Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ’राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मंगेश पोटाई बने आत्मनिर्भर’,’बकरी पालन से परिवार की आर्थिक स्थिति को मिल रही मजबूती’
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान
- CM योगी की माता का निधन, मुख्यमंत्री साय समेत छत्तीसगढ़ के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
- दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की दिखेगी भव्य झलक
- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को CM साय का भरोसा, सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
- महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर और नशे के कारोबार पर दीपक बैज का सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस
Author: admin
लॉकडाउन के बीच टमाटर से भरा वाहन लुटेरों ने लूटा, पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया
पब्लिकयूवाच-सूरजपुर । कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के बीच चोरी और लूटपाट के कई मामले सामने आए हैं. लेकिन छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में लूट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जी हां, यहां लुटेरों ने टमाटर से भरा एक वाहन लूट लिया है. आपको बता दें कि बाजार में इन दिनों टमाटर की कीमत आसमान छू रही है. ऐसे में टमाटर भरा वाहन लूट की खबर की चहुंओर चर्चा हो रही है । बीते शनिवार की देर रात बिलासपुर से अंबिकापुर जा रहे एक पिकअप वाहन में तीन लाख रुपए के टमाटर लोड थे, जिसे केतकी…
जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए, गन मैन, आईएएस के वाहन चालक संक्रमित
पब्लिकयूवाच- पेड्रा । नवनिर्मित जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में आज सोमवार को 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए है. आईएएस अजीत बसंत के चालक और गन मैन, आईएएस मयंक चतुर्वेदी के वाहन चालक और पेण्ड्रा थाने का एक पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिला है । कोरोना महामारी के दौर में एहतियातन रोजाना कोरोना टेस्ट किए जा रहे है. शासकीय विभागों के कर्मचारियों के टेस्ट भी लगातार किए गए. इससे पहले पुलिस थाना गौरेला और जनपद पंचायत पेण्ड्रा में भी कर्मचारी कैरोना पोसिटिव पाए गए थे, लेकिन आज आयी रिपोर्ट में कुल 4 मरीजों की संख्या और बढ़ गई है । जिले…
लॉकडॉउन के नियमों का उल्लघंन पर निगम की बड़ी कार्रवाई, दुकान खोलने पर निगम की टीम ने जुर्माना लगाया
पब्लिकयूवाच- रायपुर । लॉकडॉउन के नियमों का उल्लघंन करना लोगों को भारी पड़ रहा है. राजधानी में लगातार जुर्माने के साथ दुकानें सील करने की कार्रवाई की जा रही है. आज निगम जोन-8 में सीमेंट दुकान एवं कार वाशिंग सेन्टर खोलने पर निगम की टीम ने 5500 रुपए का जुर्माना लगाया है. दुकानें बंद करवाकर अगली बार नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है । नगर निगम राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर जोन-8 के बाजार क्षेत्र में अभियान चलाया. सोनडोंगरी में मां खल्लारी टेडर्स सीमेंट, छड़ विक्रय की दुकान को…
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकम के साथ पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा और धनेंद्र साहू के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की
पब्लिकयूवाच- रायपुर । राजस्थान सरकार को गिराने की कोशिशों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा । कांग्रेस नेताओं ने राजस्थान में विधानसभा का सत्र तत्काल बुलाने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज को राष्ट्रपति तक पहुंचाने का आग्रह किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकम के साथ-साथ पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा और धनेंद्र साहू के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर कहा कि राजस्थान में लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित कांग्रेस के अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार को जिस तरह से गिराने का…
पब्लिकयूवाच – रायपुर । सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक हुई. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. बैठक के बाद कृषि मंत्री व सरकार के प्रवक्ता रविंद्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 6 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. इसके लिए सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दे दिए गए हैं. वो अपने शहर में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ा सकते हैं। मंत्री रविंद्र चौबे ने आगे कहा कि जिन जिलों में संक्रमण ज्यादा है, वहां लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा. बैठक में…
युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, स्थानीय कांग्रेस नेता का बेटा बताया , फारेंसिक टीम जांच में जुटी
पब्लिकयूवाच- अंबिकापुर । अंबिकापुर के बाबू पारा निवासी एक 30 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. मृतक का नाम अर्जुनेंद्र सिंह है. उसे स्थानीय कांग्रेस नेता का बेटा बताया जा रहा है. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है । जानकारी के मुताबिक, अर्जुनेंद्र ने सिक्स राउंड पिस्टल से खुद को गोली मारी है. जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम ने सिक्स राउंड पिस्टल बरामद किया है । आखिर…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में मंत्रियों के साथ लॉकडाउन पर चर्चा, निर्णय पर लगी है सबकी निगाहें…
पब्लिकयूवाच- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे हैं. रायपुर सहित प्रदेश में अन्य जिलों में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर लॉकडाउन को लेकर निर्णय लिए जाने के आसार हैं. इसके अलावा निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर भी चर्चा हो सकती है। सोमवार दोपहर 12 बजे से बुलाई गई बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रियों के साथ आसन्न बकरीद और रक्षाबंधन के त्योहार में किस तरह से लॉकडाउन लगाया जाएगा, इसको लेकर मंथन करेंगे. संभावना इस बात की है कि लॉकडाउन को लेकर त्योहारों तक यथास्थिति…
कक्षा पहली से दसवीं तक प्रदेश में विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण 14 अगस्त तक, जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी
पब्लिकयूवाच-रायपुर । प्रदेश में कक्षा पहली से दसवीं तक के सभी पात्र विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण 14 अगस्त तक किया जाएगा। संचालक लोक शिक्षण जितेन्द्र शुक्ला ने समस्त संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मिशन समन्वयकों को शिक्षा सत्र 2020-21 में स्कूली विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक वितरण के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कक्षा पहली से दसवीं तक के सभी पात्र विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण 14 अगस्त तक अनिवार्यतः पूर्ण करा लिया जाए। निर्देश में कहा गया है कि पाठ्य पुस्तकों का वितरण कार्य…
मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में लघु वनोपजों का संग्रहण कार्य सुचारू रूप से जारी, 112 करोड़ के 4.74 लाख क्विंटल लघु वनोपजों का संग्रहण
पब्लिकयूवाच-रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में लघु वनोपजों का संग्रहण कार्य सुचारू रूप से जारी है। इसके तहत चालू सीजन के दौरान अब तक 112 करोड़ 21 लाख रूपए की राशि के 4 लाख 74 हजार 667 क्विंटल लघु वनोपजों का संग्रहण हो चुका है। गौरतलब है कि राज्य में वर्तमान में 31 विभिन्न लघु वनोपजों का संग्रहण न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के प्रबंध संचालक संजय शुक्ला ने बताया कि अब तक अपने निर्धारित लक्ष्य के…
पब्लिकयूवाच – रायपुर । प्रदेश में रविवार को कोरोना के 429 मरीजों की पहचान की गई। इसके साथ ही 261 मरीेज स्वस्थ होने के बाद कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किये गए। वहीं 4 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इन मरीजों के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 7613 हो गया है, जिसमें अब तक कुल 4944 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2626 है। आज जो 429 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई है, उनमें जिला रायपुर से 199, दुर्ग से 84, बिलासपुर…