Author: admin

रायपुर, 26 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्री राजिम लोचन मंदिर में आज पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री साय ने त्रिवेणी संगम में स्थित भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ की उन्नति और प्रगति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम है। *महानदी मैया की महाआरती में हुए शामिल* राजिम कुंभ कल्प के अंतर्गत आयोजित महानदी मैया की भव्य महाआरती में मुख्यमंत्री साय मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के मध्य…

Read More

रायपुर 26 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बस्तर की समृद्ध जनजातीय कला एवं संस्कृति के धरोहर को पुनर्जीवित करने बस्तर पंडुम का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मार्च में होगा। इस संबंध में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने मंगलवार शाम को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बस्तर के कमिश्नर-आईजी सहित सातों जिले के कलेक्टर एवं एसपी को आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति एवं आदिम जाति विकास विभाग श्री सोनमणि बोरा, सचिव संस्कृति विभाग श्री अनबलगन पी सहित राज्य शासन के वरिष्ठ उच्चाधिकारी मौजूद रहे।…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। शासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में सुशासन एवं अभिसरण विभाग ने सेंटर फॉर इफेक्टिव गवर्नेंस ऑफ इंडियन स्टेट्स (CEGIS) और ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया (TRI) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी से प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि, योजनाओं की प्रभावी निगरानी एवं क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि संसाधनों का सही और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से हमने प्रदेश में ‘सुशासन एवं अभिसरण विभाग’ की स्थापना…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। टूरिस्ट स्पॉट पर दिव्यांगजन आसानी से घूम सके, इसके लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने विशेष पहल शुरू की है। है। “यात्रा आपकी सुविधा हमारी” नाम से शुरू इस पहल के तहत छत्तीसगढ़ के सभी टूरिस्ट स्पॉट पर अब स्पेशल रैंप रूट बनाया जा रहा है। इस रैंप रूट के जरिए दिव्यांग आसानी आसानी से संबंधित टूरिस्ट स्पॉट पर जा सकेंगे और आसानी से घूम सकेंगे। यही नहीं सभी टूरिस्ट स्पॉट में पर्यटन मंडल के रिसॉर्ट में व्हीलचेयर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि वे आसानी से आप पास के क्षेत्र में घूम सकें। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मेयर मीनल चौबे ने महापौर और पार्षद गणों के शपथ ग्रहण स्थल सरदार बलवीर सिंह जुनेजा (इंडोर स्टेडियम) का निरीक्षण किया। वहीं शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर रायपुर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने इंडोर स्टेडियम में पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह की प्रशासनिक तैयारियों का निरीक्षण किया। आयुक्त ने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम अपर आयुक्त यू. एस. अग्रवाल, विनोद पाण्डेय तथा उपायुक्त डॉ अंजलि शर्मा उपस्थिति रहे।

Read More

publicuwatch24.-तखतपुर: बिलासपुर जिला के तखतपुर में लक्ष्मी फर्नीचर दुकान में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है. आग की तेज लपटों ने देखते ही देखते प्लाई, पलंग और अन्य लकड़ी के सामानों को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना के बाद पुलिस और दमकल की वाहन मौके पर पहुंची हुई है. आगे बुझाने का प्रयास लगातार जारी है. तखतपुर नगर पालिका में दमकल व्यवस्था न होने के कारण आग बुझाने के लिए अब तक दमकल वाहन नहीं पहुंच सका है. वहीं, मौके पर पहुंची…

Read More

publicuwatch24.-महासमुंद। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी एस. आलोक ने आज 25 फरवरी को जिला पंचायत सभाकक्ष में महासमुंद जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को आधिकारिक रूप से प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी। महासमुंद जनपद पंचायत में 23 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ था, जिसके बाद मतगणना की प्रक्रिया पूरी की गई। 25 फरवरी को जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1, 2, 3 व 4 का सारणीकरण कर विजयी प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा की गई। इस प्रक्रिया के अंतर्गत निम्नलिखित निर्वाचित…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर: सुकमा और कोंटा के राजीव भवन निर्माण को लेकर ईडी के समन पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं का पारा चढ़ा हुआ है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उल्टे भाजपा पर 15 साल की काली कमाई से कार्यालय के निर्माण का आरोप मढ़ा है. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में ईडी से 200 करोड़ की लागत से बने बीजेपी कार्यालय का हिसाब लेने की कही बात है. उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है. उन्होंने सेंट्रल एजेंसी पर भाजपा के इशारे…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राजीव भवन के निर्माण पर ईडी के समन से बिफरे छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के भाजपा मुख्यालय के निर्माण की जांच करने की बात कही है. इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ईडी की जांच पर राजनीति कर रही है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में का आरोप लगाते हुए कहा कि शराब घोटाले को लेकर ईडी की कार्रवाई चल रही है. अब तक साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई हुई है. कांग्रेस राजनीतिक बयानबाजी करके जनता का ध्यान भटकने की कोशिश ना करे. कांग्रेस नेताओं…

Read More

publicuwatch24.-सीएम विष्णु देव साय के प्रयास से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों तथा नक्सल हिंसा में पीड़ित विद्यार्थियों का जीवन संवर रहा है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आस्था और प्रयास आवासीय विद्यालय के माध्यम से प्रदेश के संपूर्ण अनुसूचित क्षेत्र सहित गैर अनुसूचित क्षेत्र में नक्सल प्रभावित जिले के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों के जीवन में स्थिरता प्रदान करने में सफलता पाई है। इसे राज्य में आस्था और प्रयास आवासीय विद्यालय का उद्देश्य सार्थक हो रहा है। राज्य के रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, कांकेर, कोरबा तथा जशपुर सहित 12 जिलों में संचालित प्रयास विद्यालयों में…

Read More