Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर जुनेजा को शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घकालिक सेवा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि अशोक जुनेजा ने अपनी दीर्घ सेवाअवधि के दौरान पुलिस बल को अधिक सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित कुमार और मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत उपस्थित थे।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। पिछले कुछ दशकों में, भारत सहित छोटे राज्यों में हवाई सेवाओं का विस्तार हुआ है। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए उड़ानें शुरू की गई हैं। लगातार बढ़ती हवाई यात्रियों की संख्या और इस सेक्टर में लाभ को देखते हुए कई निजी कंपनियां रायपुर से हवाई सेवाओं की शुरुआत कर रही हैं। इसी कड़ी में एक नया नाम जुड़ गया है – स्टार एयरलाइंस। कंपनी ने रायपुर से नई हवाई सेवाओं की शुरुआत की है। स्टार एयर ने रायपुर की एयर कनेक्टिविटी को झारसुगुड़ा, लखनऊ और हैदराबाद से जोड़ दिया है। यह…

Read More

publicuwatch24.-नई दिल्ली/रायपुर। 4 फरवरी छत्तीसगढ़ के किसानों के हितों की पैरवी करते हुए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) के तहत किसानों को दिए जाने वाले अनुदान और सूक्ष्म सिंचाई के विस्तार पर महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया। कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने उनके प्रश्नों का उत्तर देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत छोटे एवं सीमांत किसानों को सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की इकाई लागत का 55%, जबकि अन्य किसानों को 45% तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। छत्तीसगढ़ में सूक्ष्म सिंचाई का विस्तार प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के…

Read More

publicuwatch24.- रायपुर। पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के कैंसर विभाग (रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) को राष्ट्रीय कैंसर दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (चिकित्सा शिक्षा -1) ने नेशनल मेडिकल कमीशन (एन.एम.सी.) को निर्देशित किया है कि चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विषय में सुपर स्पेशलाइजेशन पाठ्यक्रम (एम.सी.एच.) के लिए 03 सीटों की स्वीकृति प्रदान की जाए। इससे यह महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम इसी शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ किया जा सकेगा। प्रदेश में कैंसर उपचार को मिलेगा नया आयाम उल्लेखनीय है कि चिकित्सा महाविद्यालय के कैंसर विभाग में पहले से…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। कैट के रास्ते सेवा बहाली के बाद अब जीपी सिंह के एडीजी से डीजी बनने का रास्ता खुल गया है. अशोक जुनेजा के रिटायर होते ही डीजीपी के एक रिक्त पद के लिए आज डीपीसी की बैठक हुई. इसमें एडीजी जीपी सिंह को डीजी प्रमोट करने की अनुशंसा कर दी गई है. इस संबंध में आधिकारिक आदेश जल्द जारी किया जाएगा. राज्य में डीजी के दो कैडर और दो एक्स कैडर पोस्ट हैं, इनमें अशोक जुनेजा, पवन देव, अरुण देव गौतम और हिमांशु गुप्ता थे. जीपी सिंह की बहाली के बाद इस बात पर संशय की स्थिति बन…

Read More

publicuwatch24.-नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने गत दिवस नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात विभिन्न शिष्टाचारिक और प्रशासनिक विषयों को लेकर हुई।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में अब घोषणा पत्र को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी शुरू हो चुकी है. एक तरफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा करार दिया है, वहीं दूसरी ओर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस घोषणा पत्र के जारी होने से पहले ही तंज कस दिया कि यह धूल झोंकने वाला होगा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा के घोषणा पत्र ढकोसला और झूठ का पुलिंदा करार देते हुए कहा कि भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव में जनता को ठगने की रणनीति निकाली है.…

Read More

publicuwatch24.–भिलाई। छावनी थाना अंतर्गत सीएसपी कार्यालय से कुछ दूर पहले एक रेत से भरा हाईवा लोहे के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि हाइवा के सामने का हिस्सा पूरा अंदर घुस गया। हाइवा में बैठा चालक और परिचालक दोनों उसके अंदर फंस गए। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 9 बजे एक रेत से भरा हाईवा CG 07 CN 2697 सेक्टर 1 की तरफ से नंदिनी जाने वाले ओवर ब्रिज से आ रहा था। वो जैसे ही ब्रिज से नीचे उतरा उसका संतुलन बिगड़ गया और हाइवा सीधे डिवाइडर पर लगे बड़े से लोहे के पोल से…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। आरोप पर आरोप लगने की वजह से भूपेश बघेल की छवि गिरती जा रही है। सत्ता जाने के बाद भूपेश बघेल के खिलाफ सैकड़ों शिकायत कांग्रेस हाईकमान को मिले है। पार्टी के लिए OBC नेता होने की वजह से भूपेश बघेल पर कार्रवाई करने का भी आरोप अब बड़े नेताओं पर लग रहे है। ताजा शिकायत पत्र सामने आया है। जिसमें भूपेश बघेल को आदिवासी, सतनामी और साहू विरोधी बताया जा रहा है। आगे शिकायत पत्र में कहा गया है कि राहुल जी आपने उदयपुर सम्मेलन में और कई जगह आदिवासियों के हितैषी होने के बारे में बड़ी-बड़ी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को आज मंगलवार को ED कोर्ट में पेश किया जाएगा। मंगलवार को पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक की 14 दिन की रिमांड पूरी हो रही है। ED सुनवाई के दौरान विधायक लखमा को फिर से न्यायिक रिमांड पर भेजने की मांग करेगी। इसी के साथ EOW की स्पेशल कोर्ट में लखमा की ओर से लगाई गई अग्रिम जमानत याचिका पर भी EOW कोर्ट में सुनवाई होगी। दरअसल ED और EOW की टीम शराब घोटाले मामले में जांच कर रही है। पूर्व मंत्री…

Read More