Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों की समस्याओं पर वैज्ञानिकों ने किया संवाद
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश’
- ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’
- अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’
- दिल्ली से लौटे CM साय ने कहा – छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मिल रही वैश्विक पहचान, भारत मंडपम में प्रदेश के उत्पादों की धूम
- जिले में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित गाइडों की टीम से साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
Author: admin
रायपुर । चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वालों को जल्द ही उनका पैसा वापस मिलेगा. डीआईजी एचआर मनहर के नेतृत्व में महाराष्ट्र गई चार सदस्यीय दल अध्ययन करने के बाद वापस लौट आया है. अध्ययन दल महाराष्ट्र सरकार के कानून एवं वहां अपनाई जा रही विधि एवं प्रक्रिया का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय के माध्यम से शासन को सौंपी है, जिस पर कार्यवाही जारी है ।वित्तीय अनियमित कंपनियों के निक्षेपकों के धन वापसी की कार्यवाही भी छत्तीसगढ़ राज्य के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम-2005, नियम-2015 के प्रावधानों के अनुसार गंभीरता पूर्वक की जा रही है. इसके तहत…
रायपुर । डीकेएस अस्पताल के पूर्व अधीक्षक और चौकीदार डॉ रमन सिंह के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता के काले कारनामों के साथ उनके रहस्यमयी कारनामें भी सामने आ रहे है ।आरोपी डॉ पुनीत गुप्ता ने डीकेएस में अपने एक चेंबर के अंदर गुप्त शयन कक्ष बनवाया है. एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक इस शयन कक्ष में पहुंचने का एक गुप्त रास्ता डॉ पुनीत गुप्ता ने बनवाया है, जहां बिना डॉ पुनीत गुप्ता के चेंबर में पहुंचे इस कमरे में पहुंचा जा सकता है. अब इस गुप्त कमरे की जरूरत और ऐसे गुप्त रास्ते से वहां पहुंचने के राज क्या…
आज नामांकन दाखिल करेंगी प्रतिमा चंद्राकर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित कई दिग्गज होंगे शामिल
दुर्ग । कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चन्द्राकर आज नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ,प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण की अध्यक्ष तुलसी साहू जी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिमा चंद्राकर दुर्ग में सभा के बाद कलेक्ट्रेट पहुँचकर नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। बता दें कि कांग्रेस ने इस बार दुर्ग से प्रतिमा चंद्राकर को प्रत्याशी बनाया है। पिछली बार यहां से ताम्रध्वज साहू ने जीत दर्ज किया था। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय को हराया था। इस बार बीजेपी ने दुर्ग से विजय बघेल…
सरगुजा । बीजेपी प्रत्याशी रेणुका सिंह आज नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर बीजेपी की तैयारी शक्ति प्रदर्शन की भी है। बीजेपी शक्ति प्रदर्शन के माध्यम से अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की कोशिश करेगी। इस शक्ति प्रदर्शन में पूर्व सीएम रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल ,सरोज पांडेय ,रामविचार नेताम सहित संगठन के कई दिग्गज शामिल होंगे। बता दें कि बीजेपी ने इस बार वर्तमान सांसद कमलभान सिंह मराबी का टिकट काटकर रेणुका सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। रेणुका सिंह का मुकाबला कांग्रेस के खेलसाय सिंह से है, जिन्होंने प्रेमनगर विधानसभा के 2013 के चुनाव में रेणुका सिंह को पराजित…
अरुण साव, आज नामांकन दाखिल करेंगे डॉ.रमन सिंह, धरमलाल कौशिक सहित कई बीजेपी नेता रहेंगे मौजूद
बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी के बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी अरुण साव आज नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर बिलासपुर, बिल्हा, मस्तूरी, बेलतरा, कोटा, तखतपुर, लोरमी और मुंगेली इन सभी 8 विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता विशेष रूप से शामिल होंगे। रैली की अगुवाई भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, लोकसभा संयोजक अमर अग्रवाल, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, सांसद लखनलाल साहू करेंगे। बीजेपी की पूरी कोशिश है कि नामांकन रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाई जाए। बीजेपी नामांकन के बहाने शक्ति प्रदर्शन की कोशिश करेगी। बता दें कि बीजेपी ने इस बार…
छत्तीसगढ़ में 15 साल सरकार चलाने के बाद अब भाजपा से जुड़े नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को सत्ता से बाहर होने का अहसास हो रहा है। सरकार से हटने के तीन महीने बाद जब पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए मैदान पर उतरी, तो उसके सामने सबसे बड़ा संकट संसाधनों का हो गया है।भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जो पिछले डेढ़ दशक में आम दिनों से लेकर चुनाव में भी हवाई उड़ान भरकर प्रदेशभर का दौरा किया करते थे, अब उनके लिए लंबी दूरी तय करना कठिन हो गया है।यही नहीं, भाजपा के अन्य बड़े नेता जो…
रायपुर । एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान आज गढ़कलेवा पहुंचे हुए थे. शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद चखने के बाद जमकर सराहना की. उन्होंने गढ़कलेवा में मिट्टी के कुल्हड़ में चाय की चुस्की भी ली. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगली बार जब फिर से छत्तीसगढ़ आना होगा तो गढ़कलेवा जरुर आऊंगा ।शिवराज सिंह चौहान को जब ये बात पता चला कि गढ़कलेवा का संचालन महिला समूहों द्वारा किया जा रहा है तो वे ये सुनकर बेहद खुश नजर आये. शिवराज सिंह चौहान ने गढ़कलेवा की जमकर तारीफ की. बता दें कि शिवराज सिंह…
सुनील सोनी,नामांकन दाखिल करने पहुंचे गाजे – बाजे के साथ रमन सिंह,धरम लाल कौशिक सहित कई कार्यकर्ता हुए शामिल
रायपुर । बीजेपी के रायपुर से प्रत्याशी सुनील सोनी ने आज नामांकन दाखिल किया। उन्होंने दूसरे सेट का नामांकन दाखिल किया। वे गाजे – बाजे के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। एकात्म परिसर से कलेक्टर कार्यालय तक बीजेपी ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व सीएम रमन सिंह,नेताप्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, सांसद रमेश बैस सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। बता दें कि बीजेपी ने इस बार रायपुर से सुनील सोनी को अपना प्रत्याशी बनाया है। अभी रमेश बैस यहां से सांसद है। वहीं कांग्रेस की तरफ से प्रमोद दुबे रायपुर से प्रत्याशी है। रायपुर सीट…
k.w.n.s.। दबंग-3 फिल्म की शूटिंग के दूसरे दिन मंगलवार को भी सलमान घाटों पर हुड़ दबंग-दबंग करते दिखाई दिए। उन्हें डांस करते देखने के लिए भीषण गर्मी के बावजूद दर्शक दिन भर घाटों पर डटे रहे। महेश्वर के किला परिसर और नर्मदा घाट पर दबंग-3 फिल्म की शूटिंग चल रही है। सुबह 11.30 बजे अहिल्येश्वर मंदिर में शूटिंग शुरू हुई। सलमान उसी अंदाज में अदाएं दिखाते रहे। एक्शन साउंड के साथ ही गीत- ‘चारों दिशा में शोर है, मेरी अपनी मौज है, मेरी अपनी धारा है, मैं आजाद परिंदा हूं, मैं अपने रब का बंदा हूं, मैं हूं दबंग-दबंग, मैं…
रायपुर । राज्य सरकार ने बलौदाबाजार जिले में स्थापित सीमेंट फैक्ट्रियों पर बड़ी कार्रवाई की है. सीमेंट से लोड 22 गाड़ियों पर जब्ती की कार्रवाई की गई है. वहीं जिला परिवहन कार्यालय के एक निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है. जिले में कई सीमेंट संयंत्र संचालित है, लेकिन किन संयंत्रों के गाड़ियों पर यह कार्रवाई की गई है अभी ये जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दें कि सीमेंट फैक्ट्रियों द्वारा लगातार क्षमता से अधिक माल परिवहन करने की शिकायत मिल रही थी. इस शिकायत पर 3 अप्रैल को संयुक्त परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर के निर्देशन में विशेष टीम…