Author: admin

पब्लिकयूवाच – रायपुर । छत्तीसगढ़ के लिए राहत भरी खबर. कोरोना संक्रमित 4 और मरीज हुए स्वास्थ्य. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर हुई 6. सूरजपुर के 2 और कबीरधाम के 2 कोरोना मरीज को आज सोमवार को एम्स रायपुर द्वारा छुट्टी दे दी गई है. उन्हें अगले 14 दिनों तक क्वारंटाइन में रहना होगा. वर्तमान में एम्स रायपुर में 6 मरीज हैं और सभी की हालत स्थिर हैं । छत्तीसगढ़ में कुल केस : 59 डिस्चार्ज हुए : 53 एक्टिव कैसे : 06 स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने ट्वीट कर दी जानकारी.

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का हाल जानने नारायणा अस्पताल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह। ट्वीट कर दी जानकारी, कहा- आज नारायणा अस्पताल, देवेंद्र नगर पहुँचकर पूर्व मुख्यमंत्री श्री @ajitjogi_cg जी से भेंट की एवं उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। मैं ईश्वर से श्री अजीत जोगी जी को शीर्घ स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की करबद्ध प्रार्थना करता हूँ । आपको बता दे की पूर्व सीएम और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे (JCCJ) के सुप्रीमो अजीत जोगी की हालत नाजुक बनी हुई है और वो कोमा में है। जोगी के लिए अगले 24 घंटे…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य की पहल से अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और मजदूरों को लाने का रास्ता प्रशस्त हो गया है. मजदूरों को लेकर ये ट्रेन रायपुर पहुंचेंगी. कलेक्टर डॉ एस भारती दासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख और वरिष्ठ अधिकारियों ने किया रेलवे स्टेशन का अवलोकन किया । रायपुर रेलवे स्टेशन में 13 मई से देश के विभिन्न राज्यों से छतीसगढ के श्रमिकों को लेकर विभिन्न ट्रेनों के आने की संभावना हैं. 13, 15 और 17 मई को एक -एक रेल यूपी के लखनऊ से और 16 मई को बिहार के मुजफ्फरपुर से…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । देशभर के कई राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ मजदूरों को वापस लाने की मांग लगातार उठ रही है. इस बार कांग्रेस के विधायक बृहस्पति सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है. उन्होंने अन्य राज्यों में फंसे रामानुजगंज समेत अन्य जिलों के मजदूरों को वापस लाने की मांग की है. बृहस्पति सिंह ने कहा कि मजदूरों को खाने-पीने में दिक्कत हो रही है, उन्हें जल्द उनके गृहजिले- गृहग्राम लाया जाए. पत्र के साथ 685 मजदूरों के नामों की सूची भी दी गई है । छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिले के मजदूर हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा,…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व जनता जोगी कांग्रेस के सुप्रीमो अजीत जोगी पिछले दो दिन से कोमा में है. अभी तक वो कोमा से बाहर नहीं आए हैं. रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, लेकिन उनकी हालत काफी चिंताजनक है. उनकी स्थिति पहले की तरह बनी हुई है. जोगी के लिए अगले 24 घंटे काफी अहम है. डॉक्टरों ने इसकी जानकारी मेडिकल बुलेटिन जारी कर दी है। अजीत जोगी की 10:30 बजे जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक अजीत जोगी का ह्रदय, ब्लड प्रेशर और यूरिन आउटपुट नियंत्रित है. लेकिन हाईपॉक्सिया…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर। कोरोना के मद्देनजर देश भर में लोगों ने जरुरतमंदों के लिए और कोरोना से जंग लड़ने के लिए डोनेशन दिए हैं। सहायता कोष में जमा राशि की जानकारी देने की उठती आवाज़ के बीच छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में मिले दान की जानकारी साझा की है। पीएम केयर फण्ड का सरकारी ऑडिट नहीं होगा। जिसकी वजह से सवालिया निशान खड़ा हो रहा है, वहीं कई लोग इसमें बड़े घोटाले का आरोप भी लगा रहे हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल की सरकार ने जानकारी साझा करके एक नज़ीर पेश की…

Read More

35,000 करोड़ रुपये के निर्यात का भी लक्ष्य नई दिल्ली। सरकर देश के भारी-भरकम रक्षा बजट को मेक इन इंडिया के तहत लाकर रक्षा जरूरतों पर आत्मनिर्भर बनने की तैयारी कर रही। इसके संकेत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने दिए हैं। उन्होंने तीनों सेनाओं को रक्षा उत्पादों का आयात कम करने और ‘मेक इन इंडिया’ के जरिये अपनी मांग पूरा करने की सलाह दी है। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक बेहतर कदम है। इससे स्वदेशी रक्षा उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा और बड़ी संख्या में रोजगार भी सृजन होगा। सरकार की तैयारी रक्षा जरूरतों…

Read More

24 घंटे में चार हजार से ज्यादा केस, 97 मौतें… नई दिल्ली। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन के बावजूद भी संक्रमित मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। यह पहली बार है, जब पिछले 24 घंटे में कोरोना के चार हजार से ज्यादा मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले एक दिनों में कोरोना के 4,213 नए मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 97 नई मौतें भी हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 67 हजार के पार…

Read More

पब्लिकयूवाच – अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज मिशन अमृत के तहत ग्राम कतकालों में निर्मित फिल्टर प्लांट का बटन दबाकर ट्रायल किया। उन्होंने इस दौरान फिल्टर प्लांट के विभिन्न भागों का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की और यहां से शीघ्र 24 घंटे पानी की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। सिंहदेव ने कहा कि इस फिल्टर प्लांट के प्रारंभ होने से अम्बिकापुर वासियों को पेयजल की समस्या नहीं रहेगी। उन्हें 24 घंटे पानी मिलेगा। उन्होंने बताया कि जल संचय की आवश्यकता को देखते हुए पचपेड़ी क्षेत्र में एक और टंकी के…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन छत्तीसगढ़ में मार्च से ही 2 महीने का राशन मुफ्त देने की पहल कर दी गई थी, और अब तीसरे माह का भी राशन कार्डधारियों को मुफ्त दिया जा रहा है. इसके अलावा केंद्र सरकार से लोगों को छह महीने तक मुफ्त राशन देने की मांग की गई है. इसबात की जानकारी खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने दी । अंबिकापुर स्थित अपने निवास में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कोविड-19 से लड़ने में छत्तीसगढ़ सरकार की भूमिका को लेकर पत्रकारों से चर्चा की, इस दौरान खाद्य मंत्री ने…

Read More