Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त
- प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- ’राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मंगेश पोटाई बने आत्मनिर्भर’,’बकरी पालन से परिवार की आर्थिक स्थिति को मिल रही मजबूती’
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान
Author: admin
मनरेगा से खेत में डबरी निर्माण के बाद धान और गेहूं की फसल के साथ रामसिंह ने मछली पालन भी शुरू किया, बढ़ी कमाई
पब्लिकयूवाच – रायपुर । मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना) ने जिन लोगों की जिंदगी बदली है, उनमें रामसिंह भी एक हैं। पहले बरसात के भरोसे खरीफ फसल के बाद मजदूरी करने वाले किसान रामसिंह के खेतों में अब साल भर हरियाली रहती है। मनरेगा से खेत में बने डबरी में वे मछली पालन भी करते हैं। कृषि के साथ मछली पालन के अतिरिक्त व्यवसाय ने उनकी कमाई बढ़ा दी है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते लागू देशव्यापी लॉक-डाउन के दौरान जब लोग घरों में रोजी-रोटी की चिंता कर रहे थे, उस समय रामसिंह अपनी डबरी में…
कोरोना संकटकाल में जनता तक सही सूचना पहुंचाने में जनसम्पर्क अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण: तारन प्रकाश सिन्हा
पब्लिकयूवाच – रायपुर । जनसम्पर्क आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने सोमवार को ऑनलाईन कान्फ्रेसिंग के जरिए जिला जनसंपर्क अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के समय जनता तक सही और प्रामाणिक सूचना पहुँचाने में जनसम्पर्क अधिकारियों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। कोरोना संकट एवं लाॅकडाउन के दौरान जनसंपर्क अधिकारियों ने अपने दायित्वों का सेवा भावना से निर्वहन किया है। जब देश और प्रदेश में बस, रेल यातायात सब बंद थे, लेकिन उस समय भी छत्तीसगढ़ में सूचनाओं का प्रवाह थमा नहीं था। आयुक्त ने जनसंपर्क अधिकारियों की मेहतनत एवं कर्तव्य परायणता के लिए मुक्त कण्ठ से…
बिलासपुर के श्री राम केयर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती युवती के साथ गैंगरेप, आरोपी दो वार्ड बॉयों हिरासत में
पब्लिकयूवाच – बिलासपुर । छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के श्री राम केयर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती जिस युवती के साथ गैंगरेप हुआ था. आज सोमवार को उसे आरोपी वार्ड बॉयों की शिनाख्त करने के लिए तहसील कार्यालय बुलाया गया, जहां उसने दो युवकों की पहचान की. पुलिस ने दोनों आरोपी को हिरासत में ले लिया है. इसमें खास बात यह है कि जो वार्ड बॉय उस दिन ड्यूटी में नहीं था उसकी भी पहचान आरोपी के रूप में युवती ने की है. पुलिस ने इस मामले की अलग से जांच करेगी । पुलिस के मुताबिक 18 मई को…
प्रदेशभर में रेत माफिया, शराब माफिया और भू माफियाओं को प्रदेश सरकार का संरक्षण मिला – धरमलाल कौशिक
पब्लिकयूवाच – रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि प्रदेश में इन दिनों माफिया राज चल रहा है। प्रदेशभर में रेत माफिया, शराब माफिया और भू माफियाओं को प्रदेश सरकार का संरक्षण मिला हुआ है और ऐसा लग रहा है कि प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को इन माफियाओं के हाथों सौंप दिया है। भाजपा यह सब नहीं चलने देगी। कौशिक आज कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सरगुजा जिला की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभा को संबोधित कर रहे थे। विदित रहे, प्रदेश भाजपा द्वारा…
पब्लिकयूवाच – रायपुर । शराबबंदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के आरोपों पर पलटवार करते हुए शिव डहरिया ने कहा है कि ऐसे लोग जो खुद शाम को बैठकर इसका सेवन करते हैं। ऐसे लोग शराबबंदी की मांग करें तो हमारी सरकार ने कहा है कि इसको चरणबद्ध तरीके से करेंगे । डहरिया ने कहा कि हमने इसके लिए कमेटी का गठन किया है जिसकी रिपोर्ट आने पर किया जाएगा। रमन सिंह ने खुद ही घोषणा किया था कि वो शराबबंदी करेंगे लेकिन 15 सालों उन्होंने नही किया क्यों नही किया, वो खुद ही बताएं। हमारी सरकार…
