Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। बता दें कि कल राज्यपाल रामेन डेका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। प्रधानमंत्री कार्यालय के हैंडल एक्स पर पोस्ट किया गया। “छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका ने प्रधानमंत्री @narendramodi से भेंट की।
publicuwatch24.-रायपुर। ‘ग्रैमी अवार्ड’ से सम्मानित चंद्रिका टंडन को CM विष्णुदेव साय ने बधाई दी। सीएम ने X में कहा, भारत की 3 पवित्र नदियां गंगा, यमुना, सरस्वती के नाम पर निर्मित “त्रिवेणी” एल्बम के लिए भारतवंशी चंद्रिका टंडन को ‘ग्रैमी अवार्ड’ से सम्मानित किये जाने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। PlayUnmute 70% Loaded: 1.69% Fullscreen निश्चित ही, चंद्रिका जी ने इस एल्बम के माध्यम से समृद्ध और गौरवशाली भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व में लोकप्रिय करने का काम किया है। संगीत के माध्यम से देश की संस्कृति के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय है। इस विशेष उपलब्धि पर उनको पुनः…
publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय से पद्मश्री सुनील जोगी ने मुलाकात की। जानकारी साझा करते सीएम साय ने बताया, आज निवास में सुप्रसिद्ध लेखक एवं हास्य कवि, पद्मश्री सुनील जोगी से मुलाकात हुई। उन्होंने ‘नमामि भारतम्’ और ‘ऐसा कोई देश नहीं है’ नाम की दो स्वरचित पुस्तक मुझे भेंट की। माँ भारती और देश को समर्पित इस रचना के लिए सुनील जी को बधाई एवं शुभकामनाएं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा भी उपस्थित रहे।
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में चारों तरफ नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शोर है. इसी बीच आज रायगढ़ नगर निगम के भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान से उनके चाय ठेले में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मुलाकात की. उन्होंने चाय भी बनाई. मंत्री चौधरी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखा है कि आज रायगढ़ नगर निगम के भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान से उनके चाय ठेले में मुलाकात की और चाय भी बनाई, जिसका हम सभी ने आनंद लिया. यह लोकतंत्र की असली पहचान है, जिसमें एक साधारण चाय वाला भी महापौर बन सकता है.
publicuwatch24.-रायपुर। विद्यादायनी माता सरस्वती की उपासना के पावन पर्व बसंत पंचमी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दुलदुला तहसील के ग्राम पंचायत जामटोली अंतर्गत ग्राम डेवाडेलंगी में मां शारदा धाम पहुंचे। उन्होंने इस धाम परिसर में स्थित मां सरस्वती मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर शारदा धाम में आए समस्त श्रद्धालुगण को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां सरस्वती की कृपा हमेशा हम सब पर बनी रहे। आपके कंठ में सदा मां सरस्वती विराजमान रहें। उन्होंने कहा कि वेदों…
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 6 फरवरी से लीजेंड 90 लीग शुरू होने जा रहा है. स्पर्धा के रंगारंग उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड के नामचीन कलाकार जलवा बिखेरेंगे. आयोजन के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड एक्टर तमन्ना भाटिया, हुमा कुरैशी, आयुष्मान खुराना, सोनू निगम, हार्डी संधू जैसे कई बड़े सितारे शामिल होंगे. लीग का पहला मुकाबला छत्तीसगढ़ वॉरियर्स और दिल्ली रॉयल रॉयल्स के बीच खेला जाएगा, जिसमें पूर्व भारतीय दिग्गज सुरेश रैना और शिखर धवन एक दूसरे का सामना करते नजर आएंगे. शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस मुकाबले में क्रिकेट…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता, भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी के निधन पर CM विष्णुदेव साय ने शोक जताया है, उन्होंने X में लिखा, पूर्व में वह छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे और यहां की लोक कला, संस्कृति एवं परंपरा के संवर्धन में उनका अनुकरणीय योगदान रहा। उनका निधन छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
panchayattantra24.-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है। एक तरफ जहां आज बीजेपी नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज घोषणा पत्र जारी करने जा रही है तो वहीं दिग्गज आदिवासी नेता हरिकिशुन पैकरा ने अपने पूरे परिवार के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बता दें कि, आदिवासी नेता हरिकिशुन पैकरा 15 सालों से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उन्हें और उनके परिवार को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। नगरीय निकाय चुनाव का मतदान 11 फरवरी को होगा, जबकि मतगणना 15 फरवरी को होगी। वहीं, पंचायत चुनाव तीन चरणों…
publicuwatch24.-रायपुर। राजेश अवस्थी के पार्थिव शरीर को रायपुर लाया गया। महादेव घाट में अंतिम संस्कार किया गया है। राजेश अवस्थी (41) छत्तीसगढ़ी फिल्म विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। डॉ. रमन सिंह सरकार के समय में छत्तीसगढ़ फ़िल्म विकास निगम बना था। राजेश अवस्थी फिल्म निगम के पहले अध्यक्ष थे। राजेश अवस्थी गरियाबंद के रहने वाले थे। वो फिलहाल रायपुर में भी रह रहे थे। उन्होंने राजनीतिक शास्त्र में ग्रेजुएशन और कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। हालांकि गरियाबंद निवासी होने के चलते यहां की हर राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे। नगरीय निकाय चुनाव के…
publicuwatch24.-रायपुर। 300 वर्ष प्राचीन मंदिर में CM विष्णुदेव साय ने पूजा की। सोशल मीडिया में जानकारी साझा करते हुए लिखा, ॥ जय जगन्नाथ ॥ जशपुर के कस्तूरा, दुलदुला में स्थित 300 वर्ष प्राचीन मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव उपस्थित रहे।।