Author: admin

जगदलपुर । भूपेश सरकार द्वारा किसानों का कर्ज माफ करने के बाद बस्तर संभाग में इस बार बम्पर धान खरीदी हुई है। किसानों ने पिछले पांच सालों का रिकार्ड तोड़ते हुए लक्ष्य से करीब 10 हजार मीट्रिक टन अधिक धान बेचा है। इतना ही नही पिछले कुछ सालों से अपना कर्ज नहीं चुका पाने वाले किसान भी इस बार अपना धान उपार्जन केन्द्रों तक लेकर पंहुचे। नतीजा यह रहा कि बस्तर संभाग मे लक्ष्य से अधिक धान खरीदी की गई है। दरअसल राहुल गांधी ने बस्तर से ही ऐलान किया था कि यदि उनकी सरकार बनती है तो दस दिन…

Read More

रायपुर | भाटापारा पूर्व विधायक चैतराम साहू ने जोगी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. त्यागपत्र में उन्होंने पार्टी के सुप्रीमो अजीत जोगी से कुछ दर्द भी बयाँ किया है. पूर्व विधायक चैतराम साहू ने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि उन्हें इस बात का काफी दुःख है कि पार्टी ने बिना उनका पक्ष सुने ही निलंबित कर दिया. निलंबन की जानकारी उन्हें समाचार पत्र और व्हाट्सएप के माध्यम से पता चला कि 28 जनवरी की बैठक में उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया है. अब चैतराम साहू ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्राथमिक सदस्यता सहित समस्त…

Read More

मुंगेली | एसपी दफ्तर में पदस्थ कॉन्स्टेबल पुरुषोत्तम निषाद ने फांसी लगा ली है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जाँच में जुट चुकी है. फ़िलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है | जानकारी के अनुसार पुलिस आरक्षक पुरुषोत्तम निषाद अपने निवास स्थान से कुछ ही दूर जाकर खेत में फांसी के फंदे पर झूल गया. घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खेढ़ा गांव की है |

Read More

दुर्ग। अमृतसर जा रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में लूट कोशिश की गई। बदमाश ज्यादा तो नहीं पर कुछ महिलाओं के गहने, पुरुष यात्रियों के पर्स, अंगूठी, सोने की चेन लूटकर अपने साथ ले भागे। यात्रियों की सजगता और हिम्मत से लूटपाट की बड़ी घटना होने से बच गई। घटना के बाद सीनियर डीएससी नागपुर ज्योति कुमार सतीजा ने जांच के आदेश दिए हैं। जिसके बाद अब दुर्ग स्टेशन में भी जांच होगी। बता दें छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बुधवार रात नागपुर से इटारसी रूट पर अपने नियमित समय पर रवाना हुई थी। रात 1 बजे ट्रेन आमला स्टेशन पर रुकी।…

Read More

रायपुर | बजट पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पीएम की कार्ययोजना पर पियूष जी का बजट आज आया है. हर तबके को ऊपर रखा गया है. आज देश की सबसे बड़ी योजना स्वच्छ भारत और आगे बढ़ गया है. टेक्स पेयर को छूट दी गई है जिससे देश के 3 करोड़ मिडिल क्लास को छूट मिलेगी | सेविंग में 6,5 लाख की छूट हुई. 12 करोड़ किसानों को 6000 दिया जायेगा. कामधेनु योजना के तहत प्रति किसान 500 रु दिया जाएगा. पीएम जनधन योजना, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को 3000 रु प्रतिमाह लाभ होगा. अनुसूचित जनजाति…

Read More

सिंगरौली। सिंगरौली में देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में ट्रक ड्राइवर जिंदा जल गया। हादसा उस वक्त हुआ, जब तेज रफ्तार से आ रहे दो ट्रक टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ मिनटों में ट्रक धू-धूकर जल उठा। एक ट्रक के ड्राइवर को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वो जिंदा जल गया। रात का वक्त होने की वजह से वक्त पर मदद नहीं मिल सकी। तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक रहा हो। दोनों ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुके हैं। चालक का नाम संतोष कुमार साह है।…

Read More

रायपुर। खुद को एसबीआई का अधिकारी बताकर महिला ने एक सरकारी कर्मचारी से ओटीपी नंबर पूछकर खाते से 20 हजार 300 रुपये उड़ा लिये। कर्मचारी की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने चार सौ बीसी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ढेबर पिंक सिटी निवासी आदित्य हीराधर (55) सरकारी कर्मचारी हैं।31 जनवरी की सुबह 11.55 बजे वे घर पर थे, तभी उनके मोबाइल पर 8011058253 नंबर से कॉल आया। कॉल महिला ने किया था। उसने खुद को एसबीआइ में एटीएम कार्ड की अधिकारी बताते हुए कहा कि ओटीपी नंबर भेज रही हूं, उसे देखकर मुझे नोट करा दें…

Read More

रायपुर। स्वाइन फ्लू का वायरस ठंड में तो इस साल सक्रिय रहा ही, लेकिन चिकित्सकों का मानना है कि जब मौसम बदला तो इसकी सक्रियता बढ़ी यानी ठंड कम होना, हल्की गर्मी से इसके वायरस अधिक प्रभावी होते हैं। यही वजह है कि दिसंबर और जनवरी में राजधानी रायपुर में स्वाइन फ्लू ने दो मरीजों की जान ले ली।इनमें से महावीर नगर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग और आमा सिवनी निवासी 58 वर्षीय महिला शामिल हैं। इनके अलावा अब तक नौ मरीजों में एच1एन1 वायरस पॉजिटिव मिला है। सूत्रों की मानें तो शहर के पचपेड़ी नाका स्थित निजी अस्पताल में अभी…

Read More

रायपुर। साल का पहला महीना जनवरी गुजर गया। इतनी ठंड नहीं पड़ती, जितनी इस साल पड़ी है। खुद मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि रायपुर का पारा 12 डिग्री के नीचे नहीं जाएगा, लेकिन यह 10 तक पहुंच गया। इसकी वजह रही उत्तर से आने वाली सर्द हवाएं, जो रफ्तार के साथ छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थीं।मगर गुरुवार से इनकी दिशा बदल गई। हवाएं अब पूर्व की तरफ से आनी शुरू हो गई हैं। यही वजह है कि शुक्रवार को तापमान बढ़ेगा। रायपुर का न्यूनतम पारा 10.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जो अगले तीन दिन में बढ़ता हुआ…

Read More

रायपुर। एक मां का दर्द महसूस कीजिए, जब उसे यह पता चलता है कि उसके लाल के पैर टेढ़े हैं। वह ठीक से चल नहीं पा रहा है। अगर इलाज नहीं मिला तो जिंदगी उसे उन्हीं टेढ़े पैरों के सहारे ही गुजारनी होगी। मगर जब यह मालूम होता है कि वह ठीक हो सकता है तो उसकी चिंता आधी हो जाती है। ऐसी सैकड़ों मां डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल में अपने बच्चों को हुई ‘फुट क्लब’ नामक बीमारी का इलाज करने के लिए दौड़ती हैं।लेकिन विडंबना देखिए कि इन्हें पैरों को सीधे रखने के लिए बैंडेज, प्लास्टर साथ लाना होता…

Read More