Author: admin

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम के पानी सप्लाई नल से साँप निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया. यह घटना तात्यापारा हनुमान मंदिर गली में सुबह 7 बजे पानी भरते समय हुआ. नल से साँप निकलने से लोगों में खलबली मच गई और नगर निगम के इस अव्यवस्था का विरोध जताया. सांप को बाल्टी से निकालकर सीसी में भरकर रखा गया है. घटना की जानकारी लगते हुए मौके पर पहुंचे नगर निगम के ज़िम्मेदार अधिकारी ने जाँच कर व्यवस्था सुधारने की बात कही है. जबकि बीते दिनों ही रायपुर साफ पानी मामले में पांचवे…

Read More

रायपुर । पानी की गुणवत्ता जांचने भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा 20 राज्यों से लिए गए पानी के नमूने में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पानी की गुणवत्ता देश में शीर्ष के पांचवें स्थान पर पाई गई है. महापौर प्रमोद दुबे ने कहा है कि नगरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने वृहद कार्ययोजना बनाकर नगर निगम व रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने जिस योजनाबद्ध तरीके से कार्य शुरू किया है. इस वजह से शहर के पानी की गुणवत्ता को यह सम्मानजनक स्थान प्राप्त हुआ है. ज्ञात हो कि एक कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने इस सर्वेक्षण के निष्कर्ष…

Read More

रायपुर । वीआईपी चौक पर सिग्नल क्रासिंग के दौरान जल्दबाजी के फेर में स्कूटर और बाइक चालक चलती हाइवा से जा टकराए. हादसे में स्कूटर सवार को गंभीर चोट पहुंची है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मंदिर हसौद की ओर से हाइवा आ रही थी, वहीं वीआईपी रोड से एक्टिवा आकर सीधे हाइवा के सामने जा भिड़ी. हादसे में एक्टिवा सवार को गंभीर चोट आई है. घटना की वजह से कुछ देर के लिए चौक पर चक्काजाम की स्थिति निर्मित हो गई. घटना की सूचना पर…

Read More

रायपुर । शादी के बाद से ही विवादों में चल रहा धमतरी की अंजलि जैन का प्रकरण शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. उच्च न्यायालय के आदेश के बाद रायपुर के सखी वन स्टाप सेंटर में रह रही अंजलि को 17 तारीख को छोड़ना तय किया गया था, लेकिन परिजन के नहीं आने से मामला लटकता नजर आ रहा है. ऐसे में हताश अंजलि जैन ने सखी सेंटर से भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस की मदद से पकड़कर महिला अधिकारी अंदर ले गई । बता दें कि उच्च न्यायलय ने दायर रिट पिटिशन पर अंजली जैन को…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्रकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से उनके निवास पर मुलाकात कर उनसे छत्तीसगढ़ शासन के बायोफ्यूल के क्षेत्र में निवेश प्रोत्साहन नीति को आगे बढ़ाने के लिये सहयोग का आग्रह किया है. मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय मंत्री से एनएमडीसी का क्षेत्रीय मुख्यालय बस्तर में स्थापित किये जाने पर विचार करने का आग्रह किया साथ ही गैर प्रबंधकीय पदों पर स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करते हुए बस्तर क्षेत्र के विकास को बढ़ावा दिये जाने पर विचार करने की माँग भी की. उन्होंने कहा कि…

Read More

रायपुर । दूधाधारी मठ द्वारा माता कौशल्या की जन्मतिथि और जन्मकुंडली तैयार करने के लिये विशेष पहल की जा रही है. दूधाधारी मठ के प्रमुख महंत रामसुदर दास ने बताया कि इसके लिये देश भर के ज्योतिषाचार्यों की राय ली जायेगी.उन्होंने बताया कि प्राप्त प्रमाण,पुरातत्व की खुदाई ,प्राचीन ग्रन्थों,जनश्रुति,क्षेत्रीय दंतकथाओं आदि के अलावा ज्योतिष विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखने वाले समस्त विद्वानों को तत्सम्बन्ध में समस्त जानकारियों व ज्योतिष गणना आदि के द्वारा भगवान रामचन्द्र जी की कुंडली के चतुर्थ भाव ( मातृ भाव) के आधार पर माता कौशल्या जी की जन्मतिथि के निर्धारण एवं जन्मकुंडली…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सियासी तौर पर इन दिनों सबसे मसला हो चला है. प्रदेश में इस मसले को सत्ताधारी दल कांग्रेस सरकार और विपक्षी भाजपा दोनों जमकर भूना रही है. इस मामले में आज प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश के किसानों की दुर्दशा हो गई है. किसानों से धान खरीदने में भूपेश सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। हालात तो ये है कि किसान 12 सौ से 14 सौ रुपये प्रति क्विंटल धान बेचने को मजबूर हो रहे हैं. हमें जानकारी मिली है कि राजनांदगांव, भाटापारा, बलौदाबाजार, बिलासपुर सहित कई…

Read More

रायपुर । राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा- #NationalPressDay पर उन सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं जो आज भी अभिव्यक्ति की आजादी और स्वतंत्रता के पक्षधर हैं। यह महज एक संयोग नहीं है कि आज इस महत्वपूर्ण दिवस पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा तैयार किए जा रहे पत्रकार सुरक्षा क़ानून के प्रारूप पर चर्चा हो रही है।

Read More

रायपुर । राजधानी की आबोहवा को गाडिय़ों के धुएं और प्लास्टिक से ज्यादा नशे के सौदागरों के कारण प्रदूषित हो चुकी है। जनता सेरिश्ता ने नगर के सार्वजनिक गार्डनों की रखरखाव और व्यवस्था का जायजा लिया, जिसमें चौकाने वाले तथ्य सामने आए। नगर के जितने भी गार्डन है वे गांजी, शराब, चरस, सेलोशन, नशीली दवाएं, नाइट्रोटेन और सिरप का मार्केट बन गया है। गार्डन में मार्निंग वॉक और इवनिंग वॉक तो युवाओं को घर से निकलने का बहाना है। दरअसल वे नशे के तलाश में गार्डन -गार्डन भटकते रहते है। सौदागरों के निशाने पर अमीरों के बच्चे :…

Read More

रायपुर । रायपुर नगर निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई. जिसमें अतिरिक्त विषय के रूप में निगम मुख्यालय भवन व्हाईट हाउस का नाम महात्मा गॉधी सदन रखने का प्रस्ताव रखा गया. जिसे पारित कर लिया गया. इसके अतिरिक्त 10 अन्य प्रस्ताव भी स्वीकृत किये गये है । निगम के मुख्यालय भवन में हुई बैठक में महापौर प्रमोद दुबे, एमआईसी सदस्य अनवर हुसैन, श्रीकुमार मेनन, नागभूषण राव, राधेश्याम विभार, सतनाम सिंह पनाग, समीर अख्तर, अजीत कुकरेजा, एजाज ढेबर, विमल गुप्ता,दिषा धोतरे, निशा देवेन्द्र यादव, निगम के अपर आयुक्त लोकेष्वर साहू, तथा अन्य अधिकारी उपस्थित…

Read More