Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: admin
publicuwatch24.-गरियाबंद। राजिम कुंभ में गृहमंत्री विजय शर्मा ने शाही स्नान किया। X पोस्ट में गृहमंत्री विजय शर्मा ने लिखा , ||ओम तीर्थराजाय विद्महे कुंभधामाय धीमहि तन्नो संगम प्रचोदयात|| महाशिवरात्रि के पवन अवसर पर आज राजिम के कुंभ कल्प में त्रिवेणी संगम में पूज्य संतो के साथ शाही स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही राजीव लोचन मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे समेत सभी 70 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे बूढ़ातालाब के पास सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा। इस आयोजन को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि 15 साल बाद भाजपा की नगर निगम में सत्ता में वापसी के चलते यह समारोह खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा…
publicuwatch24.-रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी सड़क हादसे में घायल हो गया है, जानकारी के मुताबिक रायपुर में हादसे का शिकार हुआ। बघेल ने हॉस्पिटल पहुंचकर उनका हाल चाल जाना और X में बताया कि श्री शक्ति हॉस्पिटल, रायपुर में रोड एक्सीडेंट में घायल हुए प्रधान आरक्षक श्री क्रांति बर्मन से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना। क्रांति जी मेरी सुरक्षा में शामिल पायलटिंग टीम के सदस्य हैं, ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
रायपुर, 25 फरवरी 2025 – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बागेश्वर धाम में चल रहे शिवरात्रि महोत्सव और 251 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। बागेश्वर धाम में धार्मिक भक्ति, सामाजिक समर्पण और राष्ट्रीय एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ संत परंपरा और धर्मनिष्ठा की भूमि है। भगवान श्रीराम ने अपने वनवास का अधिकांश समय यहीं बिताया था। हमें गर्व है कि बागेश्वर धाम में इस दिव्य आयोजन में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि संस्कार और संस्कृति किसी भी व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण…
रायपुर, 25 फरवरी 2025 – छत्तीसगढ़ सरकार की एक अनूठी पहल के तहत प्रदेश के विभिन्न जेलों में बंद कैदियों को गंगा जल स्नान का अवसर प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पुनीत कार्य पर कहा कि मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे, यही हमारी कामना है। यह पहल कैदियों को मानसिक शांति और आत्मचिंतन का अवसर प्रदान करेगी, जिससे वे सकारात्मक बदलाव की ओर अग्रसर हो सकें। प्रदेश सरकार जेल सुधार के साथ-साथ कैदियों के आध्यात्मिक एवं नैतिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। *आध्यात्मिक…
रायपुर, 25 फरवरी 2025 – छत्तीसगढ़ ने भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित प्रकृति परीक्षण अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त किया। राज्य ने स्ट्राइक रेट लक्ष्य में देशभर में तीसरा स्थान और कुल प्रकृति परीक्षण मानकों पर नौवां स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए केन्द्रीय आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रताप राव जाधव ने छत्तीसगढ़ को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।यह सम्मान अभियान के राज्य समन्वयक डॉ. संजय शुक्ला ने ग्रहण किया। जहांगीर भाभा थियेटर, मुंबई में आयोजित अभियान के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ को…
रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार का तृतीय अनुपूरक बजट आज विधानसभा में ध्वनिमत से पारित हुआ। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने वर्ष 2024-25 के लिए 19762 करोड़ 12 लाख 42 हजार 523 रूपए का तृतीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया। चर्चा पश्चात पारित हुए उक्त अनुपूरक बजट को मिलाकर वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य के बजट का आकार कुल 01 लाख 75 हजार 342 करोड़ रूपए का हो गया है। इसमें मुख्य बजट के रूप में पारित 1 लाख 47 हजार 446 करोड़, प्रथम अनुपूरक बजट में 7 हजार 329 करोड़ रूपए, द्वितीय अनुपूरक बजट में 805…
publicuwatch24.-रायपुर | वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए राज्य के वित्तीय प्रबंधन में सुधार और अनुशासन पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने हाल ही में प्रस्तुत अनुपूरक बजट में वित्तीय घाटों को कम करने, ब्याज बचाने, और भुगतान-लेनदारी निपटाने के लिए महत्वपूर्ण प्रावधानों की घोषणा की। इस बजट का उद्देश्य विकास के रास्ते में आ रही बाधाओं को हटाते हुए राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस बजट में पुराने घाटों को भरने और ब्याज बचत के लिए ठोस प्रावधान किए हैं। वित्त मंत्री ओपी…
publicuwatch24.-राजिम। माघ पूर्णिमा 12 फरवरी से प्रारंभ हुए राजिम कुंभ कल्प मेला का समापन 26 फरवरी महाशिवरात्रि के अवसर पर होगा।समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि विकास एवं कृषक कल्याण मंत्री राम विचार नेताम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल, वन एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल…
publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। ओलंपियन उदयन माने सहित प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) के कुछ शीर्ष खिलाड़ी छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप में भाग लेंगे। यह राज्य में पहला पीजीटीआई इवेंट है, जिसमें 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि है। यह 25 से 28 फरवरी तक नया रायपुर के फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिसॉर्ट में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 123 प्रोफेशनल और तीन एमेच्योर सहित 126 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह इवेंट स्ट्रोक-प्ले फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें 18 होल के चार राउंड होंगे। दो राउंड के बाद शीर्ष 50 खिलाड़ी और टाई कट में जगह बनाएंगे। पीजीटीआई ने सोमवार को यहां घोषणा…