Author: admin

पब्लिकयूवाच – रायपुर । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद “नई शिक्षा नीति 2020” विषय पर सभी राज्य के राज्यपालों के साथ 7 सितंबर को वीडियो कॉफ्रेंसिंग करेंगे. यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश ओखरियाल निशंक भी उपस्थित रहेंगे. इसमें छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके तथा सभी राज्यों के राज्यपाल, उपराज्यपाल व कुलपति शामिल होंगे ।

Read More

पब्लिकयूवाच – बीजापुर । नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बीजापुर जिले के पुसनार, मोटापाल गांव में जनअदालत लगाकर 4 ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी. इन ग्रामीणों पर नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है. जानकारी के मुताबिक, मृतकों का शव अभी भी घटना स्थल पर है. दहशत के चलते परिजनों ने अभी तक नक्सलियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं कराया है । नक्सलियों ने कुल 25 ग्रामीणों का अपहरण किया है, जिसमें पुसनार और मेटापाल के 2-2 ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी है. पूरा मामला गंगालूर थान क्षेत्र का…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । बस दुर्घटना में ओडिशा के मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया है. उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद के निकट हुई बस दुर्घटना में ओडिशा के सात लोगों की मृत्यु बहुत दुःखद है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को संबल दे. घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार के साथ ही अन्य जरूरी मदद दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं । बता दें कि ओड़िशा के गंजाम से मजदूर बस में सवार होकर गुजरात के सूरत जा रही थी. शनिवार तड़के सेरीखेड़ी गांव में कृषि महाविद्यालय के पास…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब इसके नियमों को लेकर जिला प्रशासन सख्त रूख अनपाने वाली है. इसमें कोरोना को लेकर जानकारी छिपाने व जांच में सहयोग नहीं करने वालों पर सीधे एफआईआर दर्ज किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी किया गया है, जिसमें कोरोना की जांच के दौरान कुछ लोगों द्वारा गलत मोबाइल नंबर और पता दिया जाता है. ऐसे में व्यक्ति के पॉजिटिव पाए जाने के बाद मोबाइल फ़ोन करने पर स्विच ऑफ मिलता है. ऐसे ट्रेस नहीं किये जा सकने वाले कोरोना मरीजों से संक्रमण के फैसले का…

Read More

पब्लिकयूवाच- बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस के साइबर मितान अभियान से बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी जुड़ चुके हैं. शुक्रवार को वे बिलासपुर पहुंचे और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जा-जाकर लोगों को साइबर अपराध और इससे बचने के संबंध में जरुरी जानकारी दी. वे पहले कोनी पहुंचे, फिर सरकंडा के रामा ग्रीन कॉलोनी, लखीराम आडिटोरियम, रिव्यर व्यू और वे चौकसे कॉलेज गए. जहां पर बड़ी संख्या में शहरवासी और युवा मौजूद थे. वहां आफताब ने साइबर अपराध को लेकर कहा कि अब डिजिटल जमाना हो रहा है. इसलिए अब वक्त आ गया है सभी को साइबर क्राइम को लेकर जागरूक होने…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । राजधानी के कबीर नगर थाना में पदस्थ एक एएसआई की मौत हो गई. शुक्रवार को बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद 55 वर्षीय उत्तरा कुमार नेताम को एम्स में भर्ती कराया गया था. जहां उनका इलाज चल रहा था. एम्स में उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं आई है. आज सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. बीमारी को देखते हुए कोरोना संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है. अब रिपोर्ट मिलने के बाद ही इसकी पुष्टि होगी । पुलिस के आलाधिकारियों ने बताया कि, तबियत खराब होने…

Read More

पब्लिकयूवाच -रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना बेकाबू होते जा रहा है। संक्रमितों की बढ़ती संख्या के चलते पहले से फुल एम्स और अंबेडकर हास्पीटल सहित तमाम कोविड अस्पतालों में मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। विवशता में बिना लक्षण वाले मरीजों को चार दिन में ही छुट्टी दे दी जा रही है। हालात को बिगड़ते देख हेल्थ विभाग ने कुछ प्राइवेट अस्पतालों को भी कोरोना के इलाज के लिए अधिकृत कर दिया है। लेकिन निजी अस्पतालों और डाक्टरों की गैरजिम्मेदार रवैये के कारण संक्रमितों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। निजी अस्पताल या तो मरीजों को…

Read More

पब्लिकयूवाच – भुवनेश्वर । ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रायपुर में हुई बस दुर्घटना पर दु:ख जताया है, उन्होंने मरने वाले 7 लोगों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने मंत्री सुसंता सिंह को रायपुर जाने और आवश्यक सहायता देने के लिए कहा है । राज्यपाल अनुसूईया उइके ने रायपुर के मंदिर हसौद के पास हुए सड़क हादसे में श्रमिकों के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने उनकी आत्मा की शान्ति की ईश्वर से प्रार्थना करते उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. राज्यपाल ने घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की…

Read More

पब्लिकयूवाच – नई दिल्ली । शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट शिक्षकों को आभार जताया है. मोदी ने लिखा कि हम मन को आकार देने और हमारे राष्ट्र के निर्माण में उनके योगदान के लिए मेहनती शिक्षकों के आभारी हैं. शिक्षक दिवस पर हम अपने शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करते हैं. पीएम मोदी ने डॉ एस राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की । शिक्षा के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता जरूरी- डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक दिवस महान शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में मनाया जाता है. उनका जन्म 5 सितंबर 1888…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । राजधानी रायपुर में आज तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हादसे में मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई. जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जानकारी के मुताबिक, ओड़िशा के गंजाम से मजदूर बस में सवार होकर गुजरात के सूरत जा रही थी. सुबह सेरीखेड़ी गांव में कृषि महाविद्यालय के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बस के परखच्चे उड़ गए. मौके पर ही 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. 7 मजदूर गंभीर रूप…

Read More