Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: admin
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दंतेवाड़ा विज्ञान केन्द्र की प्रशंसा की, मुख्यमंत्री ने जताया आभार publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ को जनजागरण और राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक दिशा प्रदान करने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का अद्वितीय मंच है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार और संदेश आज पूरे…
publicuwatch24.com-रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का कार्य अब तेजी से शुरू होने वाला है। विधायक राजेश मूणत की अगुवाई में रायपुर पश्चिम क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है। सड़क चौड़ीकरण का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। विधायक राजेश मूणत के साथ-साथ एसपी, कलेक्टर, नगर निगम के अधिकारी और डीआरएम समेत अन्य बड़े अधिकारी इस कार्य के निरीक्षण में जुटे हैं। शहर की बढ़ती जनसंख्या और यातायात को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन और सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें। अधिकारियों…
publicuwatch24.com-रायपुर। गृह मंत्री विजय शर्मा ने पाकिस्तानी वीजा धारकों और बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों को तय समय के भीतर देश छोड़ना होगा, अन्यथा उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। गृह मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जो पाकिस्तानी नागरिक हिंदू धर्म को मानने वाले हैं उनके मामले में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा की हम पाकिस्तानी पीड़ित लोगों की चिंता करते हैं कई लोग सब कुछ छोड़कर यहां आए हैं हम केंद्र से इस मामले में मार्गदर्शन लेंगे। गृह मंत्री विजय शर्मा…
publicuwatch24.com-धमतरी। पुलिस,नगरी डीआरजी,सीएएफ खल्लारी टीम द्वारा नक्सल सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान माओवादियों द्वारा डंप बम सहित नक्सल सामान को बरामद किया गया है। अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पांडेय के मार्गदर्शन में नगरी डीआरजी एवं सीएएफ खल्लारी की टीम सर्चिंग आपरेशन पर थाना खल्लारी के चमेन्दा,साल्हेभाट क्षेत्र मेंं रवाना हुई थी। इसी दौरान प्रात: लगभग 8 बजे चमेंदा /साल्हेभाट के बीच जंगल में माओवादियों द्वारा डंप किया गया- 03 नग कुकर बम, 03 नग अमूल दूध के डिब्बे (बम)02 नग पाइप बम व एक नग टिफिन बम, एक नग वाकी टॉकी और उपचार उपयोगी (दवाईयां), दैनिक उपयोगी…
विधायकों ने की थी मांग publicuwatch24.com-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने भीषण गर्मी को देखते हुए विधायकों से प्राप्त नलकूप खनन और हैंडपंप स्थापना के प्रस्तावों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता को खासतौर पर निर्देशित किया है। उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री साव के निर्देश के बाद पीएचई ने विधायकों से प्राप्त प्रस्तावों पर प्राथमिकता तय करते हुए प्रदेशभर में 500 नलकूपों के खनन और हैंडपंप स्थापना के लिए त्वरित कार्यवाही भी शुरू कर दी है। उप मुख्यमंत्री साव ने भू-जल स्तर गिरने…
publicuwatch24.com-बिलासपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत चलाए जा रहे ‘मोर द्वार, साय सरकार’ अभियान में बिलासपुर जिले ने पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल किया है। अब तक जिले में 1,52,624 परिवारों का सर्वे पूरा किया जा चुका है, जो राज्य के सभी 33 जिलों में सबसे अधिक है। यह विशेष सर्वेक्षण अभियान 30 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगा। राज्य सरकार द्वारा ‘मोर द्वार, साय सरकार’ महाअभियान के तहत पात्र, लेकिन छूटे हुए परिवारों का घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जा रहा है। बिलासपुर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में यह कार्य जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार…
publicuwatch24.com-गरियाबंद। फिंगेश्वर विकासखंड के लोहरसी परीक्षा केंद्र में ओपन स्कूल की परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। 12वीं कक्षा के गृह विज्ञान विषय की परीक्षा में गलती से 10वीं कक्षा का प्रश्न पत्र बांट दिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह चंद्राकर, सहायक केंद्राध्यक्ष तुलसी राम यादव और जिला प्रतिनिधि ऑब्जर्वर नीतू शाह शामिल हैं। निलंबन अवधि के दौरान सभी को जिला शिक्षा कार्यालय गरियाबंद में उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं।
publicuwatch24.com-रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में सभी पंजीयन कार्यालय सोमवार (29 अप्रैल) को बंद रहेंगे। इस दिन पूरे छत्तीसगढ़ में पंजीयन कार्य बंद रहेगा। रजिस्ट्री बंद रहने से प्रदेशभर में करीब 15,000 से अधिक लोगों को असुविधा होने की संभावना जताई जा रही है। पंजीयन विभाग ने अपॉइंटमेंट बुक करने वाले पक्षकारों को पहले ही मैसेज कर जानकारी दे दी है और नागरिकों से सहयोग की अपील की है। जानकारी के मुताबिक, रजिस्ट्री के साथ-साथ तत्काल नामांतरण की प्रक्रिया को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा, पंजीयन कार्यालयों में नई गाइडलाइन तैयार करने और जमीन…
publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय कामकाज में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए एक और महत्वपूर्ण सुधार लागू किया है। राज्य के प्रमुख विभागों की 13 सेवाओं को पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के तहत लाया गया है, ताकि नागरिकों और व्यवसायियों को समय पर सेवाएं मिलें। इन विभागों में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, सीईसीबी, वाणिज्य और उद्योग, विधिक माप विज्ञान, नगर तथा ग्राम निवेश और जल संसाधन विभाग शामिल हैं। इस कदम से मंजूरी और अनुमति की प्रक्रिया तय समयसीमा में पूरी होगी, जिससे पारदर्शिता, कार्यक्षमता और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को…
CM विष्णुदेव साय का निर्देश, सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से करें निराकरण
publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में राजस्व विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए आम नागरिकों को राजस्व सेवाओं का त्वरित और सहज लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री साय ने फौती–नामांतरण की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि विधिक वारिसान के पक्ष में फौती नामांतरण समय पर सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टरों को निर्देशित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तय समय सीमा में नामांतरण न होने पर संबंधित पटवारियों की जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्यवाही…