Author: admin

पब्लिकयूवाच- रायपुर । वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण के कारण उत्पन्न संकटकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए समाज के हर वर्ग द्वारा अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार सहयोग का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में हैदराबाद लॉ कॉलेज के पूर्व छात्रों की मदद से बंेगलुरू से श्रमिक परिवारों को लेकर दूसरा श्रमिक स्पेशल विमान आज रायपुर स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचा। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से सभी श्रमिकों को अपने-अपने गृह जिलों के क्वारंटाईन सेंटरों तक पहुंचाने का इंतजाम किया गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संकट की इस घड़ी में सहयोग हेतु हैदराबाद के साथियों…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने कर्तव्य के साथ-साथ घुमन्तू और अनाथ बच्चों के लिए ’प्रयास’ नाम से शैक्षणिक संस्था की स्थापना कर उन्हें निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए चार आरक्षकों को प्रशंसा पत्र प्रदान किया है। गृह मंत्री साहू ने रायपुर जिले में पदस्थ आरक्षक महेश नेताम, जितेन्द्र नाग, धनंजय गोस्वामी और सुनील पाठक द्वारा लगभग 200 घुमन्तू और अनाथ बच्चों के लिए किए जा रहे निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था को मानवीय दृष्टिकोण से उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित किया है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Read More

मनरेगा के तहत प्रवासी श्रमिकों को रोजगार… पब्लिकयूवाच-रायपुर। नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू लाॅकडाउन से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के लगभग 2 लाख 63 हजार श्रमिकों सहित अन्य लोग सकुशल वापस लौट चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर अन्य राज्यों से लौटे इन प्रवासी श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में मनरेगा के तहत पंजीकृत और प्रवासी श्रमिकांे सहित वर्तमान मं लगभग 23 लाख से अधिक मजदूरों…

Read More

क्वारेंटाईन सेंटरों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को दिया जा रहा रेडी-टू-ईट पब्लिकयूवाच-रायपुर। छत्तीसगढ़ में देश के विभिन्न राज्यों से वापस आ रहे श्रमिकों को क्वारंेटाइन सेंटरों में रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर श्रमिकों को उनके हुनर के अनुरूप रोजगार से जोड़ने के लिए उनकी स्किल मैपिंग भी की जा रही है। साथ ही क्वारेंटाईन संेटरों में रह रही गर्भवती महिलाओं और बच्चों को रेडी-टू-ईट की व्यवस्था महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा की जा रही है। जगदलपुर के क्वारंेटाइन सेंटर में लोगों को रेडी-टू-ईट के साथ अण्डा का भी वितरण किया गया इसमें 21…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । लॉकडाउन के दौरान तमिलनाडु के वेल्लूर जिले में छत्तीसगढ़ के मजदूरों को वापस लाने के लिए राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है । कोरोना वायरस के चलते देश के विभिन्न राज्यों में छत्तीसगढ़ के कामगर व मजदूर फंसे हुए हैं. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 27 मजदूर तमिलनाडु के वेल्लूर जिले में फंसे हुए हैं, जिन्होंने राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम को फोन कर बताया कि उनके पास न तो राशन की व्यवस्था है, और न ही कोई मूलभूत सुविधा है. उन्होंने सांसद से राशन व्यवस्था कराने व छत्तीसगढ़ वापसी का आग्रह…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. इस संख्या में 18 और नए संक्रमित जुड़ गए हैं. इसमें बलौदाबाजार से 14, कोरबा से 3 और सूरजपुर से एक संक्रमित शामिल हैं. इसी तरह 12 कोरोना पॉजिटिव को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है । बलौदाबाजार जिले में आज मिले सभी 14 मरीज बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम धाराशिव के हैं. सभी मरीज क्क्वारेंटाइन सेंटर के ही है। इनमें 4 बच्चे सहित अन्य 10 लोगों की उम्र 20 वर्ष से अधिक है. सभी को रायपुर ले जाने स्वास्थ्य…

Read More

पब्लिकयूवाच-बिलासपुर ।राज्य के बाहर से वापस आने वाले प्रवासी मजदूरों में गर्भवती महिलाएं भी हैं। इन महिलाओं की देखभाल के लिये जिले के विकासखंड बिल्हा के ग्राम केसला में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिल्हा के अधीन पृथक क्वारेंटाईन सेंटर बनाया गया है। जहां गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल के साथ-साथ उन्हें स्वच्छता और हाईजिन के लिये भी प्रेरित किया जा रहा है। ग्राम केसला का क्वारेंटाईन सेंटर प्रदेश का पहला सेंटर है, जहां केवल ऐसी प्रवासी मजदूर महिलाएं रखी गयी हैं जो गर्भवती हैं। वर्तमान में इस सेंटर में 8 महिलाएं रूकी हुई हैं। जिनके लिये चाक-चौबंद व्यवस्था…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय कल शनिवार 6 जून को पदभार ग्रहण करेंगे। भाजपा मीडिया विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय कल सुबह अपने ग्रह क्षेत्र जशपुर से प्रस्थान कर राजधानी रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा स्वागत उपरांत नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय विधिवत रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। भाजपा मीडिया विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार कोरोना संकट के चलते तमाम सावधानियों का ध्यान रखते हुए सीमित संख्या में कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं…

Read More

पब्लिकयूवाच- बिलासपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर रामशरण यादव ने पांच जगह अलग-अगल कार्यक्रम में शामिल हुए चिंगराजपारा स्कूल में 74 छात्राओं को सायकल विरतण किया वहीं जर्जर भवन को नए बनाने के लिए 74 लाख रुपए के लागत से भूमिपूजन किया 27 खोली में वृक्षरोपण के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद चिंगराजपारा में जरुरत मंदो को राशन किट का वितरण किया गया। महापौर रामशरण यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज चिंगराज पारा स्कूल पहुंच शिक्षक, स्कूली बच्चों और नागरिको के साथ पौध रोपण किया। इसके बाद 74 छात्राओं को सरस्वती सायकल…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर ।भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर मे ग्राम पंचायत धरसींवा अंतर्गत ग्राम धरसींवा,थाना धरसींवा में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।अपर कलेक्टर ने पूर्व में श्री राकेश यादव के घर के पास,पश्चिम में संदीप दुकान के पास,उत्तर में पानी टंकी के पास और दक्षिण में श्री अब्दुल हमीद के घर के पास को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया है। कन्टेनमेंट जोन के अंतर्गत प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी, फिजिकल…

Read More