Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। एक नवम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना को पूरे 25 साल हो जाएंगे, लिहाजा राज्य की रजत जयंती का समारोह इस बार काफी अलग और भव्य होने वाला है। प्रदेश सरकार द्वारा नया रायपुर में राज्योत्सव को लेकर व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में हिस्सा लेने आ रहे हैं और इस भव्य राज्योत्सव समारोह का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी रायपुर के अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। पीएम के प्रवास को लेकर विस्तृत कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। हिंदू आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ 4 दिनों के अपने अनुष्ठान के तीसरे दिन को पूरा करते हुए आज संध्या अर्घ्य के साथ नरैया तालाब छठ घाट में धूमधाम से मनाया गया। सजे हुए सुंदर घाट और व्यापक इंतजामों के साथ हजारों की भीड़ में टिकरापारा के नरैया तालाब में भी हजारों छठ व्रतियों ने संध्या अर्घ्य दिया। नरैया तालाब छठ महापर्व आयोजन समिति के वीरेंद्र दुबे ने बताया कि 40 वर्षों से इस तालाब में छठ पूजा की जाती है, जब शहर में सिर्फ आमा तालाब और व्यास तालाब में छठ पूजा होती थी तब…

Read More

publicuwatch24.-गरियाबंद। किसानों ने धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग करते हुए सुबह से नेशनल हाइवे 130 सी पर चक्काजाम कर दिया है. बीते कई सालों से केंद्र खोलने की मांग पर कोई सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है. मौके पर मैंनपुर एसडीएम व थाना प्रभारी मौजूद हैं. नेशनल हाइवे 130 सी पर धवलपुर के पहले सिकासेर जीरो चैन के पास ग्रामीण चक्काजाम कर रहे हैं. पारागांवडीह में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत घाटौद, बेगरपाला एवं जंगल धवलपुर पंचायत के अधीन आने वाले 15 से ज्यादा गांव के किसान प्रदर्शन…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आज छठ महापर्व के अवसर पर दुलदुला छठ घाट में पहुँचकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत सौभाग्य का अवसर है कि मुझे छठ पर्व में सम्मिलित होने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनता के विश्वास और स्नेह से ही उन्हें जनसेवा का अवसर मिला है, और वे क्षेत्र के विकास एवं जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति के…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर फाइव स्टार सुविधाएं जुटाने के लिए तामझाम में करोड़ों रुपए फूंक रही साय सरकार राज्य के गरीबों को सरकार अस्पताल में ईलाज और मुफ्त जांच तक नहीं करवा पा रही है। मुफ्त जांच की जो सुविधाएं पूर्ववर्ती सरकार ने सरकारी अस्पतालो में शुरू किया था साय सरकार ने बंद कर दिया है। गरीबों के इलाज का प्रदेश का सबसे बड़ा सहारा है मेडिकल कालेज हॉस्पिटल रायपुर लेकिन सरकार की लापरवाही और अकर्मण्यता के कारण मेकाहारा में पिछले कुछ दिनों से…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। तेलीबांधा में होटल के सामने चाकूबाजी करने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार किए गए है, प्रार्थी गोपाल निर्मलकर ने तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया की वह श्याम नगर में कपूर होटल के बाजू में रहता है तथा मजदूरी का कार्य करता है, कि तीन माह पहले मोहल्ले में किराये से रहने वाला जय नेताम नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था, जिस पर दिनांक 26-10-2025 के शाम करीबन 05.00 बजे प्रार्थी कपूर होटल के पास एक्सेस स्कूटी में बैठा हुआ था उसी समय एक सफेद रंग की कार में जय नेताम, उसका भाई ओमप्रकाश नेताम और उनके साथी,…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर. कांग्रेस समर्थक के विवादित जातिसूचक पोस्ट पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, रायपुर ग्रामीण विधायक ने मामले की शिकायत थाने में की है. सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने का अधिकार किसी को नहीं है. छत्तीसगढ़ भाईचारा का प्रदेश है, इसे बिगाड़ने का हक किसी को नहीं है. बता दें कि ‘भूपेश है तो भरोसा है’ नामक फेसबुक ID से जातिसूचक और निंदनीय पोस्ट की गई है. इस मामले की शिकायत भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सिविल लाइन थाने में की है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. भाजपा विधायक मोतीलाल साहू और शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से अंकुश लगाने और सुशासन के नए मानदंड स्थापित करने के लिए तकनीकी नवाचारों को अपनाना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संचालित विशेष डिजिटल पहल के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिक सहभागिता बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। राज्य सरकार ने सरकारी कामकाज में भ्रष्टाचार कम करने के लिए डिजिटल प्लेटफ़ॉर्मों को मुख्य माध्यम बनाया है। अब भूमि रिकॉर्ड, निर्माण परियोजनाओं के ट्रैकिंग सिस्टम, खरीदारी और ठेका प्रक्रियाएं पूरी तरह ऑनलाइन होंगी। इससे न केवल प्रक्रियाओं…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। शराब घोटाला मामले में संलिप्तता के आरोप में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को आज प्रवर्तन निदेशालय के विशेष न्यायलय की तरफ से राहत की उम्मीद है। आज उनके जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई होगी। बता दें कि, चैतन्य बघेल फिलहाल रायपुर सेन्ट्रल जेल में ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं। उन्हें इसी साल के 18 जुलाई 2025 को प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया था। एजेंसी का आरोप है कि इस मामले में लगभग 1,000 करोड़ रुपये के अवैध लेन-देन का मुख्य आरोपी चैतन्य बघेल ही हैं।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर निगम के भाजपा पार्षद दल ने डिप्टी सीएम अरुण साव से मुलाकात की। मेयर मीनल चौबे ने फेसबुक में मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए लिखा, आज भाजपा पार्षद दल के साथ नया रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के निवास में सौजन्य भेंट कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शहर के समग्र विकास, जनसुविधाओं के विस्तार एवं निगम कार्यों की प्रगति को लेकर सार्थक चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने रायपुर नगर निगम के प्रयासों की सराहना की एवं हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Read More