Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के दावड़ा कॉलोनी, पचपेड़ी नाका स्थित ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर अस्पताल का उद्घाटन किया और परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसी भी राज्य के समग्र विकास में शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना की अहम भूमिका होती है। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है और राजधानी से लेकर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। आज मंत्रालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा अतिशेष धान की नीलामी में प्राप्त दरों के अनुमोदन के लिए मंत्री मण्डलीय उप समिति की बैठक आयोजित हुई।इस महत्वपूर्ण बैठक में खाद्य मंत्री , स्वास्थ्य मंत्री एवं खेल मंत्री और मंत्री रामविचार नेताम सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वन मंत्री और वित्त मंत्री उपस्थित रहे। राज्य के किसानों के हित में पारदर्शिता और त्वरित निर्णय हमारी प्राथमिकता है। यह कदम सुनिश्चित करेगा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और नीलामी की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं रायपुर पश्चिम विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश मूणत ने आज 28 अप्रैल को अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण ढंग से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रातः अग्रसेन चौक स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। मूणत ने सभी शुभचिंतकों और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आप सभी के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभारी हूं। मेरा सदैव प्रयास रहेगा कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास हेतु…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। संघ लोकसेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों को राज्य शासन की ओर से एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा कल इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा नगर निगमों में महापौर सम्मान राशि दी जाती है। प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि इसी निधि के अंतर्गत दी जाएगी।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी सहित सफेद पोश नेताओ्ं से संरक्षण में वर्षों से छत्तीसगढ़ में रह रहे अवैध नागिरकों का अब बच पाना मुश्किल है। पुलिस बहुत सघन तरीके से कानूनी दस्तावोजों की जांच शुरू कर दी है। जिसके चलते अवैध पाकिस्तानियों को संरक्षण देने वाले नेता अंडरग्राउंड हो गए है। पुलिस की टीम पूरे प्रदेश में अवैध नागरिकों की पहचान की ताबड़तोड़ कार्रवाई कर अवैध नागिरकों को देश निकाला करने मे ंजुट गई है। छत्तीसगढ़ में अवैध नागरिकों की पड़ताल होने से अवैध नागरिकों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने बिलासपुर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 300 अवैध नागरिकों की…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रायपुर से जयपुर और दौसा के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे सीएम हाउस से रवाना होकर 11:10 बजे बोरनियो अस्पताल परिसर, पचपेड़ी नाका पहुंचेंगे, जहां वे बोरनियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे दोपहर 12:10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 12:20 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना होंगे. मुख्यमंत्री का जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोपहर 2:20 बजे आगमन होगा, इसके बाद वे थोड़े समय के लिए जयपुर में रुकेंगे. 3:45 बजे हेलीकॉप्टर से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर,…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हो गई थी। यह हमला मंगलवार 22 अप्रैल को हुआ था। इस हमले के बाद से ही पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। हर तरफ आतंकवाद के खीलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। लोगों की मांग है कि, आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। इस आतंकी हमले के बाद विपक्ष ने भी सरकार से कहा है कि, सरकार के तरफ से जो भी कदम उठाया जाएगा विपक्ष उनके साथ खड़ा रहेगा। वहीं अब इस मामले में छत्तीसगढ़ के दिग्गज कांग्रेस नेता और…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग। भिलाई में चौहान स्टेट (व्यवसायिक परिसर) की लिफ्ट के होल में गिरकर युवक की मौत हो गई। घटना 29 अप्रैल मंगलवार सुबह 5 बजे की है। 3rd फ्लोर में लिफ्ट का दरवाजा खुला था लेकिन लिफ्ट नीचे थी। राजा बांदे (40) यह देख नहीं पाया और सीधे लिफ्ट के अंदर घुसा और गिर गया। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। सूचना के बाद SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर रस्सी के सहारे उसे बाहर निकाला। जब उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था तब उसने आंख खोलकर देखा भी था, घटना के बाद करीब 1 घंटे तक वह जिंदा…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मंत्री ओपी चौधरी ने तप, त्याग और पराक्रम की प्रतीक भगवान परशुराम की जयंती पर कहा, भगवान श्रीहरि के आवेशावतार परशुराम जी की कृपा सब पर बनी रहे। उनका जीवन हमें सदैव विद्या, विवेक और साहस के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान परशुराम जयंती देशभर में धूमधाम से मनाई जाती है। कहीं शोभायात्रा तो कहीं धार्मिक आयोजन होते हैं। परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि वो आज भी धरती पर हैं। उन्हें चिरंजीवी माना गया है। भगवान परशुराम जन्म माता रेणुका और ऋषि जमदग्नि के घर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। स्वास्थ्य सुविधाओं की रियल्टी चेक करने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल खुद धरातल में उतरे। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल आज रायपुर के डीकेएस अस्पताल के औचक निरीक्षण में पहुंचे। यहां अलग-अलग वार्डों में भ्रमण के दौरान कई एयर कंडीशनर खराब मिले। जिसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कड़ी नाराजगी जताते हुए 24 घंट के भीतर ठीक कराने का अल्टीमेटम दिया है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज रायपुर के डीकेएस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना.…

Read More