Author: admin

पब्लिकयूवाच- जगदलपुर । राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णयों में से किसानांे का कर्ज माफी, खेती-किसानी के लिए सहकारी समितियों के माध्यम से पंजीकृत कृषको को बिना ब्याज के खाद, बीज एवं नकद राशि के रूप में ऋण की उपलब्धता, 25 सौ रूपये प्रति क्विंटल में खरीफ धान की खरीदी की और अब राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानो को अंतर की राषि प्राप्ति से प्रदेष के सभी किसान खुश हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत किसानों को अंतर की राषि चार किस्त में दी जाएगी, जिसमें पहली किस्त का…

Read More

पब्लिकयूवाच- महासमुंद । वर्तमान में महासमुंद जिले में खरीफ फसल की व्यापक तैयारियां चल रही हैं। जिले में खरीफ फसल बुवाई को मवेशियांे से बचाने के लिए रोका-छेका (मवेशियों की खुले में चराई पर रोक) संबंधी तैयारियां भी की जा रही हैं। इस संबंध में जिले के सभी ग्रामों में आगामी 19 जून 2020 को ग्रामीणों की बैठक आयोजित की जाएगी। ग्रामीणों की यह बैठक जहां नए गोठान निर्मित हो गए है, वहां आयोजित होगी। इसके अलावा जिन गांवों में गोठान नहीं बने हैं, वहां पारंपरिक गोठानों में ग्रामीणों की बैठक सम्पन्न होगी। इस संबंध में आज यहां कलेक्टर…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्रियो की आज वीडियो कांफ्रेंसिंग आयोजित की गई। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए । इस अवसर पर प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, मुख्य सचिव आर. पी. मंडल, पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी और उप सचिव सुश्री सौम्या चौरसिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More

पब्लिकयूवाच – बलौदाबाजार । जिले में आज 30 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. बलौदाबाजार में नए संक्रमित मिलने की जानकारी जिला प्रशासन ने दी है. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. आज मिले सभी मरीज बलौदाबाजार विकासखण्ड के ही है. जिसमें 1 मरीज ग्राम अहिल्दा से है, बाक़ी सभी मरीज लवन एवं धाराशिव से हैं । सभी मरीजों को रायपुर ले जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एम्बुलेंस रवाना कर दिया गया है. सभी मरीजों का कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग भी किया जा रहा है । जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची अधिसूचित की है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है । स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 जून की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है। इसे हर सोमवार को अद्यतन किया जाएगा।…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । कंडक्टर का अपहरण कर ट्रक लूटने वाले शातिर गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है. पुलिस ने आरोपियों के साथ उनके कब्जे से ट्रक और माल को जब्त किया है । बता दें कि रविवार रात रायपुर से माल भरकर रायगढ़ जा रहे ट्रक को बरौदा गांव के पास अज्ञात आरोपियों ने लूट लिया था. आरोपी ट्रक के साथ कंडक्टर अमरनाथ का अपहरण कर लिया था. मामले में डकैती, लूट और अपहरण का मामला दर्ज कर विधानसभा थाना पुलिस ने जांच शुरू की थी । ट्रक लूटकर आरोपी धरसींवा की…

Read More

पब्लिकयूवाच – सूरजपुर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पिछले तीन दिन से लापता बीजेपी नेता की हत्या कर दी गई है. मंगलवार की सुबह ग्राम विशालपुर के रेडी पहरी चौक के पास भाजता नेता शिवचरण की लाश टुकड़ों में बरामद हुई है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना स्थल पर स्थानीय ग्रामीणों का जमावड़ा लगा हुआ है. लाश मिलने की सूचना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंच गई है । जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता शिवचरण के बेटे ने शनिवार देर रात बिहारपुर क्षेत्र के पासल चौक में…

Read More

छत्तीसगढ़ में हाथियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य में सप्ताह भर में 5 हाथियों की मौत हो चुकी है. इन सभी हाथियों की जान 9 जून से लेकर 16 जून के बीच हुई है. सोमवार को धमतरी में नन्हें हाथी और मंगलवार को रायगढ़ में एक हाथी ने दम तोड़ दिया है. पब्लिकयूवाच -रायपुर । रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में करेंट की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई है. यह घटना सुबह 5 बजे गेरसा गांव में हुआ है. वन विभाग भी बिजली के अवैध…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने आज रायगढ़ के कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने तथा उसके बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक भी उपस्थित थे। मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण है तो इसके इलाज के लिए अस्पतालों में और बेड बढ़ाने का प्रयास करना होगा ताकि इस क्षेत्र के प्रभावित मरीजों को अन्य स्थानों पर नहीं भेजना पड़े। साथ ही उन्होंने कृषि और खाद बीज निगम के अधिकारियों को निर्देशित…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों, बसों एवं अन्य माध्यमों से अब तक 3 लाख 75 हजार प्रवासी श्रमिक और अन्य लोग सकुशल छत्तीसगढ़ लौटे हैं। इनमें 78 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के माध्यमों से 1 लाख 6 हजार 928 श्रमिक शामिल हैं। गृहराज्य लौटने पर प्रवासी श्रमिकों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू लाॅकडाउन से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण देश के अन्य राज्यों में छत्तीसगढ़ के लाखों मजदूर एवं अन्य लोग रूके हुए थे। राज्य सरकार…

Read More