Author: admin

पब्लिकयूवाच- रायपुर । छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया रायपुर दौरे पर पहुंचे है. संसदीय सचिवों के शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते है. उन्होंने संसदीय सचिवों की नियुक्ति पर कहा कि पूर्ण रूप से संतुलित सूची है, सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है. निगम मंडल की लिस्ट पर कहा कि वो भी जल्द ही जारी होगी। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संसदीय सचिव की नियुक्ति पर कहा कि 15 साल भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही है. बीजेपी के दिग्गज नेताओं को कांग्रेस विधायकों ने हराया है. ऐसे विधायकों को सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाते हुए संसदीय सचिव…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । निगम मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि निगम मंडलों की स्वीकृति हाईकमान और राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के द्वारा कर दी गई है. कल संसदीय सचिवों की घोषणा हुई है. आज या कल निगम मंडलों के नामों की भी घोषणा हो जाएगी। मरकाम ने मीडिया से बातचीत में आगे कहा कि मुख्यमंत्री, मंत्री मंडल के सदस्य और सभी वरिष्ठ नेताओं से नामों पर चर्चा हुई है. उन्हीं नामों पर हाईकमान के द्वारा विस्तार से चर्चा हुई है और हाईकमान से स्वीकृति मिल गई है. पहला लिस्ट जो पार्टी के…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज को कैबिनेट की बैठक होगी. यह बैठक सीएम हाउस में सुबह 11 बजे होगी. इस बैठक में शिक्षाकर्मियों के संविलयन को मंजूरी मिलने की संभावना है. गोबर खरीदी के दाम पर मुहर और लॉकडाउन लागू करने पर फैसला हो सकता है. इसके अलावा कोरोना के बढ़ते मामलों पर चर्चा होगी । कैबिनेट की बैठक में 2 साल पूरे कर चुके शिक्षकों का संविलयन किया जाएगा. क्योंकि शिक्षक संघ लंबे समय समय से इसकी मांग कर रहा है । बैठक में गौधन न्याय योजना यानी गोबर खरीदी पर मुहर लगेगी.…

Read More

पब्लिकयूवाच- कोण्डागांव । राज्य शासन द्वारा बस संचालकों को विशेष अवसरों जैसे धार्मिक आयोजन, मेला, विवाह आदि के लिए मोटर वेहिकल एक्ट 1988 की धारा 87(1)(a) के तहत् दिये जाने वाले परमीट को पूर्णतः ऑनलाईन कर दिया गया है। ज्ञात हो कि पूर्व में बस संचालकों को परमीट हेतु आवेदन के पश्चात् तीन से चार दिनों के लिए परमीट जारी किया जाता था परन्तु राज्य सरकार के सड़क परिवहन के निर्देशानुसार अब बस संचालकों को परमीट हेतु ऑनलाईन मंत्रालय की साईट पर जाकर आवेदन करना होगा। जहां उन्हें आवेदन के पश्चात् तत्काल ही परमीट जारी हो जाएगा। जिसका वह…

Read More

पब्लिकयूवाच – बलौदाबाजार । कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने जिला वासियों को सौगात देते हुए जिला हॉस्पिटल में नव स्थापित कोरोना कोविड टेस्ट सेंटर का शुभारंभ किया गया। कोविड-19 के खिलाफ चल रही जंग के बीच जिला हास्पिटल में कोविड 19 टेस्ट प्रक्रिया शुरू हो गयी है। राज्य सरकार की ओर से कोविड-19 जांच के लिए नई आधुनिकतम मशीन जिला हॉस्पिटल को दी गई है। अब जिले वासियों को कोविड-19 जांच के लिए सैम्पल को रायपुर नहीं भेजना पड़ेगा।बलौदाबाजार में ही कोरोना की टेस्टिंग की सुविधा अब उपलब्ध होगी।बलौदाबाजार सीएमएचओ डॉ.के.आर सोनवानी ने बताया कि राज्य शासन द्वारा…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । छत्तीसगढ़ के गावों में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत गोबर गैस संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। गोबर गैस सयंत्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रदूषण रहित ईधन उपलब्ध कराना एवं सयंत्र से निकलने वाले अपशिष्ट का उपयोग कर जैविक खाद का निर्माण करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में मवेशियों से जो गोबर इकट्ठा होता है उसका उपयोग गोबर गैस संयंत्र के लिये एवं खाद निर्माण के लिए किया जाता है। जशपुर जिले के जनपद पंचायत मनोरा के दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुरजुला में बायोगैस प्लांट की स्थापना की गई…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । स्कूल शिक्षा, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, सहकारिता और बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर जिले में संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने बस्तर विकासखण्ड के भाटपाल में पढ़ाई तुहर दुआर कार्यक्रम के तहत् सामुदायिक रेडियो के माध्यम से गांव के बच्चों को पढ़ाई करवाने तथा प्रारंभिक शिक्षा के लिए नवाचार ’सीख कार्यक्रम’ और जिला प्रशासन के द्वारा इंद्रावती नदी के किनारे वृक्षारोपण अभियान ’आमचो इंद्रावती कठा लगाऊ बुटा’ की सराहना। मंत्री डॉ. टेकाम…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । राजधानी में साइबर ठगी के लगातार बढ़ रहे केस के बीच पुलिस और बैंक प्रबंधन मिलकर शातिर ठगों के चेन तोडऩे में कामयाब भी हो रहे हैं। पिछले छह महीने के भीतर रायपुर में 411 लोग साइबर ठगों के झांसे में फंसकर 25 लाख 56 हजार 08 सौ रुपये गंवा दिए, लेकिन ठगी के शिकार लोगों के समय रहते पुलिस के पास पहुंचने से खाते को ब्लॉक कर पुलिस ने करीब 16 लाख रुपये ठगों के हाथ में जाने से बचा लिए। डिजिटल जमाने में रायपुर समेत पूरे प्रदेश में साइबर अपराध की धार तेज…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर क़ृषि मंत्री रविन्द्र चौबे , मुख्य सचिव आर पी मंडल, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम. गीता, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी,नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव अलरमेल मंगई डी., मुख्यमंत्री के ग्रामीण विकास सलाहकार प्रदीप शर्मा, सहकारिता विभाग के सचिव आर प्रसन्ना और मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव सौम्या…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायगढ़ । जिले के भूपवदेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार सुबह मोनेट इस्पात गेट के सामने दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. हादसे में मोनेट कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मोनेट गेट नहरपाली के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोनेट कर्मचारी को चपेट में ले लिया, इस दौरान व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक मोनेट ठेकेदार नरसिंह पटेल का ठेका कर्मी था। मृतक का नाम राजकुमार महंत था उसकी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम जैमुड़ा का रहने वाला था। दुर्घटना के बाद…

Read More