Author: admin

पब्लिकयूवाच – रायपुर । केंद्र की पेट्रोलियम मंत्रालय से जुड़ी एक कमिटी ने एफसीआई को चावल से एथेनॉल बनाकर उसका सैनिटाइजर बनाने की अनुमति दे दी है. इस फैसले को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गरीब विरोधी करार दिया और गरीबों को इसके खिलाफ उठ खड़े होने की अपील तक कर डाली. लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दो मंत्री केंद्र के इस फैसले को अपनी कामयाबी के रूप में दर्ज कराते नज़र आये। राहुल गांधी ने सुबह ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से केंद्र सरकार के इस निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे…

Read More

पब्लिकयूवाच – कोरबा । जिले के हसदेव नदी में कोयला खुदाई के दौरान खदान ढहने से दो लोगों की दबकर मौत हो गई है. बाकी लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे । जानकारी के अनुसार बस्ती निवासी 22 वर्षीय शिवलाल मांझी और 35 वर्षीय लक्ष्मण श्रीवास सुबह हसदेव नदी में कोयला खुदाई करने निकले थे. खुदाई के समय अचानक खदान ढह गया और दोनों नीचे दब गए. कुछ देर बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई । घटना स्थल पर…

Read More

पब्लिकयूवाच – कोरिया । लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में मजदूर पलायन करने को मजबूर है. पेंड्रा में फंसे कुछ मजदूर रेलवे ट्रैक के सहारे अपने घर जा रहे थे. उसी दौरान कोरिया जिले के उदलकछार रेलवे स्टेशन के समीप जंगल में मालगाड़ी की चपेट में आने 2 मजदूरों की मौत हो गई है. जबकि दो अन्य मजदूर बाल बाल बच गए. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. जिला प्रशासन के अधिकारियों को श्रमिकों के परिवारों को त्वरित आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं । …

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है संकट की इस घड़ी में हर कोई मदद के लिए आगे आ रहा है और अपनी क्षमता के अनुसार दान कर रहा है । ऐसा ही एक सराहनिय काम ब्रह्म स्वरूप संत बाबा गेलाराम ट्रस्ट के द्वारा किया गया संस्थान ने प्रधानमंत्री सहायता कोष के लिए 1 लाख रूपए की राशि दान की है ये राशि चेक के जरिए रायपुर सांसद सुनील सोनी व नरेश गुप्ता को प्रदान की गई है. इस दौरान बाबा गेलारम ट्रस्ट के…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । बीज निगम की विवादित आरसी प्रक्रिया को लेकर एक वरिष्ठ आईएएस ने नियम विरुद्ध बताया है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार रायपुर में आगामी वर्ष की खरीदी पर एक विभाग की चर्चा के दौरान इस आईएएस ने कहा कि अगर खरीदी बीज निगम से करनी है तो पहले छत्तीसगढ़ भंडारण क्रय नियम 2002 में संशोधन करना होगा । सूत्रों के मुताबिक आईएएस ने चर्चा में कहा है बीज निगम से खरीदी पूरी तरह से अवैध और गैर कानूनी है। उन्होंने कहा कि राज्य में ”छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम 2002”…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । राजधानी रायपुर में लॉकडाउन की वजह के कुम्हार काफी परेशान नजर आ रहे है. सुबह से वे इस इंतजार में बैठे रहते है कि कोई तो उनके पास मटके खरीदने आएगा. जिससे उनकी आमदनी बढ़े, लेकिन ऐसा कतई नहीं हो रहा है. कुम्हार बताते है कि एकमात्र यही हमारे आमदनी का जरिया है. बता दें कि गर्मियों के मौसम में मिट्टी के बर्तनों की बेतहासा बिक्री होती है. भारी संख्या में लोग मटका, सुराही के साथ ही अन्य मिट्टी से बनी हुई सामाग्री खरीदने आते है । …

Read More

पब्लिकयूवाच – संपादकीय – साथियों आपको यह तो अवगत होगा ही कि आज न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया मे कोविड19 जैसी महामारी ने अपने पांव पसार कर एक बार फिर से इंसान को चुनौती दी है। इस महामारी से कई लाखों लोग संक्रमित हुए है तथा एक लाख से भी ज्यादा लोग इसकी चपेट मे आ गए हैं। इस महामारी से बचाने के लिए दुनिया के देशों के साथ हमारे यहां भी लाकडाउन चल रहा है। जिसमें न केवल हवाई जहाज बल्कि ट्रेन, बस टैक्सी आटो, रिक्शा सब कुछ थम गए है. लेकिन समाज का एक वर्ग हैं…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । प्रवीण सोमानी अपरहणकांड में रायपुर पुलिस ने गिरोह के एक और सदस्य पेशे से डॉक्टर को उत्तरप्रदेश के अंसारगंज इल्तफाजगंज इब्राइमपुर जिला अंबेडकर नगर से गिरफ्तार किया। आरोपित बीएएमएस डॉ. आफताब अहमद को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वह लॉकडाउन होने की वजह से घर में ही था। रायपुर पुलिस ने अंबेडकर नगर पुलिस की मदद से छापामार कार्यवाही करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित को मंगलवार को न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा । एडिशनल एसपी पंकज चंद्रा ने बताया कि आठ जनवरी को प्रवीण सोमानी का अपहरण सिलतरा से किया गया…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम आज दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय राजीव भवन में सभी सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों,प्रदेश पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस अध्यक्षों और मोर्चा संगठनों से पदाधिकारियों से फोन पर चर्चा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम राजीव भवन से करोना महामारी की परिस्थिति में कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश भर चलाए जा रहे मदद और राहत कार्यों की स्थिति का जायजा लेंगे।

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी 28 जिलों को 25-25 लाख रूपए की राशि जारी की है। मुख्यमंत्री सहायता कोष से कुल 7 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक संसाधन, सामग्री और राहत कार्यो के लिए यह राशि खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री बघेल ने इससे पूर्व राज्य के 11 जिलों को 20-20 लाख रूपए की राशि जारी की थी। इसमें कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बलरामपुर, मुंगेली, कोरिया और कबीरधाम जिले शामिल थे। अभी…

Read More