Author: admin

पब्लिकयूवाच – रायपुर । सूबे के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रायपुर स्थित पुलिस लाइन में रक्तचंदन का पौधा लगाया. वृक्षारोपण करने के बाद मीडियो से मुखातिब होते हुए गृहमंत्री ने अलग-अलग मुद्दों पर बयान दिया है. केंद्र सरकार के कोरोना राहत पैकेज पर सवाल उठाए और उमर अब्दुल्ला के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश का पक्ष लिया. उन्होंने कहा कि सीएम ने जो बातें कहीं है उसमें प्रमाण है. नेटिस आएगा, तो जवाब देंगे. इसके साथ ही नक्सली घटनाएं और पर्चें फेंके जाने को नक्सलियों की बौखलाहट बताया और कोरोना वायरस को लेकर सावधानी बरतने की बात कही । सीएम…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर, खरोरा । ग्राम बंगोली में आज एक बुजुर्ग महिला अधमरी हालात में नहर किनारे पाई गई है. वह नहर में नहाने के लिए उतरी लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वहीं गिर गई. आस-पास मौजूद लोगों ने 108 को फोन किया. सूचना के बाद एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन स्टॉफ ने महिला को अस्पताल ले जाने से मना कर दिया. महिला की सांस अभी भी चल रही है लेकिन इलाज के लिए ले जाने वाला कोई नहीं है. यह पहली घटना नहीं जब एम्बुलेंस ने मरीज को ले जाने से मना किया. अगर उस महिला को…

Read More

पब्लिकयूवाच – मुंबई । बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान लॉकडाउन की शुरुआत से ही अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में रह रहे हैं. बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान को इन दिनों किसानी करने का शौक चढ़ा है. पिछले कई दिनों से वह खेत पर काम करते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. अब उन्होंने खेत में धान रोपते हुए वीडियो ट्वीट किया है. वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा है । ‘‘Rice plantation done”. खेती कर रहे सलमान खान इससे पहले सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था.…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में आज सुबह 5.30 बजे निधन हो गया. 85 वर्ष की उम्र में टंडन ने अंतिम सांस ली है. लालजी टंडन के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, राज्यपाल अनुसुइया उइके, सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन से हमने एक दिग्गज नेता को खो दिया है. जिन्होंने लखनऊ के सांस्कृतिक परिष्कार और एक राष्ट्रीय गतिरोध के संयोजन को…

Read More

पब्लिकयूवाच – राजनांदगांव । जिले के रेवाडीह स्थित राज इंपीरियल होटल में चल रहे जुए के फड़ में लालबाग पुलिस ने दबिश देकर 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 6 लाख 49 हजार 670 रुपए की रकम और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. प्रशिक्षु डीएसपी रूचि वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम जब वहां पहुंची, तो होटल का द्वार बाहर से बंद था. भीतर जाने पर अंदर एक कमरे में जुआरी पकड़ में आए । राज इंपीरियल होटल में जुआ खेलते पकड़ाए जुआरियों में 43 वर्षीय दीपेश कुमार पटेल, निवासी सिंदी कालोनी लालबाग, मुकेश जैन…

Read More

पब्लिकयूवाच-बीजापुर । कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते बीजापुर जिले में भी लॉकडाउन लगाया जाएगा. कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, जिले में 23 से 29 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा. इस दौरान अंतर जिला, अंतरराज्यीय परिवहन के लिए पास अनिवार्य होगा । आवश्यक दुकानें गाइडलाइन के आधार पर खुली रहेंगी. सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाना अनिर्वाय होगा. कोरोना गाइडलाइन सम्बंधी लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी ।

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बताया कि लॉकडाउन में सरकार शराब नहीं बेचेगी. इसके साथ ही लोग शासन के नियम का पालन करे. इस दौरान यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचते पकड़ा गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. लॉकडाउन को लेकर मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लिया है और मंत्रिमंडल में यह फैसला किया कि जिले के कलेक्टरों को इसका जिम्मा सौंपा है. मैं सभी से अपील करता हूं कि लॉकडाउन का पालन करें. चाहे कर्मचारी हो, आम आदमी…

Read More

पब्लिकयूवाच – दुर्ग । लगभग चौवालीस किमी सड़कों पर चौवालीस हजार पौधे लगाने के मातृछाया पथ वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्राम सिकोला में लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा प्रकृति को सहेज कर विकास की ओर सतत बढ़ा रहे कदम हम ऐसी योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं जिनके माध्यम से प्रकृति के संरक्षण के साथ ही लोगों के आर्थिक बेहतरी का रास्ता भी खुलता है। मातृछाया पथ वृक्षारोपण के लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा। इस मौके पर उन्होंने बेल और कृष्ण वट पौधे को रोपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्ग जिले…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में हरेली तिहार के अवसर पर वन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका ’हरियर भुईयाँ’ गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का विमोचन किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल, पुत्री श्रीमती स्मिता बघेल, दामाद दिवाकर वर्मा, नाती अथर्व वर्मा एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वन विभाग द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका हरियर भुईयाँ में वन विभाग की गतिविधियों से संबंधित लेखों को समाहित किया गया है। इस पत्रिका में राज्य के वन अधिकारी और कर्मचारियों…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । मोदी सरकार (Modi Govt) ने आज से एक नया कानून लागू कर दिया है. ये खास कानून देश की जनता को और ज्यादा ताकतवर बनाएगी. ग्राहकों के साथ आए दिन होने वाले धोखाधड़ी को रोकने के लिए मोदी सरकार ने उपभोक्ता संरक्षण का नया कानून आज से लागू करने का फैसला किया है. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-2019 (Consumer Protection Act-2019) को 20 जुलाई से लागू करने के लिए अधिसूचना जारी कर दिया गया है. नए कानून ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 की जगह ली है । केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के सूत्रों का कहना…

Read More