Author: admin

बलौदाबाजार । जिले के लवन थाना क्षेत्र में खड़ी यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे 13 यात्री को चोटें आई है, जिसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है. बाकियों का लवन के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज चल रहा है । जानकारी के अनुसार कसडोल से बलौदाबाजार आ रही जय अम्बे टैवल्स की बस लवन के पास खड़ी कर यात्रियों को उतार रही थी. तभी पीछे से आ रही एक ट्रक ने बस टक्कर मार दी. हादसे में 13 यात्री घायल है. जिनका…

Read More

डौण्डीलोहारा । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया ने नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन कर नगरवासियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्रीमती भेंडिया ने छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त राज्य बनाने के लिए सबके सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया । भेंडिया ने प्रमुख रूप से 73 लाख 12 हजार रूपए लागत के सर्व समाज मांगलिक भवन निर्माण, 45 लाख रूपए…

Read More

धमतरी, बालोद। गांव की समस्या को लेकर कलेक्टोरेट जा रहे ग्रामीणों की पिकअप हादसे का शिकार हो गई। सिवनी धमतरी मुख्य मार्ग में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 15 से ज्यादा लोग घालय हो गए। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घालयों का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार बीजाभाठा गांव के करीब 28 से ग्रामीण महिला पुरूप पिकअप में सवार होकर कलेक्टोरेट जा रहे हैं। तभी सिवनी धमतरी मुख्य मार्ग में वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद घटना स्थल में अफरा तफरी मच गई।वहीं, हादसे…

Read More

रायपुर । गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज सिविल लाईन थाने के नियंत्रण कक्ष में रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारियों की बैठक लेकर अपराधों पर नियंत्रण रखने, थानों की व्यवस्था सुधारने, पुलिस चौकियों एवं थानों का उन्नयन तथा उनके परिसीमन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस महकमे को बेहतर कार्यप्रणाली के जरिए जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरना है। थानों में आगंतुक कक्ष बनाए, वहां बैठने के लिए अच्छा बेंच, चेयर, सोफा तथा पेयजल की व्यवस्था हो। उन्होंने अपराधों पर नियंत्रण के लिए पर्याप्त संख्या में सीसीटीव्ही कैमरा लगाने तथा अपराधों की शिकायत कराने पर…

Read More

सुकमा । सुकमा: बस्तर के वनांचल क्षेत्र सुकमा से एक बार फिर नक्सली वारदात की खबर सामने आई है। खबर है कि नक्सलियों ने यात्री बस को रोक लिया था। मामले की सूचना मिलने से तत्काल डीआरजी जवान मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे डीआरजी जवानों पर घात लगाकर बैठै नक्सलियों ने हमला कर दिया। नक्सलियों ने जवानों पर एंबुस से हमला किया। लेकिन जवाबी कार्रवाई में भाग खड़े हुए। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। फायरिंग की पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने की है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर नक्सलियों ने सुकमा से आने जाने वाले वाहनों…

Read More

रायपुर । राजभवन में आज राज्यपाल के परिसहाय भोजराम पटेल का कांकेर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। राज्यपाल अनुसुईया उइके एवं पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी ने पटेल को प्रमोशन बैच लगाया। राज्यपाल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पटेल ने राजभवन में ए.डी.सी. के रूप में उत्कृष्ट सेवा प्रदान की है। मैं आशा करती हूं कि वे पुलिस अधीक्षक के रूप में भी जनता की समर्पित भाव से सेवा करते रहेंगे और निरंतर प्रगति करते रहेंगे। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सोनमणि बोरा, विधिक सलाहकार…

Read More

रायपुर, । मुख्य सचिव आर.पी. मंडल ने आज यहां न्यू सर्किट हाऊस के सभाकक्ष में प्रदेश के सभी संभागायुक्त और कलेक्टरों की बैठक लेकर प्रदेश में चल रहे विभिन्न विकास कार्यो एवं योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। मंडल ने प्रथम सत्र की बैठक में खरीफ वर्ष 2019-20 में धान खरीदी की तैयारी, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहरों की साफ-सफाई, आबादी एवं नजूल भूमि के पट्टों को फ्री होल्ड करने, लंबित डायवर्सन प्रकरणों का निराकरण और प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत आदि कार्यो की जिलेवार समीक्षा की। मुख्य सचिव…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कहा कि श्री नेहरू अपने सिद्धांतों पर अडिग थे। वे हमेशा असहमति को सम्मान देते थे। उन्होंने कहा कि श्री नेहरू विकास के लिए हर क्षेत्र में काम किए है । कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री बघेल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, वहीं अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने की। व्याख्यान कार्यक्रम में लेखक पीयूष बबेले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ।…

Read More

रायपुर । पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खास मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी यादगार वीडियो ट्वीट किया है। वहीं, सीएम ने सोशल मीडिया के जरिए बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी है ।

Read More

मुंगेली । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के कुशल मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर जिले के विकासखण्ड मुंगेली के शिवप्रसाद पाठक बीआरसाव स्कूल मुंगेली के सभाभवन में आज युवा महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हुआ। जिला पंचायत सदस्य उर्मिला रमेश यादव ने स्वामी विवेकानंदजी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर युवा महोत्सव का शुभारंभ किया और युवा महोत्सव में शामिल छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने के लिए अपनी अग्रिम बधाई दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य लोकराम साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एचके शर्मा, मुंगेली अनुभाग…

Read More