Author: admin

पब्लिकयूवाच – कसडोल । बलौदाबाजार पुलिस ने गांजा तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 360 किलो गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों का नाम प्रफुल्ल और कृष्णा है दोनों महाराष्ट के गोंदिया के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी स्वराज माजदा गाड़ी में लेकर ओडिशा से गोंदिया महाराष्ट्र ले जा रहे थे। मुखबीर द्वारा सूचना मिलने पर गिधौरी थाना पुलिस ने पुलिनी मोड़ के पास गाड़ी को पकड़ा। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसके अंदर 360 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत 18 लाख रुपये…

Read More

पब्लिकयूवाच -रायपुर । कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच राज्य सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने प्रदेश में आंगनबाड़ी केन्द्रों को वापस खोलने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद 7 सितंबर से आंगनबाड़ियों को अब खोल दिया जाएगा जिसे लेकर सभी संभाग आयुक्तों और कलेक्टरों को महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव प्रसन्ना आर ने पत्र लिखा है। जारी आदेश में आंगनबाड़ी खोले जाने की वजह बताई जा रही है कि कोरोना की वजह से 14 मार्च से आंगनबाड़ियों का संचालन बंद रखा गया था और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा हितग्राहियों के घर पहुंचाकर…

Read More

पब्लिकयूवाच -रायपुर। कहावत है कि सांड़ों की लड़ाई में बागड़ का नुकसान होता है, वहीं हाल इस समय गौ सेवा आयोग की है। खुद तो काम नहीं कर रहे और न ही करने दे रहे। पंजीयक का अडिय़ल रवैया इस समय पूरे आयोग की सुर्खियों में बना हुआ है। गौठानों में छुटभैया नेताओं और सरपंचों ने अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर शासन को बदनाम करने का षडयंत्र रचा जा रहा है। कमोवेश हर गांव की यहीं स्थिति है। भाजपा ने तो सीधे-सीधे गौठान में हो रहे अनियमितताओं के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है, जो कमीशनखोरी के…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । एक तरफ तो पूरा प्रदेश और देश कोरोना की त्रासदी झेल रहे है. दूसरी तरफ कोरोना मरीजों को दी जाने वाली एक दवा की डिमांड करीब 10 गुना बढ़ गई है. यही कारण है कि इस दवा की मार्केट में शार्टेज हो गई है । कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राजधानी में विटामिन सी टैबलेट की अचानक बढ़ गई है. अधिकांश लोग कोरोना से बचने के लिए विटामिन-सी टैबलेट बिना चिकित्सक की सलाह के ले रहे हैं. मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कृपलानी ने बताया कि विटामिन सी का उपयोग अब बहुत ज्यादा तादाद…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘दिशा’ की बैठक में अपने रंग में नजर आए. उन्होंने स्मार्ट सिटी के पैसों को बेमतलब खर्च करने की बजाए शहर की स्थायी समस्याओं को दूर करने पर खर्च करने पर जोर दिया । पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी से पूरे शहर में चैक चैराहो में जहां भी जगह मिले शौचालय एवं मूत्रालय का निर्माण किया जाना चाहिए. शहर के मध्य स्थित सड़क मालवीय रोड, कोतवाली, कालीबाड़ी चैक, पुलिस लाईन, आमापारा, आजाद चैक, सदर बाजार की मुख्य…

Read More

विघ्नहर्ता देवाधिदेव गणपति जिन्दल रायपुर इकाई में उत्सव सम्पन्न पब्लिकयूवाच-रायपुर । जिन्दल स्टील की रायपुर इकाई में बड़े ही सादगी पूर्ण, उत्साह एवं बहुत ही मार्मिक अनुभूति के साथ रविवार को गणेशोत्सव को पूर्णता दी गई। बेहद सहजता एवं विघ्नहर्ता के विघ्न हर लेने की एक अन्तिम आस के साथ मार्मिकता विदाई के समय श्रद्धालुओं में दिखाई दी। इस वर्ष, वैसे तो विघ्नहर्ता आए भी और सभी बुराइयों को लेकर चले भी गए, किन्तु इस बार श्रद्धालुओं की भावना में एक हृदयस्पर्शी निवेदन था कि वर्तमान विघ्न से हम सभी को उबर लो देवाधिदेव गणपति।। उत्सव था या निवेदनकर्ताओं की…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । जिला प्रशासन ने इस बार रविवार को अब पूर्ण लॉकडाउन हटाने की तैयारी की है। इसके लिए शुक्रवार तक नई गाइड लाइन जारी हो सकती है। हालांकि जिला प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार बार और क्लब में हैंड वॉश, फेस मास्क और भीतर जाने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि प्रशासन ने एफएल तीन होटल बार, एफएल तीन शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट बार, एफएल स्टार आदि को शुरू करने की इजाजत दे दी है। प्रशासन के निर्देश के मुताबिक इन जगहों में कैपेसिटी की तुलना में आधे लोगों को…

Read More

पब्लिकयूवाच-सुकमा । नक्सलियों की काली करतूत एक बार फिर सामने आई है। शासकीय काम से गए एक पटवारी की नक्सलियों ने जमकर पिटाई की औऱ उसके पास एक पर्चा भी छोड़ा। मामले में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के पोलमपल्ली थानाक्षेत्र के नक्सल प्रभावित कोर्रापाड़ गांव में गिरदावरी करने गया पटवारी सुमन लाल बघेल की नक्सलियों ने पिटाई कर दी और पास में एक पर्चा भी छोड़ा है। नक्सलियों द्वारा की गई मारपीट में पटवारी को काफी चोट आई है। घायल पटवारी को दोरनापाल अस्पताल में लाया गया है। जहां…

Read More

पब्लिकयूवाच – मध्य प्रदेश । मध्य प्रदेश में शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख रमेश साहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वहीं रमेश साहू की पत्नी और बेटी को आरोपियों ने चोट पहुंचाई है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. जिसके बाद मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मध्य प्रदेश शिवसेना के पूर्व प्रमुख रहे रमेश साहू की इंदौर के पास उमरी खेड़ा में गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. रमेश साहू उमरी खेड़ा में साईं राम ढाबा संचालित करते थे. रमेश साहू की अज्ञात…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने पूर्व डीएमई और रेप के आरोपी डाक्टर आदिले की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने और उनको पदों से बर्खास्त नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर किया है। उन्होंने आदिले को सरकारी संरक्षण देने का आरोप लगाया है। माकपा के राज्य सचिव मण्डल सदस्य धर्मराज महापात्र व जिला सचिव प्रदीप गभने ने कहा कि ऐसे दागी अफसर जिस पर शिक्षा संचालक रहते हुए भारी भ्रष्टाचार के आरोप रहे, जिसे दो साल तक निलंबित किया गया था उसकी बहाली और सेवानिवृत्ति के वाद भी उसे पुनः संविदा नियुक्ति दे दिया गया, इस पर…

Read More