
पब्लिकयूवाच – रायपुर । छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का हाल जानने नारायणा अस्पताल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह। ट्वीट कर दी जानकारी, कहा- आज नारायणा अस्पताल, देवेंद्र नगर पहुँचकर पूर्व मुख्यमंत्री श्री @ajitjogi_cg जी से भेंट की एवं उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। मैं ईश्वर से श्री अजीत जोगी जी को शीर्घ स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की करबद्ध प्रार्थना करता हूँ ।
आपको बता दे की पूर्व सीएम और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे (JCCJ) के सुप्रीमो अजीत जोगी की हालत नाजुक बनी हुई है और वो कोमा में है। जोगी के लिए अगले 24 घंटे काफी अहम है।
