Author: admin

पब्लिकयूवाच- रायपुर । विधायक व शासन में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कहा कि राम मंदिर के निर्माण का सही मायने में सपना कांग्रेस व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही देखा था. 1986 में इसका शिलान्यास कर शुरुआत भी कर दी थी. इसके बाद राजीव गाँधी के हत्या हो जाने का फायदा उठा कर भाजपा आज तक राम मंदिर निर्माण को अपना वोट बैंक का ही एक मात्र माध्यम बना कर राजनीति करते रही । विकास उपाध्याय ने कहा उच्चत्तम न्यायालय राम मंदिर निर्माण को लेकर निर्णय नहीं देती तो भाजपा…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत आज विधानसभा परिसर पहुंचे. डॉ. महंत ने विधानसभा परिसर में सदन का निरीक्षण किया. डॉ. महंत ने देश एवं प्रदेश में कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में सदन एवं विधानसभा परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग एवं केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा कोरोना काल के निर्धारित प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन करने एवं आवश्यक व्यवस्थाएं करने अधिकारियों को निर्देश दिए । डॉ. महंत ने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए जो भी आवश्यक सावधानी हो उसका भी पूरी तरह पालन…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । राजधानी में लॉडाउन के बीच तय समय में आवश्यक वस्तुओं की दुकान व सब्जी बाजार खुलने के दौरान लोगों की भारी भीड़ आज भी देखने को मिली। जिला प्रशासन ने बकरीद के पूर्व 29 जुलाई से 1 अगस्त तक आवश्यक वस्तुओं के साथ किराना दुकान खोलने की अनुमति दी गई थी और आज से सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकानें व सब्जी व फल बाजार ही पूर्व की तरह खुलने थे, लेकिन 3 अगस्त को रक्षाबंधन होने के कारण लोग जरूरी वस्तुओं के साथ राखी व मिठाई के लिए भी घरों से निकल रहे हैं। मांग को देखते…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । भाजपा सरकार के केंद्रीय शिक्षा नीति में 34 साल बाद बदलाव पर तीखा हमला करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने मोदी सरकार पर अनेक सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह बदलाव देश के युवाओं के साथ छलावा है. देश की भावी पीढ़ी 21वी सदी के भारत को गुमराह करने वाला निर्णय है. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि मानव संसाधन मंत्रालय ( एचआरडी ) का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है. मोदी सरकार योजनाओं के नाम बदल कर देश की जनता को दिग्भ्रमित करना चाहती…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर को पत्र लिखकर उनके द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए गए विभिन्न निर्णयों के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि मेरे द्वारा किये गए आग्रह पर आपके द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के लिए नवीन योजना, उनके बच्चों की लंबित छात्रवृत्ति दिये जाने और प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के लिए जो त्वरित कार्यवाही की गई है, उसकी मैं सराहना करती हूं। राज्यपाल ने पत्र के माध्यम से ईद-उल-जुहा, रक्षाबंधन एवं भुजलिया पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है-…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । एक लोहा चोर को पुलिस ने पकड़ा. इसके बाद 4 पुलिसकर्मी उसे गाड़ी में बिठाकर थाने लाए, फिर उसे कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी थी. लेकिन इसी बीच उस आरोपी में कोरोना के कुछ लक्ष्ण दिखे जिसके बाद उसका कोरोना टेस्ट कराया गया, जो पॉजिटिव मिला. इसके बाद हड़कंप मचा हुआ है । पूरा मामला मनेंद्रगढ़ के आरपीएफ थाने का है. जहां अब हड़कंप मचा हुआ है. लेकिन मामला यही खत्म नहीं होता है. मनेंद्रगढ़ आरपीएफ थाने में मरीज मिलने के बाद पोस्ट सील कर दिया गया है । लेकिन अब तक वहां…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । भगवान राम के ननिहाल चंदखुरी का सौंदर्य अब पौराणिक कथाओं के नगरों जैसा ही आकर्षक होगा। राजधानी रायपुर के निकट स्थित इस गांव के प्राचीन कौशल्या मंदिर के मूल स्वरूप को यथावत रखते हुए, पूरे परिसर के सौंदर्यीकरण की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी राम वन गमन पथ विकास परियोजना में शामिल चंदखुरी में यह पूरा कार्य 15 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा । योजना के मुताबिक चंदखुरी में मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा परिसर विकास का कार्य दो चरणों में कार्य पूरा किया जाएगा। पहले चरण…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश भूपेश बघेल ने राज्यपाल अनुसुईया उइके द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर भेजी गई राखी मिलने पर प्रसन्नता प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि रक्षाबंधन और भुजलिया पर्व के अवसर पर आपने मुझे स्नेह, आर्शीवाद तथा राखी भेजकर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता तथा सम्मान का विषय है. बघेल ने बहन उइके को रक्षाबंधन पर्व की परंपरा अनुरूप भाई की तरफ से शुभकामनाओं सहित उन्हें नगद राशि और साड़ी उपहार में भेजी है । मुख्यमंत्री बघेल ने बहन उइके को लिखे पत्र में कहा है कि रक्षाबंधन का…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । एक मां की जिम्मेदारी अपने अजन्मे बच्चे के साथ शुरू हो जाती है। बच्चे के पोषण, विकास के साथ उसका स्वास्थ्य भी माता के साथ जुड़ा होता है। कोरोना संक्रमण के इस दौर मे काम पर ना जा पाने वाली नक्सल प्रभावित क्षेत्र की कई गर्भवती माताओं को अपने बच्चे की समुचित देखभाल के लिए मातृत्व वंदना योजना से सहारा मिला है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत गर्भावस्था से लेकर बच्चे के जन्म तक विभिन्न चरणों में जच्चा-बच्चा की देखभाल के लिए पांच हजार रुपए दिए जाते हैं। नक्सल…

Read More

पब्लिकयूवाच- दिल्ली । फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिहार पुलिस को सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अहम सबूत मिले हैं। गौरतलब है कि अपनी गिरफ्तारी की खबर लगते ही रिया लापता हो गईं हैं। पुलिस का उनसे मोाबइल पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनका फोन स्विच आफ है। इस बीच मुंबई जांच को पहुंची बिहार पुलिस की टीम को मुुंबई पुलिस द्वारा सहयोग न करने पर बिहार के डीजीपी गुप्‍तेश्‍वर पांडेय ने अहम बैठक की है। बैठक के…

Read More