Author: admin

पब्लिकयूवाच – मुंगेली । जिले के कुछ रसूखदार और आदतन जुआरी टाइमपास के बहाने लॉकडाउन में भी जुआ खेलने से बाज नहीं आ रहे है. ऐसे में इन लोगों को न तो कोरोना संक्रमण का भय है और न ही लॉकडाउन के नियमों की परवाह है. सरगांव इलाके में जुआ के फड़ में जुआ खेल रहे 4 लोगों को पुलिस ने धर दबोचा है. उनके पास से नगदी रूपए भी बरामद हुए हैं । जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर सरगांव थाना क्षेत्र के मोहभट्टा में पुलिस ने बाबा बरमदेव ढाबा के पीछे दबिश दी. जहां कुछ…

Read More

पब्लिकयूवाच – सम्पादकीय – यह गंभीर चिंता की बात है कि कोरोना के खिलाफ जंग के मैदान में उतरे हमारे पुलिस कर्मी भी इस संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। रविवार तड़के मध्य प्रदेश में इंदौर के एक पुलिस निरीक्षक ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया। इससे पहले शनिवार को पंजाब में लुधियाना के सहायक पुलिस आयुक्त की जान भी कोरोना संक्रमण से चली गई। देश में कोरोना न फैल पाए, इसके लिए पूर्णबंदी को सख्ती से लागू कराने के लिए सबसे ज्यादा अगर कोई जान जोखिम में डाल कर अपनी सेवाएं दे रहा है, तो वह…

Read More

पब्लिकयूवाच – कांकेर । कोरोना के संक्रमण से बचने लिए देश भर में लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन के दौरान 2 भाजपा नेता समेत शराब बेचने वाला शराब पीते रंगे हाथ पकड़ाए हैं। पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष व महामंत्री को सरेआम शराब पीते पकड़ा। जब पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर ही हमला कर दिया और थाना प्रभारी को गड्ढे में ढकेल दिया। यह मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है, जहां लॉकडाउन होने के बावजूद सरेआम शराब पीने के मामले में पखांजूर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल, बांदे मंडल महामंत्री उत्तम देवनाथ व…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 6 दुकानदार समेत ग्राहक पुलिस हिरासत में, दुकान सील मोबाइल शॉप, स्टेशनरी, हार्डवेयर सहित 6 दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन ने कड़ा रुख इख़्तियार कर लिया है। एसडीएम ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मोबाइल शॉप, स्टेशनरी, हार्डवेयर सहित 6 दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही की है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 6 दुकानदारों के साथ ग्राहकों भी कोतवाली थाने ले जाया गया। इसके साथ ही दुकान भी सील कर दिया गया है।

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । महापौर एजाज ढेबर ने गत दिनों पीलिया प्रभावित आमापारा बस्ती का निरीक्षण किया। महापौर ने लोगों से चर्चा के दौरान पेयजल आपूर्ति और स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने निगम जोन-5 अधिकारियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए पाइप लाइन बदलने के कार्य को तेजी से, जल्द गुणवत्ता के साथ पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। महापौर ने जल विभाग के अधिकारियों को पीलिया प्रभावित मोहल्ले में स्वच्छ पेयजल की निरंतर आपूर्ति को पहली प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस दौरान महापौर के साथ पूर्व पार्षद गोवर्धन शर्मा,पार्षद बंटी होरा भी उपस्थित थे ।

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । सीएम भूपेश बघेल ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिताजी के निधन पर शोक जताया। ट्वीट कर कहा- इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं योगी आदित्यनाथ जी एवं उनके परिवारजनों के साथ हैं। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति:

Read More

पब्लिकयूवाच – मुंबई । महाराष्ट्र के पालघर जिले से मॉब लिंचिंग की शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई थी. यहां करीब 200 लोगों की भीड़ ने 2 साधु और 1 ड्राइवर को पीट-पीट कर मार डाला था. घटना को लेकर विपक्ष, उद्धव सरकार पर लगातार हमलवार है. वहीं तीन लोगों की निर्मम हत्या पर महाराष्ट्र सरकार ने कार्रवाई करते हुए 101 लोगों को हिरासत में ले लिया है. इसकी जानकारी महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी । दरअसल, दो साधु और एक ड्राईवर को महाराष्ट्र के पालघर में बीते गुरुवार की देर रात करीब 200 लोगों ने मॉब लिंचिंग…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । राजधानी रायपुर में 72 घंटे के पूर्ण लॉकडाउन खुलने के बाद आम जनता अपने घरों की लक्ष्मण रेखा लांघने लगे है. सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है. बढ़ी संख्या में लोग बाजारों तक पहुंचकर खरीददारी करने को आमादा है. आज से कुछ क्षेत्रों में छूट जरूर की गई है, लेकिन सड़कों, गलियों और बाजारों में भीड़ लगने लगे तो नियम कानून धरे के धरे रह जाएंगे । शहर में तीन दिन सब्जी और किराने की दुकानें बंद रहने के बाद सोमवार को खुल गई हैं. गोलबाजार में भी जरूरत की सामान लेने…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को संबोधित कर लॉकडाउन का सहयोग करने पर धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि आज से ठीक एक माह पहले मैंने कोरोना वायरस से निपटने के लिए सबसे सहयोग मांगा था. इस दौरान मेरे मन में कई आशंकाएं थी. क्योंकि इतने बड़े प्रदेश में करोडों लोगों से उनका आचरण, व्यवसाय, जीवन पद्धति बदलने के लिए कहना और उनका पालन कराना कोई आसान काम नहीं था. लेकिन आपने इसे कर दिखाया. आज छत्तीसगढ़ कोरोना महामारी के नियंत्रण में पूरे देश के समक्ष उदाहरण बना है. इसके मूल में आप लोगों का प्रदेश…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम 6 बजे कोरोना संक्रमण से बचाव एवं लॉकडाउन के संबंध में राज्य की जनता के नाम महत्वपूर्ण संदेश देंगे। इसका प्रसारण क्षेत्रीय समाचार चैनलों एवं एफएम रेडियो में किया जाएगा ।

Read More