पब्लिकयूवाच- रायपुर । चोरी के मामले में हिरासत से फरार आरोपी को खम्हारडीह थाना पुलिस ने तीन दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है. कचना के इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई चोरी का नाबालिक आरोपी 12 जून की सुबह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर थाने से फरार हुआ था. आरोपी के इस तरह थाने से फरार होने के बाद खम्हारडीह पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे । जानकारी के अनुसार आरोपी को तेलीबांधा गली नंबर 2 स्थित उसके घर से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. वहीं दूसरी ओर आरोपी के थाने से फरार होने के मामले में किसी भी…
बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने में तकनीकी वजह से एक बार फिर बदलाव किया, अभी और इंतजार करना होगा
पब्लिकयूवाच- रायपुर । परिणाम का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों को अभी और इंतजार करना होगा. मंडल के अब इस हफ्ते परिणाम जारी करने की संभावना जताई गई है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने की तारीख में तकनीकी वजह से एक बार फिर बदलाव किया है. अब इस हफ्ते परिणाम जारी होने की संभावना जताई गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने कहा कि परीक्षा परिणाम के लिए तैयारी अंतिम दौर पर है, इसी सप्ताह में परिणाम जारी किया जाएगा. हालांकि, पहले जून…
सरकार ने कोरोना को लेकर नया गाइडलाइन जारी किया, कोरोना संक्रमित मरीजों के डिस्चार्ज और कोरोना वॉरियर्स स्वास्थ्यकर्मियों के क्वारंटाइन के नियम में बदलाव
पब्लिकयूवाच- रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना को लेकर नया गाइडलाइन जारी किया है. जिसमें कोरोना संक्रमित मरीजों के डिस्चार्ज और कोरोना वॉरियर्स स्वास्थ्यकर्मियों के क्वारंटाइन के नियम में बदलाव में हुआ है. राज्य सरकार ने कोविड-19 के उपचार और अन्य प्रासंगिक कार्यों के लिए समय-समय पर दिशा निर्देश जारी करने तकनीकी समिति का गठन किया था. जिनके सुझाव के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 अस्पतालों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए ड्यूटी के बाद क्वारंटाइन के संबंध में कई दिशा निर्देश जारी किया है । राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश राज्य के विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में कार्यरत स्वास्थ्य…
सराफा व्यापारियों ने निर्णय लेते हुए प्रदेश भर में रोजाना शाम 7 बजे दुकानें बंद करने का फैसला लिया
पब्लिकयूवाच – रायपुर । छत्तीसगढ़ के सराफा व्यापारियों ने अपना खुद का निर्णय लेते हुए प्रदेश भर में रोजाना शाम 7 बजे दुकानें बंद करने का फैसला लिया है. इसके साथ ही रविवार को पूर्ण लॉकडाउन का फैसला लिया है. सराफा व्यापारी यह नियम राज्य में कोरोना के बढ़ते लगातार संक्रमण को देखते हुए आज से ही लागू करेंगे. आज शाम 7 बजे पूरा गोलबाजार भी बंद रहेगा. बता दें कि प्रशासन के रात 9 बजे तक दुकानों को खोलने की अनुमति दी है । सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि आज से यह फैसला…
भारत के पड़ोसी देशों के साथ सीमा विवाद को लेकर आईएसबीएम विश्वविद्यालय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन
पब्लिकयूवाच – रायपुर । भारत के पड़ोसी देशों के साथ सीमा विवाद को लेकर आईएसबीएम विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया जा रहा है. इसमें विषय विशेषज्ञों के रूप तिल्दा कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश ढ़ेगवे और दुर्गा महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. अमन झा अपने विचार रखेंगे। आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार राकेश तिवारी ने बताया कि इस राष्ट्रीय वेबीनार के लिए देशभर के करीब 350 शोधार्थियों ने पंजीयन कराया है. पंजीयन ऑनलाइन गूगल लिंक के जरिए किया जा रहा है, साथ ही वेबीनार भी गूगल मीट के माध्यम…