Author: admin

पब्लिकयूवाच – रायपुर ।आईएमए और हॉस्पिटल बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है. अस्पतालों में अब बिना मास्क के एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. पूर्व में जारी गाइडलाइन के तहत ये फैसला लिया गया है. आईएमए और हॉस्पिटल बोर्ड के नए निर्देश के मुताबिक एक मरीज के साथ एक परिजन ही हॉस्पिटल में प्रवेश कर सकेंगे ।

Read More

पब्लिकयूवाच- मुंगेली । छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में पिछले एक सप्ताह से खाद्य बीज वितरण का काम पूरी तरीके से ठप्प पड़ा हुआ है, क्योंकि मुंगेली के 43 समिति कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर है. जिसके चलते किसानों को बार-बार केंद्रों से ना सिर्फ लौटना पड़ रहा है, बल्कि भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है । दरअसल जिले के समिति केंद्रों में करोड़ों रुपए के खराब हुए धान के शॉर्टेज की भरपाई को लेकर समिति कर्मचारी और विपणन विभाग के बीच लड़ाई चल रही है. इस लड़ाई का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है.…

Read More

पब्लिकयूवाच- राजनांदगांव । नक्सलियों द्वारा जंगल में अलग–अलग पांच स्थानों पर छिपाकर रखे गए बंदूक की गोलियां, वायरलेस वॉकी टॉकी सेट, डेटोनेटर और नक्सल साहित्य बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है । डीआरजी, जिला पुलिस बल, छसबल और बीडीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गातापार व बाघनदी थाना क्षेत्र में स्थित जंगल में सर्चिंग के दौरान इन सामग्रियों को बरामद करने में सफलता पाई है. इन सामग्रियों को बरामद कर नक्सली संगठन को पुलिस ने बड़ा झटका दिया है. जरूरत के समय नक्सली इन्ही छिपाई गई सामग्रियों के भरोसे रहते हैं. इसकी बरामदगी के साथ ही नक्सलियों…

Read More

पंचायत तंत्र-अंबिकापुर। जिले में कोरोना के मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या और कलेक्टोरेट में पदस्थ कर्मचारी के पिता के पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सरगुजा कलेक्टर संजीव झा ने कलेक्ट्रेट कोर्ट को 2 सप्ताह के लिए बंद करने के आदेश जारी किया है । बता दें कि रविवार रात 4 कोरोना पॉजिटिव पाए गए कंपनी बाजार निवासी पॉजिटिव व्यक्ति की पुत्री कलेक्ट्रेट में कार्यरत है. इसे देखते हुए सरगुजा कलेक्ट्रेट संजीव झा ने कर्मचारी के संपर्क में आए सभी कर्मचारियों का सैंपल लेकर टेस्ट करने का आदेश दिया है. इसके अलावा कलेक्ट्रेट में बढ़ती लोगों की भीड़ को देखते हुए…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक मंडल के पूर्व सदस्य संजय जोशी प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर कक्षा पहली से 12वीं तक के पाठ्यक्रम में 35% कटौती करने कहा है। जोशी ने इसकी वजह कोरोना के बढ़ते संक्रमण को बताया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि देश मे कोरोना संक्रमण के कारण लम्बी लॉकडाउन अवधि एवं वर्तमान में भी इस संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के कारण देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य के सभी विद्यालय लगभग 4 माह से बंद हैं। वर्तमान में देश-प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से निकट भविष्य में भी…

Read More

पब्लिकयूवाच – नारायणपुर । राज्य के सबसे दूरस्थ और कठिन क्षेत्र ओरछा विकासखंड में रविवार को संचालक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ने अपनी टीम के साथ दौरा किया. डॉक्टर शुक्ला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौड़ाई, छोटे डोंगर तथा धनोरा में समस्त स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया. इसके बाद वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा पहुंची. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित ओपीडी, आईपीडी, डिलिवरी सेवाओं, लैब सेवाओं इत्यादि की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा कर उन्हें और सशक्त बनाए जाने उन्होंने सुझाव दिए उन्होंने स्वास्थ्य दल के ऐसे कठिन परिस्थितियों में कार्य किए…

Read More

पब्लिकयूवाच – पेंड्रा । गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल रविवार को पेण्ड्रा पहुंचे. मंत्री ने सेखवा में एक आमसभा को संबोधित किया. इसमें कोटा विधायक डॉ रेणु जोगी के विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की । बता दें कि राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है. मरवाही उपचुनाव के लिए वे लगातार जिले का दौरा कर रहे हैं. यहां जिला कांग्रेस द्वारा प्रत्येक गांव में चाय-चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी कार्यक्रम में शामिल होने प्रभारी मंत्री पहुंचे थे,…

Read More

पब्लिकयूवाच – अभनपुर । गोबरा नवापारा में 29 लाख रुपए के सरकारी राशन की हेराफेरी करने वाले दुकान संचालक और उसके सहयोगियों के खिलाफ प्रशासन ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है. मिली जानकारी के अनुसार 17 जुलाई 2019 को अभनपुर क्षेत्र की तत्कालीन खाद्य निरीक्षक वीणा किरण साहू ने नवोदय प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार द्वारा गोबरा नवापारा में संचालित दुकान क्रमांक 441003002 का औचक निरीक्षण किया था. निरीक्षण में भौतिक सत्यापन के दौरान दुकान से 761.34 क्विंटल चावल, 14.32 क्विंटल शक्कर, 19.52 क्विंटल नमक कम पाया गया. उस समय इन सभी सामानों की कुल कीमत 29 लाख 50…

Read More

पब्लिकयूवाच – भिलाई। पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार लड़कियों के साथ आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लिया है। यह मामला छावनी थाना क्षेत्र का है, जहां पावर हाउस स्थित न्यू वसंत टॉकीज के पास एक होटल से पुलिस ने चार लड़कियों के साथ आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि देह व्यापार में संलिप्त सभी युवतियां पश्चिम बंगाल की हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक मुखबिर…

Read More

पब्लिकयूवाच – कोरिया । कलेक्टर एस एन राठौर ने मनेन्द्रगढ विकासखण्ड के अंतर्गत स्थित पर्यटन स्थल अमृतधारा के विश्राम गृह में अमृतधारा जलप्रपात को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने गत माह जून में आयोजित बैठक में दिए निर्देशों की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में एसपी चन्द्रमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तुलिका प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर.पी.चौहान तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर राठौर ने कॉटेज में पर्यटकों के ठहरने के लिए कॉटेज में सुधार, फर्नीचर, बिजली, कैंटीन आदि…

Read More