Author: admin

पब्लिकयूवाच-रायपुर । राजधानी के अवनी विहार में डॉक्टर दंपत्ति की बुजुर्ग मां के साथ हुई लाखों की ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने महज 72 घंटे के अंदर बैंक खाते से उड़ाए गए पैसों को रिकवर कर लिया है । डॉक्टर दंपत्ति की बुजुर्ग मां द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उन्हें आईडिया कंपनी के नाम से एक फोन आया. फोन करने वाले ने उन्हें कहा कि उनका सिम बंद होने जा रहा है, अब उन्हें फोर जी सिम दिया जा रहा है. फोन करने वाले ने उन्हें एक…

Read More

पब्लिकयूवाच- डौंडी(बालोद)। डौंडी के दुर्गा चौक में आज तड़के सुबह एक किराने की दुकान में आग लग गई. देखते ही देखते कुछ देर में आग भीषण हो गई. भयावह होते आग ने दुकान से लगे घर को अपने चपेट में ले लिया. घर वाले भागकर कमरों से बाहर आए. घर के अंदर आग का प्रवेश होते पूरी तरह से फैल गया. रसोई में रखे चार सिलेंडर में दो आग की लिपटों में घिरा एक-एक कर फट गया. दो सिलेंडर के फटते ही आग ने विकराल रूप ले लिया. घर और दुकान अब पूरी तरह से आग की लपटों में…

Read More

पिछले 24 घंटों में देश में करीब 300 मौतें … नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामलों में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है, जिससे चिंता बढ़ने लगी है। कई राज्यों से रोज हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में देश में सबसे ज्यादा नए मामले और नई मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 236657 कोरोना के मरीज हैं। इसमें से सक्रिय मरीजों की संख्या 115942 है। वहीं, 114073 लोग ठीक हो चुके हैं। कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 6642 हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के…

Read More

जगदलपुर की 19 वर्षीय युवती ने एम्स रायपुर में ली अंतिम सांस… पब्लिकयूवाच -रायपुर। कोरोना से जंग लड़ रही 19 वर्षीय युवती आखिरकार 5 जून को मौत से हार गईं। एम्स के डॉक्टर तमाम प्रयासों के बावजूद युवती की जान नहीं बचा पाए। युवती ने शुक्रवार की रात 9.45 बजे एम्स रायपुर में अंतिम सांस ली। एम्स की ओर इस बात की जानकारी आज सुबह ट्वीट कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक युवती जगदलपुर की रहने वाली थी। जगदलपुर में तबियत खराब होने के बाद वह अपना इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में करा रही थीं। लेकिन…

Read More

पब्लिकयूवाच -रायपुर । पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजिम पुन्नी रिसॉर्ट परिसर में वृक्षारोपण किया। श्री साहू ने कहा हम सभी को साल में कम से कम 10 पेड़ लगाने चाहिए तथा उनकी सुरक्षा करने का दायित्व वहन करना चाहिए। इस अवसर पर विशेष सचिव पर्यटन श्री पी. अंबलगन, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पर्यावरण मंडल सुश्री इफ्फत आरा सहित कलेक्टर, एस.पी. एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय में डिसइन्फेक्शन उपकरण बाॅक्स का लोकार्पण किया। यह बाॅक्स कोरोना संक्रमण की रोकथाम में बेहद उपयोगी साबित होगा। इस उपकरण में किराना सामान, मास्क, चिकित्सकीय उपकरण, पीपीई किट, मोबाईल फोन, लेपटाप, लेपटाप बैग, करन्सी नोट और बहुत सी ऐसी चीजें रख सकते हैं, जिसे हम साबुन से नहीं धो सकते। यह उपकरण (यू.व्ही. प्योर) पैराबैगनी किरणों के माध्यम से इसके अंदर रखी गई वस्तुओं को डिसइन्फेंट करता है। मुख्यमंत्री ने इस उपकरण की तारीफ की और इसे उपयोगी बताया। उन्होंने इस उपकरण को…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संत कबीर साहेब की जयंती के अवसर पर आज यहां अपने निवास परिसर में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कबीर विचार संचार अध्ययन केन्द्र द्वारा प्रकाशित तीन पोस्टरों का विमोचन किया। इन पोस्टरों में संत कबीर साहेब जी के चित्र के साथ उनके बीस दोहे जो आज के परिपेक्ष्य में प्रासंगिक हैं, प्रकाशित किए गए हैं। इस अवसर पर कबीर संचार अध्ययन केन्द्र के अध्यक्ष कुणाल शुक्ला, विश्वविद्यालय के कुल सचिव डाॅ. आनंद बहादुर और श्री विवेक ठाकुर भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कुल सचिव श्री आनंद बहादुर के कहानी संग्रह…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज राजभवन परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने अमरूद, अनार, आंवला, कटहल, काला जामुन, स्वर्ण चम्पा और अमलतास पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने आम जनता से पर्यावरण संरक्षण की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए एक दिन ही औपचारिकता न निभाएं बल्कि प्रदूषण रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करें। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले वस्तुओं का कम से कम उपयोग करें। प्रदूषण रोकने का सही उपाय वृक्षारोपण करना है। अपने आसपास के खाली जगहों पर वृक्षारोपण करें और…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक आयुर्वेदिक सर्वज्वरहर चूर्ण (काढ़ा) लाॅन्च किया। यह चूर्ण गरियाबंद जिले के केशोडार में भूतेश्वर हर्बल वन धन केन्द्र की महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा 10 जड़ी बूटियों को मिलाकर तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि इम्युनिटी बढ़ाकर ही कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किया गया यह आयुर्वेदिक सर्वज्वरहर चूर्ण कोरोना वायरस से बचाव में काफी मददगार होगा। मुख्यमंत्री ने मेडिकल काॅलेज और अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । बूढ़ातालाब के सौंदर्यीकरण की आड़ पर सप्रे शाला के मैदान को छोटा करने का विवाद बड़ा होता जा रहा है। सप्रे शाला मैदान को बचाने के लिए लोग सड़क पर उतर आए हैं। गुरुवार को मैं भी एक याचिकाकर्ता मुहिम के तहत लोगों ने निर्माण कार्य के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। पहले दिन 500 से ज्यादा लोगों ने निगम के कार्य की निंदा की और हस्ताक्षर कर विरोध का समर्थन किया। इधर, बूढ़ापारा के रहवासी डॉ. अजीत आनंद डेग्वेकर, दीपक शर्मा, भूपेंद्र डागा ने हाई कोर्ट में दरवाजा खटखटाया है। हालांकि यहां डबल बेंच नहीं लगने…

Read More