Author: admin

पब्लिकयूवाच -रायपुर । राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री टामन सिंह सोनवानी ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की सचिव श्रीमती पुष्पा साहू भी उपस्थित थीं।

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लॉक डाउन के बाद प्रदेश में शुरू हुए उद्योगों में कोरोना संक्रमण से बचाव की गाईड लाइन सहित सभी एहतियाती उपायों का गंभीरता से पालन करने की जरूरत पर बल दिया है। श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में उद्योगपतियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉक डाउन के 60 से 70 दिनों बाद औद्योगिक गतिविधियां प्रारम्भ हुई हैं, ऐसे में यह आवश्यक है कि उद्योगों में काम करने वाले संक्रमण से सुरक्षित रहें। काम करने वालों के स्वास्थ्य की जांच सहित गाइड लाइन…

Read More

पब्लिकयूवाच -रायपुर । राजधानी के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा में एक गरीब परिवार आया जिनका इलाज नही किया गया और पंडरी के जिला चिकित्सालय में भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि बच्चे का इलाज करने के एक डिपार्टमेंट से दूसरे डिपार्टमेंट भेजा जा रहा हैं। लखेश्वर पटेल (परिजन) ने बताया डॉक्टरों ने बच्चे का इलाज नही किया। और एक जगह से दूसरे जगह भेजा जा रहा हैं। परिजनों का कहना है बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो रही है जिसकी वजह से उसे अस्पताल लेकर लाया गया। बच्चे की उम्र 7 दिन की हैं।…

Read More

पब्लिकयूवाच -बेमेतरा । छत्तीसगढ़ । बेमेतरा थाना क्षेत्र से अपहरण के बाद 7 साल की मासूम से रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात ट्रक चालक ने मासूम का अपहरण कर उसके साथ घिनौनी हरकत की है। मामले की जानकारी होने पर बेमेतरा एसपी थाने पहुंचे हैं। फिलहाल मामले में कार्रवाई जारी है। वहीं दूसरी ओर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बेमेतरा में नाबालिक बालिका से हुए दुष्कर्म मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक बेमेतरा से फोन पर चर्चा कर निर्देश दिए हैं। उन्होंने घेराबंदी कर…

Read More

पब्लिकयूवाच -नई दिल्ली । विश्व साइकिल दिवस पर देश के पुरानी साइकिल कंपनियों में से एक एटलस साइकिल की साहिबाबाद, उत्तरप्रदेश स्थित साइकिल फैक्ट्री बंद हो गई है. कोरोना के दंश को नहीं झेल पाने के कारण बंद हुई फैक्ट्री के करीबन हजार कर्मचारी अब बेरोजगार हो गए हैं । साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट- 4 में सन् 1989 से कंपनी के प्लांट में साइकिल का निर्माण हो रहा था. प्लांट में सुबह काम करने पहुंचे लोगों को गेट पर कंपनी प्रबंधन का नोटिस चस्पा मिला, जिसमें आर्थिक संकट के चलते काम बंद करने की जानकारी कर्मचारियों व कई…

Read More

पब्लिकयूवाच -रायपुर । स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने बुधवार को प्रदेश में कोविड-19 की जांच और इलाज की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की बैठक में कोविड-19 के इलाज के लिए बनाए जा रहे विशेषीकृत अस्पतालों का काम जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना वायरस के अधिक से अधिक संदिग्ध संक्रमितों की जांच के लिए बिलासपुर, अंबिकापुर और राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में लैब की स्थापना के काम में तेजी लाने कहा। अभी रायपुर के एम्स और डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय तथा जगदलपुर और रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर ।कोरोना के संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (एसआईएचएफडब्लू) रायपुर द्वारा राज्य के चिकित्सको, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य सहयोगी एवं कर्मियों को प्रशिक्षण का आयोजन 15 मार्च से नियमित रुप से किया जा रहा है। इन प्रशिक्षण में एएनएम, मितानिन, पुलिसकर्मी, एवं स्वयं सेवीयों को भी कोविड-19 से लड़ने के लिए तैयार किया जा रहा है । प्रशिक्षण कार्यक्रमों को शुरू करने फैसला 12 मार्च को स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में कोविड-19 के संक्रमण, रोकथाम एवं बचाव के लिए एक रणनीति तैयार की…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सामान्य एपीएल राशनकार्ड में परिवर्तन करने या राशनकार्ड समाप्त करने का कोई प्रस्ताव विभाग में विचाराधीन नही है। प्रदेश के 9.19 लाख राशनकार्डधारी सामान्य परिवारों के 29.45 लाख सदस्यों को योजना का लाभ मिल रहा है। नागरिकों द्वारा एपीएल एवं अन्य योजना के नवीन राशनकार्ड के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक दस्तावेज सहित ग्राम पंचायत या नगरीय निकाय में प्रस्तुत करने पर नियमानुसार नवीन राशनकार्ड जारी किया जाएगा। राज्य में नवीन…

Read More

पब्लिकयूवाच रायपुर ।बारिश में जल संचय करने एवं भूजल को सुरक्षित रखने के लिए मंगलवार को महापौर एजाज ढेबर ने बैठक ली। इसमें कहा गया कि 1600 वर्गफीट या उससे अधिक आकार के सभी नये या पुराने मकानों में एक माह के भीतर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य है। नहीं लगाने वालों से निगम 100 वर्गमीटर भूखंड पर 1000 रुपये की दर से वार्षिक जुर्माना वसूलेगा । महापौर ने समस्त राजधानीवासियों से बारिश का पानी संग्रह कर प्रकृति के संवर्धन, संरक्षण की अपील की है। उन्होंने कहा है कि हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए नगर निगम में…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । रायपुर, 02 जून 2020/ पीडीएस के जिन उपभोक्ताओं को अप्रैल-मई में कोई खाद्यान्न सामग्री किसी कारण से नहीं मिल पायी उन्हें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार जून माह के साथ में वो खाद्यान्न सामग्री मिलेगी। इस संबंध में खाद्य विभाग ने अप्रैल एवं मई माह में किन्ही कारणों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों से चना, गुड़ एवं नमक का उठाव नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को जून माह के राशन के साथ अप्रैल एवं मई माह की शेष खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य की…

Read More