Author: admin

पब्लिकयूवाच- दंतेवाड़ा । जिला अस्पताल में मरीज का नशे में धुत होकर इलाज करने वाले डॉक्टर जे पात्रे के खिलाफ मिली शिकायत पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है. दंतेवाड़ा कलेक्टर ने मामले की जांच होने तक डॉ. पात्रे को निलंबित कर दिया है । बता दें कि शरीर में दर्द की शिकायत पर कटेकल्यान से अजमन ठाकुर को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया था. यहां बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर परिजन पहुंचे थे, लेकिन जिला अस्पताल में आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात नशे में धुत डॉक्टर के इलाज में बरती गई लापरवाही से मरीज की मौत हो…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । प्रदेश में जल्द छत्तीसगढ़ी प्रीमियम लीग शुरू किया जाएगा. इसके लिए 28 जिलों में टायल कराए गए. अभी छत्तीसगढ़ के पास 3200 क्रिकेटर है. हर जिले में 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया. यह बात प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं ने कही. राष्ट्रीय खेल दिवस पर आज छत्तीसगढ़ के सम्पूर्ण खेल जगत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान’ समारोह का आयोजन किया गया । इस मौके पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान का सम्मान किया गया. चौहान को महात्मा गांधी लाइफ टाइम स्पोर्ट्स अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया ।…

Read More

पब्लिकयूवाच- बिलासपुर । जिले में महिला पंचायत सचिव की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. बेटी ने प्रेमी और मौसेरी बहन के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया. आरोपी अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी. लेकिन मां को इस पर आपत्ति थी. जिससे वह परेशान थी. घटना के पूर्व आरोपियों ने नींद की 9 गोली चाय में देकर पिलाया. जिससे महिला की मौत हो गई. इसके बाद मौत की पुष्टि करने के लिए करंट लगाया. पुलिस ने बेटी, मौसेरी बहन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. इसके साथ…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर। गरियाबंद जिले में स्थित तालझोर नाला स्टापडैम की मरम्मत का मामला शुक्रवार को सदन में उठा। कांग्रेस विधायक धनेंद्र साहू ने गड़बड़ी का आरोप लगाया। इस पर जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने मामले की विभाग के ईएनसी से जांच कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले विधायक साहू ने कहा कि वहां बांध बह गया था। मेरे सवाल लगाने के बाद बोरी में मिट्टी भरकर मरम्मत की गई है। लीपापोती करके गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इसकी जांच की मांग की। इस पर मंत्री…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । कोरोना संक्रमण काल में जीएसटी क्षतिपूर्ति राशि को लेकर राज्य और केंद्र सरकार के बीच तनाव बढ़ गया है। एक दिन पहले जीएसटी परिषद की बैठक में क्षतिपूर्ति राशि की मांग करने के बाद अब वाणिज्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र पर अर्थव्यवस्था और संवैधानिक संरचना से खिलवाड़ा का आरोप लगाते हुए जीएसटी से बाहर निकलने की चेतावनी दे दी है। छत्तीसगढ़ के वाणिज्यकर मंत्री टीएस सिंहदेव ने शुक्रवार को एक के बाद एक कई ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। सिंहदेव ने लिखा, जीएसटी की संरचना में…

Read More

पब्लिकयूवाच- नई दिल्ली । एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर फिलहाल कोई फैसला तो नहीं लिया गया है, लेकिन सरकार कॉमन वोटर लिस्ट (Common Voter List) के इस्तेमाल पर विचार कर रही है. यानी लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय चुनाव में एक ही वोटर लिस्ट के इस्तेमाल पर चर्चा चल रही है. इस मुद्दे पर कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में बैठक हुई थी. फिलहाल कुछ ही राज्यों में चुनाव आयोग की तरफ से तैयार किए गए वोटर लिस्ट का इस्तेमाल पंचायत और नगरपालिका चुनाव में किया जाता है । बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा…

Read More

पब्लिकयूवाच- बीजापुर । बस्तर सांसद दीपक बैज ने आज बीजापुर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। सांसद ने प्रभावितों को उनकी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। उन्होने राहत शिविरों में रहने वाले बाढ़ प्रभावितों से भेंटकर भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर सांसद दीपक बैज ने बाढ़ प्रभावितों से कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु कटिबद्ध है। इस दिशा में सभी बाढ़ प्रभावितों को समुचित सहायता प्रदान करने सकारात्मक पहल किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावितों…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनिमयन विधेयक 2020 बहुमत से पारित हो गया. छ्त्तीसगढ़ में कई संगठन और अभिभावक समय-समय पर अशासकीय विद्यालयों में फीस वृद्धि का विरोध करते रहे हैं. अब स्कूलों में फीस तय करने अभिभावक की समिति बनाई जाएगी वही निजी स्कूल में फीस तय करेगी । शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह ने कहा पालकों की शिकायतों को दूर करने और फीस को नियंत्रित करने विधेयक लाया गया है. फिर पर नियंत्रण रखने 3 समिति बनाई जाएगी. एक समिति स्कूल स्तर पर, एक समिति जिला स्तर पर…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । राजधानी सहित प्रदेश के सभी 28 जिलों में छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने अपनी मांगों को लेकर एक दिन का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। धरना में मांगों को लेकर यह निर्णय लिया कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 5 सितंबर को सभी जिले के आरटीओ कार्यालय में बस को खड़ा कर चाबी आरटीओ को सौपीं जाएगी। इसके बाद भी अगर सरकार मांगों को नही मानती है तो पूरे प्रदेश भर के बस संचालक 10 सितम्बर को महादेव घाट खारुन नदी के तट पर उग्र आंदोलन करेंगे। यातायात महासंघ के उपाध्यक्ष सय्यद अनवर ने बताया…

Read More

पब्लिकयूवाच-जगदलपुर । नक्सलियों की खोखली विचारधाराओं से त्रस्त होकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय में 1 लाख रुपये के एक इनामी नक्सली ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया है। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने समर्पित नक्सली को 10 हजार रुपये का चेक देकर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के लिए बधाई दी है। आयोजित पत्रवार्ता में बस्तर एसपी दीपक झा ने बताया कि समर्पित नक्सली आयता माड़वी कटेकल्याण के क्षेत्र में जनमिलिशिया कमांडर के के रूप में सक्रिय था। आयता अपहरण, हत्या पुलिस पर फायरिंग, लूटपाट और आगजनी जैसी संगीन वारदातों में भी शामिल रहा है। जिसके बाद नक्सलियों…

Read More