Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बालोद में शिक्षा मंत्री यादव ने किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी
- धमतरी में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह : विधायक अजय चंद्राकर ने किया ध्वजारोहण
- झीरम पहुंच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- कलेक्टर बी.एस उइके ने संयुक्त जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण
- पर्यावरण संरक्षण से ही सुरक्षित रहेगा मानव जीवन-विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राजनांदगांव में किया पौधरोपण
- जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ
- राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा कुशाभाऊ ठाकरे जी का संपूर्ण जीवन – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रामनामी समाज के बीच आत्मीय संवाद का एक वीडियो देश में तेजी से वायरल हुआ है । इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे भावनात्मक और प्रेरणादायी पल बताया है । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित रजत महोत्सव के दौरान एक हृदयस्पर्शी दृश्य उस समय देखने को मिला, जब रामनाम में लीन जीवन जीने वाले रामनामी समाज के प्रतिनिधियों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि प्रधानमंत्री के रायपुर…
publicuwatch24.-रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में अवैध शराब पर रोकथाम की मुहिम अब जनआंदोलन का रूप लेने लगी है। थाना जूटमिल क्षेत्र के ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा का गांव गुडगहन डिपापारा ने अपने सामूहिक प्रयास और महिला शक्ति की अगुवाई में नशा मुक्त गांव बनकर एक मिसाल कायम की है। इस सराहनीय पहल के लिए थाना जूटमिल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने महिला समूह की सदस्यों और ग्राम सरपंच क्षितेश्वर गुप्ता को पुलिस द्वारा सम्मानित किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस द्वारा लगातार गांव-गांव चौपाल लगाकर लोगों को अवैध…
publicuwatch24.-रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी राजेंद्र कुमार अग्रवाल, भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (IRPS), का चयन संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में अतिरिक्त सचिव के रूप में किया गया है. इस संबंध में कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग केंद्र सरकार ने आदेश जारी किया है. अग्रवाल एसईसीआर बिलासपुर में पदस्थ थे और रेलवे सेवा में अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता व प्रशासनिक दक्षता के लिए विख्यात हैं. बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग भारत का एक संवैधानिक निकाय है, जो देश की उच्च सिविल सेवाओं के चयन की जिम्मेदारी निभाता है. यह चयन दक्षिण पूर्व…
publicuwatch24.-गरियाबंद। नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 3 अलग-अलग जंगल क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, शोभा और जुगाड़ थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस टीम को सायबिनकछार, कोदोमाली और भूतबेड़ा के जंगलों में छिपाई गई नक्सली सामग्री मिली. बरामद सामान में 4 नग कुकर बम, इलेक्ट्रिक वायर, फटाका एवं राशन सामग्री शामिल है. पुलिस का मानना है कि यह सामान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जंगलों में डंप किया था.…
publicuwatch24.-रायपुर। रामनामी समुदाय की CM साय और PM मोदी ने तारीफ की है, X में सीएम ने लिखा, प्रधानमंत्री के रायपुर प्रवास से महज कुछ ही घंटे पहले रामनामी समुदाय के इन प्रतिनिधियों से मंत्रालय में मेरी मुलाकात हुई थी, उनकी प्रधानमंत्री जी से मिलने की इच्छा को देखते हुए इसके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई। कल रजत महोत्सव के दौरान जब उनकी माननीय प्रधानमंत्री जी से भेंट हुई तब उन्होंने बड़े आदर भाव से प्रधानमंत्री जी को अपने पारंपरिक मोर मुकुट से अलंकृत करने की अभिलाषा प्रकट की। इस पर माननीय प्रधानमंत्री जी ने जिस आत्मीयता…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत, कोरबा जिले के एनएसएस की छात्रा कुमारी लेखनी साहू ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने कुमारी लेखनी साहू के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य हेतु मंगलकामनाएं दी। कुमारी लेखनी को विगत छः अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्याे के लिए सम्मानित किया गया था। राज्यपाल ने उन्हें युवा वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए समाज कार्यों से जुड़े रहने व दूसरों के लिए मिसाल बनने का आशीर्वाद दिया।
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज हुई है। दरअसल, अमित बघेल पर भगवान झूलेलाल, महाराजा अग्रसेन और पं. दीनदयाल उपाध्याय पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। अमित बघेल के बयान का सिंधी समाज और अग्रवाल समाज ने विरोध किया है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी उनके खिलाफ FIR हुई है। अब महाराष्ट्र के उल्हासनगर के रहने वाले कैलाश महेश सुखरामानी ने अमित बघेल के खिलाफ उल्हासनगर थाने (मुंबई) में लिखित शिकायत की है। उनका कहना है भगवान झूलेलाल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से…
हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और तुलसी माता का विवाह होता है, जिसे देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु के पुनर्मिलन का प्रतीक माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी विवाह के साथ ही चार महीने से रुके हुए सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। मान्यता है कि तुलसी विवाह के दिन पोटली बनाकर घर के मुख्य द्वार पर बांधने से घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं कर पातीं और माता लक्ष्मी का वास स्थायी हो जाता है। शास्त्रों में तुलसी माता को लक्ष्मी जी का स्वरूप माना गया…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव और प्रधानमंत्री के संभावित प्रवास को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। इसी कड़ी में रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सोमवार देर रात नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर मंच, पंडाल, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन और डिप्टी कलेक्टर उत्तम रजक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं और किसी भी…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्य स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम का आयेाजन किया जाएगा। जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में राज्य के मंत्रीगण, सांसद तथा विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्य शासन ने प्रत्येक जिले के लिए मुख्य अतिथि के नामों की घोषणा की है। राज्य शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार राजनांदगांव जिला मुख्यालय में आयेाजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष और सरगुजा में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रामविचार नेताम होंगे। इसी प्रकार बिलासपुर जिला मुख्यालय में तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री, बस्तर में…