Author: admin

पब्लिकयूवाच- रायपुर । राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के बीरगांव स्थित शीतला तालाब में एक नवजात शिशु का शव एक नवजात शिशु का शव पानी में तैरता मिला है, जिसके बाद सनसनी फैल गई। पानी में शव होने की सूचना के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची है , और आसपास के लोगो से पूछताछ कर रही हैं । ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शिशु किसी प्रेमी-युगल की अनचाही संतान होगी, जिसे लोक-लाज के भय से और मारे जाने की दृष्टि से तालाब में फेंक दिया गया होगा ।

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी पहले की अपेक्षा अब ज्यादा तेजी से फैल रहा है. कोरोना से मौतों में भी इजाफा देखने को मिला है. प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से तीसरी मौत हो गई है. महिला की मौत रायपुर में हुई है, लेकिन दुर्ग जिले की निवासी है. इससे पहले राजधानी के बिरगांव के एक फैक्टी में मजदूर और बिलासपुर के मस्तुरी में 9 साल की बच्ची की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है । जानकारी के मुताबिक मृतक 64 वर्षीय महिला दुर्ग जिले के चरौदा के हाउसिंग बोर्ड कालोनी की रहने वाली है.…

Read More

पब्लिकयूवाच- दिल्ली । कोरोना महामारी से पूरी दुनिया के साथ भारत भी परेशान है। अभी तक इस खतरनाक वायरस का टीका नहीं खोजा जा सका है। अब बाबा रामदेव ने इसे लेकर बड़ा ऐलान किया है। गुरु बाबा रामदेव ने दावा किया है कि उनकी कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने कोरोना के इलाज की सौ फीसदी कारगर दवा बना ली है। बाबा के मुताबिक इस समय उनकी कंपनी दवा का परीक्ष्ण कर रही है। जल्दी ही इसे वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ लोगों के सामने पेश किया जायेगा। बाबा रामदेव की कंपनी की दवा कोरोना से लड़ाई में कितना कारगर…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । बीजेपी आलाकमान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को प्रदेश संगठन की कमान सौंपी है. बीजेपी ने आधिकारिक नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है. प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के पहले राष्ट्रीय संगठन ने पर्यवेक्षक भेजकर राज्य संगठन के तमाम आला नेताओं से फीडबैक लिया था. पर्यवेक्षक की रिपोर्ट मिलने के बाद आलाकमान ने साय के नाम पर मुहर लगा दी. हालांकि एक प्रबल चर्चा रामविचार नेताम के नाम को लेकर भी की जाती रही है. विष्णुदेव साय पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के बेहद करीबी माने जाते है, इस लिहाज से संगठन के भीतर चर्चा है…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ बीजेपी के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं. उन्हें यह जिम्मेदारी तीसरी बार दी गई है. प्रदेश भाजपा की कमान मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय को बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता विष्णुदेव साय को बधाई देता हूं. आशा करता हूं कि आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भाजपा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए ।

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज बालोद जिले के 12 गांवों के लिए विकास परियोजना का डिजिटल शुभारंभ किया। एचडीएफसी बैंक की ‘परिवर्तन’ परियोजना के तहत बैंक के वित्तीय सहयोग से वृत्ति संस्था द्वारा बालोद जिले के गुंडरदेही एवं बालोद विकासखंड के 12 गांवों में समग्र विकास कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। परियोजना का मुख्य लक्ष्य चयनित गांवों में लघु और सीमांत किसानों को आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का तकनीकी प्रशिक्षण देने के साथ वित्तीय और विभिन्न व्यवसायिक…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । बीजेपी आलाकमान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को प्रदेश संगठन की कमान सौंपी है. बीजेपी के आला सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है, हालांकि इसका आधिकारिक नियुक्ति आदेश जल्द जारी किए जाने की खबर है. प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के पहले राष्ट्रीय संगठन ने पर्यवेक्षक भेजकर राज्य संगठन के तमाम आला नेताओं से फीडबैक लिया था. पर्यवेक्षक की रिपोर्ट मिलने के बाद आलाकमान ने साय के नाम पर मुहर लगा दी. हालांकि एक प्रबल चर्चा रामविचार नेताम के नाम को लेकर भी की जाती रही है. विष्णुदेव साय पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के बेहद…

Read More

पब्लिकयूवाच- धमतरी। गरियाबंद जिले के देवभोग हीरा खदान से हीरे की तस्करी कर रहे 2 तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 41 नग हीरा बरामद हुआ है. जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है. मामला धमतरी जिले के नगरी थाना इलाके का है । बताया जा रहा है कि गरियाबंद के देवभोग खदान से हीरे की चोरी कर तस्करी किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी. तस्करों द्वारा ग्राहकों की तलाश में नगरी की तरफ आने की जानकारी मिलते ही एसडीओपी नगरी के नेतृत्व में टीआई एन एस ठाकुर ने…

Read More

पब्लिकयूवाच- राजनांदगांव । लॉकडाउन की वजह से पिछले कुछ महीनों से गंगा नदी में अपने परिजनों की अस्थि विसर्जन नहीं कर पाए लोगों के लिए शहर से श्रद्धांजलि बस को रवाना किया गया । शहर के स्टेट स्कूल मैदान से त्रिवेणी अस्थि विसर्जन व श्रद्धांजलि बस को प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अरुण ताम्रकार और महापौर हेमा देशमुख ने रवाना किया. इलाहाबाद में पूरे विधि-विधान के साथ अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया फेसबुक के माध्यम से लाइव परिजनों को दिखाया जाएगा । इस अवसर पर मीडिया से चर्चा में महापौर हेमा देशमुख ने बताया कि लॉकडाउन के कारण आवागमन बंद…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । लॉकडाउन 4.0 के बाद अनलॉक 1.0 में पहुंच गए प्रदेश में कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग के नए आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 28 जिलों में से 16 जिले कोरोना पॉजिटिव के नए प्रकरण के सामने आने से रेड जोन में शामिल हो गए हैं । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी की गई सूची में रेड जोन में बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़ के साथ बालोद, कोरबा, राजनांदगांव, अंबिकापुर, कवर्धा, बलरामपुर, बस्तर, बेमेतरा, जशपुर, कांकेर, कोरिया, महासमुंद और मुंगेली शामिल है । इनमें से बिलासपुर सबसे ज्यादा…

Read More