11 बजे से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागायुक्त महादेव कावरे, अध्यक्षता कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा मौजूद थे। कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के आयुक्त श्री…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन 26 जनवरी 2025 को सुबह 9 बजे दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित की जाएगी। समारोह में खेल एवं युवा कल्याण एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि होंगे। मंत्री टंकराम वर्मा 26 जनवरी 2025 को सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे एवं संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। मंत्री श्री वर्मा परेड का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय झांकियां निकाली जाएंगीं एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

Read More

publicuwatch24.-बीजापुर। जिले के धुर नक्सलगढ़ इलाके में देश कि आना बान शान कहे जाने वाला तिरंगा चार दशक बाद पहली बार बीजापुर जिले के उन बीहड़ इलाकों में लहराएगा। दर्जनभर कैंपों में गणतंत्र दिवस पर झंडा वंदन किया जाएगा। इन कैंपों के अंतर्गत करीब 40 गांव आते हैं, जहां पिछले चार दशक से कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं हुआ। ज्ञात हो कि बीजापुर वह इलाका है जहां चार दशक से नक्सलवाद कि दसा झेल रहा अब धीरे-धीरे नक्सलियों के चंगुल से आजाद होने लगा है। लगातार पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे बढे ऑपरेशन नें नक्सलवाद कि कमर तोड़ दी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। बजट 2025-26 पर मंत्री ओपी चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ का आने वाला बजट प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा देगा। इसमें मोदी जी की गारंटी, माताओं-बहनों के लिए विशेष योजनाओं और राज्य के पूंजीगत विकास पर जोर दिया जाएगा, जिससे छत्तीसगढ़ को समृद्ध और विकसित राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी गुरूवार से 21 मार्च तक आहूत किया गया है। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण से सत्र शुरू होगा । रमेन डेका का पहला अभिभाषण…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर के तिल्दा नेवरा स्थित संजय केमिकल प्लांट में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयावह है कि, 5 किलोमीटर दूर से ही धुएं का गुब्बार आसमान में दिख रहा है। आग के साथ भारी ब्लास्ट की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। जिससे आसपास के इलाके के लोग सहम गए हैं। बताया जा रहा कि, इस हादसे में काम कर रहे 2 मजदूर आग की चपेट में आकर घायल हो गए हैं। फिलहाल, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी है। यह पूरा मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है।

Read More